सर्दियों में भारत में घूमने की 15 सबसे खूबसूरत जगहें | Best Winter Tourist Places in India 2026
सर्दियों का मौसम आते ही भारत की कई जगहों का रंग ही बदल जाता है। कहीं पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ जाती है, तो कहीं रेगिस्तान की ठंडी शामें घूमने का मजा बढ़ा देती हैं। अगर आपको ठंडी हवाएँ, snowfall, शांत झीलें, हरी-भरी वादियाँ या समुद्र किनारे आराम करना पसंद है, तो दिसंबर से फरवरी का समय भारत घूमने के लिए काफी अच्छा रहता है।
इस मौसम में आप अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने से लेकर honeymoon, solo trip या दोस्तों के साथ adventure trip तक कई तरह के plans बना सकते हैं। मनाली और कश्मीर की बर्फीली वादियों से लेकर राजस्थान के रंगीन शहरों, गोवा के beaches और दक्षिण भारत के शांत hill stations तक, हर जगह का अपना अलग winter experience है।
अगर आप 2026 की सर्दियों में भारत घूमने का plan बना रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको सर्दियों में भारत में घूमने की 15 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि वहाँ क्या खास है, कब जाना बेहतर रहेगा और वहाँ किस तरह का travel experience आपको मिल सकता है।
1. गुलमर्ग-Gulmarg Jammu & Kashmir
अगर आप सर्दियों में किसी हिल स्टेशन पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते है तो गुलमर्ग हिल स्टेशन आपके लिए एक बहुत ही रोमांटिक और दर्शनीय जगह हो सकती है गुलमर्ग जम्मू कश्मीर ही नहीं बल्कि भारत का एक बहुत ही खुबसूरत और दर्शनीय हिल स्टेशन है गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले स्थित है
गुलमर्ग को धरती पर स्वर्ग भी कहा जाता है ऐसा इसलिए है क्योंकि इस हिल स्टेशन पर हरी भरी ढलानो पर खिले रंग बिरंगे फूल यहाँ आए पर्यटकों को मन्त्र मुग्ध करते है और सर्दियों में पूरा गुलमर्ग बर्फ से धक जाता है और यहाँ के स्नो फॉल का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं दिखता है नये शादी शुदा जोड़ों के लिए गुलमर्ग बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है इन सबके अलावा गुलमर्ग गोल्फ कोर्स दुनिया का सबसे बड़ा और हरा भरा गोल्फ कोर्स भी है यहाँ विश्व स्तरीय स्कीइंग रिज़ॉर्ट भी है
2. उदयपुर-Udaipur-City of Lake
सर्दियों की हल्की ठंड में उदयपुर की खूबसूरती कुछ अलग ही नजर आती है। सुबह का सुहावना मौसम, पिछोला झील का शांत पानी और पुराने महलों की खूबसूरत वास्तुकला शहर को एक अलग माहौल देते हैं। यही वजह है कि राजस्थान घूमने वाले लोगों की पसंदीदा जगहों में उदयपुर का नाम जरूर आता है।
अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ सर्दियों में घूमने की सोच रहे हैं, तो उदयपुर को अपनी यात्रा में शामिल कर सकते हैं। यहाँ घूमने के लिए सिटी पैलेस, पिछोला झील और ताज लेक पैलेस जैसी कई शानदार जगहें हैं। खासकर शाम के समय झील के आसपास का नजारा और नाव की सवारी उदयपुर की यात्रा को और खास बना देती है।
अगर आप सर्दियों में अपने partner के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की 10 सबसे Romantic Honeymoon Places भी आपकी travel list में शामिल हो सकती हैं।
3. औली-Auli-सर्दियों में भारत में घूमने की जगहें
औली घूमने जाने के लिये आप का शारारिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है यहाँ पर बहुत ठण्ड पड़ती है आप को अपने कान और नाक ढक कर रखने चाहिये और और आखों को सर्दी से बचाने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए ! कपास जैसी मुलायम बर्फ से ढकी ढलाने और चोटिया जहा पर प्रकति ने अपना सौंदर्य खुल कर बिखेरा है उत्तराखण्ड के बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन औली पर यह जिंदादिल लोगो के लिए बहुत ही खास हिल स्टेशन है। औली स्कीइंग के लिए काफी लोकप्रिय है यहाँ पर बहुत सारे डीलक्स रिसोर्ट है बच्चों के लिए भी यह हिल स्टेशन एक आदर्श जहग है यहाँ पर पडी बर्फ किसी खिलौने से कम नहीं होती है
4. बिन्सर-Binsar बर्फीली पहाड़ियों का जादू
अगर हम सर्दियों में छुट्टियां बिताने की बात करे तो भारत के उत्तराखंड का स्थान सबसे ऊपर रहता है यहाँ बहुत सारे पर्यटक स्थल है इन्ही के बीच स्थित अल्मोड़ा से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिन्सर हिल स्टेशन बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है सर्दियों में अगर आप भीड़ भाड़ से दूर अपने परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय करना चाहते हैं तो आप यहाँ आ सकते यहाँ बहुत ज्यादा पर्यटक नहीं होते सर्दियों में आप यहाँ होने वाली बर्फ बारी का आनंद उठा सकते है यहाँ आप ओक और देवदार के जंगलो मे ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते है यहाँ पर बहुत सारे दर्शनीय मन्दिर भी है कुल मिलाकर बिन्सर घूमने फिरने के शोकीन लोगों के लिए नया और खुबसूरत हिल स्टेशन है जहाँ स्थित ज़ीरो पॉइंट से आप केदारनाथ चोटी, नंदा देवी का मनमोहक नजारा देख सकते है बिन्सर का सनसेट और सनसाईन बहुत ही शानदार दिखाई देता है.
