Best Places To Visit In Mathura -श्री कृष्ण मथुरा नगरी के दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी
श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगहें | Mathura Travel Guide भारत के उतर प्रदेश में स्थित मथुरा एक धार्मिक स्थल है जहाँ साल भर देश विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि है श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे भक्त सालभर यहाँ अपनी आस्था के साथ भगवान के दर्शन करने आते है होली और जन्माष्टमी पर मथुरा का नजारा देखते ही बनता है यहाँ के विश्व विख्यात मंदिर और घाट यहाँ आए पर्यटकों को खासा आकर्षित करते है मथुरा का पेड़ा देश ही नहीं विदेश में बहुत प्रसिद्ध है जब भी आप मथुरा जाए तो वहाँ का पेड़ा खाना ना भूले मथुरा में देखने और घूमने के मुख्य आकर्षक-Best Tourist Attraction in Mathura in Hindi 1. कृष्ण जन्म भूमि मंदिर-Shree Krishna Janmabhoomi Mandir मथुरा का मुख्य आकर्षक कृष्ण जन्म भूमि मंदिर है जब भी आप मथुरा जाए तो सबसे पहले आपको यहाँ जाकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने चाहिए कंश के जिस कारागार में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था उसी कारागार के बाहर यह भव्य मंदिर बना हुआ है कहाँ जाता है कि इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की 4 म...