Jaigarh Fort Jaipur: दुनिया की सबसे बड़ी तोप ‘जयवाण’ का इतिहास और रहस्य

जयगढ़ किला, जयपुर: दुनिया की सबसे बड़ी तोप का घर

जयगढ़ किले का इतिहास

जयगढ़ किला जयपुर में "चील का तेला " की पहाड़ी पर स्थित है यह विश्व धरोहर आज भी जयपुर के राज परिवार के अधीन है क्या आप जानते है इस किले को बनने में 700 साल लगे थे जिसमें राज परिवार की 27 पीढ़ियो का योगदान  रहा काकल देव जी ने इस किले का निर्माण 1036 ई में आरम्भ करवाया था और 1720 ई में सवाई जयसिंह के कार्यकाल में बन कर तैयार हुआ था इसलिए उनके नाम पर ही इस किले का नाम जयगढ़ रखा गया !

जयगढ़ किले में रखी विशाल जयवाण तोप का दृश्य

अगर आप राजस्थान की ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने की योजना बना रहे हैं, तो जैसलमेर की सुनहरी गलियों और किलों के बारे में भी जानना आपके लिए दिलचस्प रहेगा।

पांच रंग की पताका

इस किले पर लहराती पंचरंगी पताका आज भी राज परिवार को  अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास का एहसास कराती है इस पांच रंग के झण्डे का मतलब यह है कि यहाँ के राज परिवार ने पांच रियासतों पर विजय प्राप्त की थी

दुनिया की सबसे बड़ी तोप

जयगढ़ किले में रखी दुनिया की सबसे बड़ी तोप इस किले का मुख्य आकर्षण है इस तोप को "जयबाण" के नाम से जाना जाता है आजतक इस तोप का इस्तेमाल सिर्फ एक बार ही किया गया है जब इसको चलाया गया तो इसमें 100 kg बारूद भरा गया था इससे जो गोला चला था वो यहाँ से 35 किलोमीटर दूर चाकसू नाम के गांव में जाकर गिरा था जहाँ ये गोला गिरा था वहाँ तालाब बन गया था उस तालाब को गोलीमार तालाब के नाम से जाना जाता है

Jaivana Cannon at Jaigarh Fort in Jaipur Rajasthan

इस तोप का वजन 250 टन है और इस तोप की लंबाई 32 फ़ीट है इस तोप को घुमाने के लिए 4 हाथीओ का इस्तेमाल किया जाता था इतनी बड़ी और भारी तोप आप और कहीं नहीं देख सकते इसके लिए आपको जयगढ़ किले में ही आना पडेग़ा !जहाँ से ये तोप चलाई गई थी वहाँ एक पानी की टंकी बनाई गई थी और बारूद में आग लगा कर उस आदमी ने पानी से भरे इस टैंक में छलाँग लगाई इतना सब करने के बावजूद भी इस तोप के चलने से इतना शोर हुआ की उस आदमी के दोनों कान के पर्दे ख़राब हो गए और किले की दीवारों को भी बहुत छति हुईं इसलिए इस तोप को दोबारा कभी भी इस्तेमाल नहीं किया गया !

क्या आप जानते है इस किले में प्राचीन तोप कारखाना भी है जयबाण तोप को भी इसी कारखाने में तैयार किया गया था राज परिवार इस किले का इस्तेमाल अपने सैनिकों के रहने और युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले अस्त्र-शस्त्र को बनाने और उनको रखने के लिए करते थे

अगर आपको राजस्थान के ऐतिहासिक किलों को करीब से जानने में दिलचस्पी है, तो आमेर किला भी आपकी यात्रा सूची में जरूर होना चाहिए।

किले में रखे खजाने का रहस्य

कहा जाता है कि इस किले में बहुत बड़ा खजाना था जिसको इंदिरा गाँधी के समय में यहाँ से दिल्ली ले जाया गया यहाँ बनी बहुत बड़ी पानी की टंकी के निचे एक गुप्त तयखाना था जिसमें वो खजाना था आज भी वो पानी का टैंक आप यहाँ देख सकते है इस टैंक में 60 लाख गैलन पानी स्टोर किया जा सकता है ऐसा कहा जाता है की जब यहाँ से खजाना ले जाया गया था तो दिल्ली जयपुर हाईवे को दो दिनों के लिए आमजन के लिए बंद कर दिया गया था

किले में स्थित पानी की टंकी में इतना पानी इकठा हो सकता है कि दस हजार आदमी दो साल तक काम में ले सकते है सन 1976 में भारत सरकार ने इस टैंक को खाली किया था और खजाने की तलाश में फर्श और दीवारों की खुदाई की थी कहा जाता है कि यहाँ से 60 - 70 ट्रक भर कर खजाना ले जाया गया था !

