नालदेहरा: भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन | Best Tourist Places Near Naldehra in Hindi 2026
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा नालदेहरा शिमला के पास एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ का हरा-भरा वातावरण, देवदार के घने जंगल और चारों तरफ फैली पहाड़ियों की खूबसूरती आपको कुछ समय के लिए शहर की भीड़भाड़ से बिल्कुल दूर ले जाती है। नालदेहरा अपने प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स के लिए भी जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा यहाँ घूमने और आसपास देखने के लिए कई अच्छी जगहें हैं। अगर आप शिमला की भीड़ से थोड़ा हटकर शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं, तो नालदेहरा आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस ब्लॉग में हम नालदेहरा और इसके आसपास घूमने की खूबसूरत जगहों के साथ-साथ वहाँ जाने का सही समय और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी जानेंगे। अगर आप शिमला घूमने का पूरा प्लान बना रहे हैं, तो शिमला में घूमने की सबसे अच्छी जगहें भी देख सकते हैं। 1. नालदेहरा गोल्फ कोर्स :- Naldehra Golf Course नालदेहरा की सबसे खास जगहों में से एक है यहाँ का प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स। 18 होल वाला यह गोल्फ कोर्स अपनी खूबसूरत लोकेशन और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के दौरान लॉर्ड कर्जन इस जगह से काफी प्रभ...