5. गोवा – विंटर बीच वेकेशन
गोवा भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है वैसे तो सालभर देश दुनिया से पर्यटक यहां आते रहते हैं लेकिन दिसम्बर जनवरी में गोवा घूमने जाने का मजा दोगुना हो जाता है क्योंकि एक तो इस समय यहां गर्मी नहीं होती और दूसरा यहां होने वाले न्यू ईयर कार्यक्रम यहां आए पर्यटको को बहुत पसंद आते हैं न्यू ईयर पर यहां लाखों की संख्या में विदेशी पर्यटक आपको मिल जाएंगे गोवा को अपने खूबसूरत बीचों के लिए जाना जाता है यहां का बाघा बीच सबसे लोकप्रिय बीचों में से एक है
6. कुल्लू मनाली-Kullu Manali स्नोफॉल और एडवेंचर
भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित कुल्लू मनाली भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है सर्दियों में भारत के लगभग सभी राज्यों से पर्यटक यहां होने वाली बर्फ बारी का आनंद लेने आते हैं इसके अलावा मनाली हनीमून के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल भी है आंकड़े बताते हैं कि यहा हर महीने लाखों की संख्या में नवविवाहित जोड़े हनीमून के लिए आते हैं इसको मनू की नगरी भी कहा जाता है ऋषि मनू को धरती पर आने वाला पहला मनुष्य माना जाता है यहां बहुत सारे लोकप्रिय पर्यटक स्थल भी है जिनमें माता हिडम्बा देवी मंदिर, सोलांग वैली आदि मौजूद है
अगर आप बर्फबारी के बीच मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मनाली में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहें भी जरूर देखें।
7. जैसलमेर -Jaisalmer सर्दियों में रेगिस्तान का मज़ा
भारत के राजस्थान में स्थित जैसलमेर भारत का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है इसे गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर थार रेगिस्तान पर स्थित है वैसे तो राजस्थान में बहुत गर्मी होती है लेकिन सर्दियों मे और वो भी दिसम्बर और जनवरी के महीनो में आपको जैसलमेर जरूर जाना चाहिए यह एक पर्यटक स्थल ही नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा है यहां आप अपने वीर जवानों की बहादुरी से 1973 में लोंगेवाला पर लड़े गई भारत पाकिस्तान के युद्ध में कैसे हमारे 120 वीर जवानों ने पकिस्तान के 3000 जवानों को हार मानने पर मजबूर कर दिया था और लोंगेवाला युद्ध अपने नाम किया था जिस पर बॉर्डर मूवी भी बनी हुई हैं इसके अलावा तनोट माता मंदिर, रेगिस्तान के बीच बनी गड़ीसर झील, जैसलमेर का किला जिसे भारत का पहला लाइव किला कहा जाता है रातों रात खाली हुआ हांटेड गांव कुलधारा भी आप यहां देख सकते है.