जयपुर का नाहरगढ़ किला और आसपास की खूबसूरत पहाड़ियां

जयगढ़ रेस्टोरेन्ट

इस रेस्टोरेन्ट की खास बात यह है की राजा मानसिंह के रसोइए की पीढ़ियाँ ही इस रेस्टोरेन्ट को चलाती है यहाँ आप शाही खाने का आनन्द ले सकते है 

शास्त्र ग्रह

किले में स्थित शास्त्र ग्रह में आप प्राचीन समय में युद्धो में इस्तेमाल किए जाने हथियारों को देख सकते है |

 दीवान -ए-आम

राज परिवार आमेर किले में ही निवास करता था लेकिन युद्ध स्थिती में राज परिवार जयगढ़ किले में निवास करने के लिए आ जाता था यहाँ स्थित दीवान -ए-आम में राजा आमजन की समस्याओ का निपटारा करते थे

नाहरगढ़ किले से रात में दिखाई देता जयपुर शहर

खिलवटी निवास

यहाँ राजा अपने मंत्रियो के साथ अहम बैठक किया करते थे इसको दीवान -ए-खास भी कहा जाता है |

लक्ष्मी निवास

किले में स्थित लक्ष्मी निवास में राज परिवार अपने दास दासियों के साथ रहते थे किले में बहुत बड़ी भोजनशाला भी है जहाँ राज परिवार और सैनिकों के लिए भोजन बनाया जाता था |

जयगढ़ के साथ नाहरगढ़ किला घूमना जयपुर की ऐतिहासिक यात्रा को और खास बना सकता है।

जयगढ़ किले को देखने का समय :- Jaigarh Fort Timing

जयगढ़ का किला सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है |

प्रवेश शुल्क                 Rs -70

 जयगढ़ किले से जुडी कुछ और रोचक बाते :-

1. आमेर किले और जयगढ़ किले के बीच 2 किलोमीटर लम्बी गुप्त सुरंग भी है |

2. काकल देव जी द्वारा बनवाया गया 800 साल पुराना श्री हरिहर जी का मन्दिर भी इस किले में आप देख सकते है |

3. 32 बैलो द्वारा युद्ध भूमि में ले जाई जाती थी बजरंग बाण तोप आज भी इस किले की शोभा बढ़ाती है |

4. इस किले में अनेको बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है  जैसे हमराज ,अजनबी आदि |

राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल: जयपुर से जैसलमेर तक पूरी जानकारी

जयवाण तोप के इतिहास और रहस्यों से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. जयगढ़ किला कहाँ स्थित है
उत्तर: Jaigarh Fort राजस्थान के जयपुर शहर में अरावली पहाड़ियों पर स्थित है। यह आमेर किले के निकट स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक दुर्ग है।

Q2. जयवाण तोप क्या है
उत्तर: Jaivana Cannon एक विशाल ऐतिहासिक तोप है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी पहियों वाली तोपों में से एक माना जाता है।

Q3. जयवाण तोप का निर्माण कब हुआ था
उत्तर: जयवाण तोप का निर्माण वर्ष 1720 के आसपास Maharaja Sawai Jai Singh II के शासनकाल में कराया गया था।

Q4. जयवाण तोप का वजन कितना है
उत्तर: विभिन्न ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार, जयवाण तोप का वजन लगभग 50 टन के आसपास बताया जाता है।

Q5. क्या जयवाण तोप का कभी युद्ध में उपयोग किया गया था
उत्तर: इतिहासकारों के अनुसार, इस तोप का युद्ध में नियमित उपयोग होने के प्रमाण नहीं मिलते। माना जाता है कि इसका परीक्षण केवल एक बार किया गया था।

Q6. जयगढ़ किला घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है
उत्तर: अक्टूबर से मार्च के बीच का समय जयगढ़ किला घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहता है।

Q7. जयगढ़ किला और आमेर किला कितनी दूरी पर हैं
उत्तर: जयगढ़ किला और Amer Fort एक-दूसरे के काफी निकट स्थित हैं और सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

About the Author

Kavisan

Founder & Travel Content Creator – MakeMyTrik

नमस्ते! मैं Kavisan हूँ और MakeMyTrik के माध्यम से भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी आसान हिंदी में साझा करता हूँ। यहाँ आपको घूमने की जगहें, सही समय, कैसे पहुंचें, बजट, यात्रा की तैयारी और उपयोगी travel tips से जुड़ी जानकारी मिलती है।

हमारा उद्देश्य है कि यात्रा की योजना बनाते समय आपको सरल, उपयोगी और practical जानकारी एक ही जगह मिल सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Places to Visit in Summer in India 2026 | Top Cool Destinations

Nahan Travel Guide 2026: घूमने की बेस्ट जगहें, Best Time & Things to Do

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन | Top 10 Best Hill Stations in India 2026

13 Best Place to Visit in Jaipur,13 tourist places in jaipur

2026 में भारत के 10 सबसे खूबसूरत बीच(Beach) – Budget Friendly Travel Guide (Complete Details)