Mahashivratri: भारत का प्रसिद्ध शिव मंदिर Kashi Vishwanath – History, Travel Guide, Darshan Tips & Best Time to Visit
महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि करोड़ों शिव भक्तों के लिए आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्सव है। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं, "हर हर महादेव" के जयकारे गूंजते हैं और पूरा वातावरण भक्ति से भर जाता है। क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है जिसे भगवान शिव का स्थायी निवास माना जाता है यही है काशी, जहाँ स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। इस लेख में हम भारत के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में जानेंगे, जहाँ हर शिव भक्त को जीवन में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। साथ ही आपको मिलेगी History, Travel Guide, Darshan Tips, Best Time to Visit और कई जरूरी Travel Tips। अगर आप भगवान शिव के अन्य पवित्र धामों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो हमारी अमरनाथ यात्रा 2026 की संपूर्ण यात्रा गाइड भी जरूर पढ़ें। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में, गंगा नदी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट के पास स्थित भगवान शिव के सबसे पवित्र मंद...