जैसलमेर जाने से पहले जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जान लेना आपकी trip को और बेहतर बना सकता है।
8. मुन्नार-Munnar केरल की ठंडी हरियाली
भारत के केरल में स्थित मुन्नार को धरती पर स्वर्ग कहा जाता है क्योंकि केरल को देवताओं की नगरी भी कहा जाता है और मुन्नार केरल का स्वर्ग है यहां आप तीन नदियों का संगम भी देख सकते है मुन्नार अपने भू भाग पर फैली चाय की खेती के लिए जाना जाता है इसके अलावा यहां ट्रैकिंग, छोटी नदियां, झरने बहुत ही लोकप्रिय है सर्दियों में लाखों की संख्या में लोग यहां न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने आते हैं यहां अनेकों पर्यटक स्थल है जैसे देवीकुलम (खुदा के अपने घर) ईको प्वाइंट, राजमाला आदि यह एक बहुत प्रसिद्ध हनीमून हिल स्टेशन भी है जब भी आप मुन्नार जाए तो एक दो दिन अतिरिक्त लेकर चले क्योंकि यहां आकर आपका वापिस घर जाने का दिल नहीं करेगा
9. ऊटी – साउथ इंडिया का कूल हिल स्टेशन
अगर आप प्राकृतिक स्थानों पर घूमने के शौकीन हैं तो इन सर्दियों की छुट्टियों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ भारत के तमिलनाडु में स्थित ऊटी हिल स्टेशन पर जाना चाहिए ऊटी अपने चाय के बगीचे, नीलगिरी के पेड़ों और वनस्पति के लिए जाना जाता है ऊटी का तापमान सालभर बहुत ही सुहावना रहता है लेकिन दिसम्बर और जनवरी में कई बार यहां शून्य से भी नीचे चला जाता है
10. रण ऑफ कच्छ – व्हाइट डेजर्ट फेस्टिवल
गुजरात के कच्छ जिले में स्थित रन ऑफ़ कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा सफेद रेत का रेगिस्तान है यह लगभग 23000 वर्ग किलोमीटर हुआ है यह दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है क्या आप जानते है भारत की 75% नमक की आपूर्ति यही से होती है सिकन्दर के समय में यह एक नौगम्य झील थी
पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए यहाँ हर साल नवम्बर से फरवरी महीने के बीच में रण उत्सव मनाया जाता है जहाँ आप सफेद रेगिस्तान में यहाँ के कल्चरल प्रोग्राम का आनंद उठा सकते है इस दौरान यहाँ हर रोज़ हजारों की संख्या में पर्यटक रण उत्सव में हिस्सा लेने आते है
11. शिमला और कुफरी – फैमिली विंटर ट्रिप
सर्दियों में शिमला की पहाड़ियों पर जब बर्फ गिरती है, तो पूरा शहर किसी खूबसूरत तस्वीर जैसा नजर आने लगता है। ठंडी हवा, देवदार के पेड़ों से घिरी सड़कें और बर्फ से ढकी पहाड़ियां शिमला की यात्रा को खास बना देती हैं। यही वजह है कि सर्दियों में घूमने के लिए शिमला आज भी लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल है।
अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ winter vacation का प्लान बना रहे हैं, तो शिमला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं honeymoon पर जाने वाले couples के बीच भी यह काफी लोकप्रिय है। बर्फबारी के दौरान यहाँ का मौसम और आसपास के नजारे देखने लायक होते हैं।
शिमला घूमने आए हैं तो कुफरी जाना भी न भूलें। यह शिमला से ज्यादा दूर नहीं है और सर्दियों में यहाँ अक्सर बर्फ देखने को मिल जाती है। एक बात जरूर ध्यान रखें कि winter season में शिमला में काफी भीड़ रहती है। इसलिए जाने से पहले होटल या resort की booking कर लेना बेहतर रहेगा।
अगर आप दिल्ली या आसपास से short winter trip plan कर रहे हैं, तो कसौली में घूमने की खूबसूरत जगहें भी देख सकते हैं।
12. वाराणसी-Varanasi
वाराणसी को काशी के नाम से भी जाना जाता है काशी विश्व के सबसे पुराने शहरो में से एक है ऐसी मान्यता है कि काशी की स्थापना स्वय भगवान शिव जी ने की थी काशी को भारत की धार्मिक राजधानी भी कहा जाता है काशी अपने गंगा घाटों के लिए जाना जाता है इसके अलावा काशी अपने मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है यहां का काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के दरबान कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर बहुत प्रसिद्ध है इसलिए वाराणसी आपके लिए सर्दियों की छुट्टियों मानने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है
13. नैनीताल-Nainital
उत्तराखंड का एक और विश्व विख्यात हिल स्टेशन नैनीताल सर्दियों मे छुट्टिया बिताने के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है बर्फ से ढकी ऊंची ऊंची पहाड़ियों के बीच झीलों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन पर्यटको को बहुत ही सुन्दर लगता है दिल्ली के खासा नजदीक होने के कारण यहां वीकेंड पर पर्यटको की काफी भीड़ रहती है नैनी झील यहां की सबसे लोकप्रिय झील है इसके अलावा सनसेट प्वाइंट से नैनीताल की खूबसूरती देखते ही बनती हैं
