Munnar Travel Guide in Hindi 2026-केरल की खूबसूरत वादियों में घूमने का पूरा प्लान
अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ सुबह बादलों के बीच हो, चारों तरफ हरियाली फैली हो और ठंडी हवा चेहरे को छूकर एक अलग ही सुकून दे, तो केरल का खूबसूरत Hill Station मुन्नार आपके लिए बेहतरीन जगह है। मैंने जब पहली बार मुन्नार की घुमावदार सड़कें और दूर-दूर तक फैले चाय के बागान देखे, तो सच कहूँ उस पल लगा जैसे किसी Postcard वाली दुनिया में आ गया हूँ। रास्ते में छोटे-छोटे Waterfalls, धुंध से ढकी पहाड़ियाँ और चाय की खुशबू इस सफर को और भी मनमोहक बना देती है। अगर आप भी मुन्नार घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस ब्लॉग में आपको बजट, होटल, घूमने की जगहें, स्थानीय भोजन और यात्रा से जुड़े जरूरी सुझावों की पूरी जानकारी मिलेगी। Honeymoon Trip के लिए भारत की सबसे खूबसूरत जगहें मुन्नार कहाँ स्थित है? मुन्नार दक्षिण भारत के राज्य केरल के इडुक्की जिला (Idukki district) में स्थित एक बेहद खूबसूरत Hill Station है। केरल को अक्सर “भगवान का अपना देश” भी कहा जाता है। मुन्नार अपने चाय के बागानों, ठंडे मौसम, झरनों और धुंध से ढके पह...