Jaigarh Fort Jaipur: दुनिया की सबसे बड़ी तोप ‘जयवाण’ का इतिहास और रहस्य
जयगढ़ किला, जयपुर: दुनिया की सबसे बड़ी तोप का घर जयगढ़ किले का इतिहास जयगढ़ किला जयपुर में "चील का तेला " की पहाड़ी पर स्थित है यह विश्व धरोहर आज भी जयपुर के राज परिवार के अधीन है क्या आप जानते है इस किले को बनने में 700 साल लगे थे जिसमें राज परिवार की 27 पीढ़ियो का योगदान रहा काकल देव जी ने इस किले का निर्माण 1036 ई में आरम्भ करवाया था और 1720 ई में सवाई जयसिंह के कार्यकाल में बन कर तैयार हुआ था इसलिए उनके नाम पर ही इस किले का नाम जयगढ़ रखा गया ! अगर आप राजस्थान की ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने की योजना बना रहे हैं, तो जैसलमेर की सुनहरी गलियों और किलों के बारे में भी जानना आपके लिए दिलचस्प रहेगा। पांच रंग की पताका इस किले पर लहराती पंचरंगी पताका आज भी राज परिवार को अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास का एहसास कराती है इस पांच रंग के झण्डे का मतलब यह है कि यहाँ के राज परिवार ने पांच रियासतों पर विजय प्राप्त की थी दुनिया की सबसे बड़ी तोप जयगढ़ किले में रखी दुनिया की सबसे बड़ी तोप इस किले का मुख्य आकर्षण है इस तोप को " जयबाण" के नाम से जाना जाता है आजतक इस तोप का इस्त...