14. जयपुर – विंटर में घूमने के लिए रॉयल शहर
सर्दियों में भारत में सबसे ज्यादा पर्यटक राजस्थान के सबसे पुराने पर्यटक स्थल जयपुर में आते हैं इस समय जयपुर में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक भी आते हैं जयपुर को अपने प्राचीन महलों और किलों के लिए भी जाना जाता है जहां आप राजपूतों की समृद्ध रियासतों का जीता जागता उदाहरण देख सकते हैं यहां स्थित किले जिनको देख कर आप भारत के इतिहास के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं आमेर का किला, जयगढ़ का किला जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी तोप रखी है, जल महल,हवा महल आदि देख सकते हो
राजस्थान में सर्दियों के दौरान किसी शांत और ठंडी जगह पर घूमना चाहते हैं, तो माउंट आबू की खूबसूरत जगहें आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं।
15. धर्मशाला-Dharamsala
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला दलाई लामा का निवास स्थान भी है यह हिल स्टेशन ऊंची ऊंची पहाड़ियों जो बर्फ से ढकी रहती हैं अपने मनमोहक मौसम के लिए जाना जाता है यहां से मैक्लोडगंज के शानदार झरनों पर जाकर आप अपने सफर को और भी खूबसूरत बना सकते हैं यहां का भागसूनाग मंदिर और डल झील बहुत प्रसिद्ध है
सर्दियों में कहाँ जाएँ अपनी पसंद के हिसाब से चुनें
सर्दियों की छुट्टी में हर कोई एक जैसा सफर नहीं करना चाहता। किसी को पहाड़ों पर बर्फ देखनी है, किसी को परिवार के साथ आराम से घूमना है, तो कोई इस मौसम में भी समुद्र किनारे कुछ दिन बिताना चाहता है। इसलिए इन 15 जगहों में से destination चुनते समय अपनी पसंद और trip के हिसाब से जगह तय करना बेहतर रहेगा।
बर्फबारी देखनी है तो:
अगर आपका सपना बर्फ से ढके पहाड़ देखने और snowfall का मजा लेने का है, तो गुलमर्ग, औली, कुल्लू-मनाली, शिमला और नैनीताल को अपनी list में रख सकते हैं।
परिवार के साथ घूमने के लिए:
परिवार के साथ ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहाँ घूमने के साथ कुछ नया देखने और जानने को भी मिले, तो उदयपुर, जयपुर, वाराणसी और धर्मशाला अच्छे विकल्प हैं। यहाँ sightseeing के साथ आपको इतिहास, संस्कृति और स्थानीय खान-पान का भी स्वाद मिलेगा।
Honeymoon के लिए:
अगर सर्दियों में honeymoon का plan है, तो गुलमर्ग, मनाली, शिमला और मुन्नार जैसी जगहें आपको पसंद आ सकती हैं। पहाड़ों का खूबसूरत मौसम और शांत माहौल couples के लिए इस सफर को खास बना देता है।
Beach vacation का मन है तो:
सर्दियों में भी अगर आप धूप, समुद्र और beaches का आनंद लेना चाहते हैं, तो गोवा एक बढ़िया choice है। दिसंबर और जनवरी में यहाँ का मौसम घूमने-फिरने और beach पर समय बिताने के लिए काफी अच्छा रहता है।
कुछ अलग देखना चाहते हैं तो:
अगर हर बार पहाड़ों पर जाने के बजाय इस बार कुछ अलग experience करना चाहते हैं, तो जैसलमेर और रण ऑफ कच्छ जा सकते हैं। एक तरफ थार का सुनहरा रेगिस्तान मिलेगा, तो दूसरी तरफ रण का दूर तक फैला सफेद नमक का मैदान आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है।
निष्कर्ष :-
सर्दियों में भारत घूमने का अनुभव बाकी मौसमों से थोड़ा अलग होता है। कहीं बर्फ से ढके पहाड़ों का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है, तो कहीं रेगिस्तान की रेत, समुद्र का किनारा, झीलें और पुराने किले आपका ध्यान खींचते हैं। मनाली, गुलमर्ग और औली जैसी जगहें बर्फबारी पसंद करने वालों के लिए शानदार हैं, वहीं जैसलमेर, उदयपुर और गोवा उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो सर्दियों में कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं।
अगर आप इस बार winter trip का प्लान बना रहे हैं, तो जगह चुनने से पहले अपनी पसंद, बजट और यात्रा के दिनों पर जरूर ध्यान दें। परिवार के साथ घूमना है, दोस्तों के साथ adventure करना है या partner के साथ आराम से समय बिताना है, हर तरह के traveller के लिए भारत में कई बेहतरीन options मौजूद हैं।
उम्मीद है कि इस लिस्ट से आपको अपनी अगली winter vacation के लिए सही जगह चुनने में मदद मिलेगी। अब बस अपनी पसंद की destination तय कीजिए, थोड़ा सा प्लान बनाइए और निकल पड़िए एक ऐसे सफर पर, जिसकी याद आपको लंबे समय तक रहेगी।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.