Best Places To Visit In Mathura -श्री कृष्ण मथुरा नगरी के दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी
श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगहें | Mathura Travel Guide
भारत के उतर प्रदेश में स्थित मथुरा एक धार्मिक स्थल है जहाँ साल भर देश विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि है श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे भक्त सालभर यहाँ अपनी आस्था के साथ भगवान के दर्शन करने आते है होली और जन्माष्टमी पर मथुरा का नजारा देखते ही बनता है यहाँ के विश्व विख्यात मंदिर और घाट यहाँ आए पर्यटकों को खासा आकर्षित करते है मथुरा का पेड़ा देश ही नहीं विदेश में बहुत प्रसिद्ध है जब भी आप मथुरा जाए तो वहाँ का पेड़ा खाना ना भूले
मथुरा में देखने और घूमने के मुख्य आकर्षक-Best Tourist Attraction in Mathura in Hindi
1. कृष्ण जन्म भूमि मंदिर-Shree Krishna Janmabhoomi Mandir
मथुरा का मुख्य आकर्षक कृष्ण जन्म भूमि मंदिर है जब भी आप मथुरा जाए तो सबसे पहले आपको यहाँ जाकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने चाहिए कंश के जिस कारागार में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था उसी कारागार के बाहर यह भव्य मंदिर बना हुआ है कहाँ जाता है कि इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की 4 मीटर ऊचीं सोने की भव्य मूर्ति बनी हुई थी जिसको मोहम्मद जगनबी यहाँ से चुरा कर ले गया था

अगर आप भीड़भाड़ वाली Tourist Places से अलग कुछ देखना चाहते हैं, तो आप भारत में घूमने की खूबसूरत जगहें भी देख सकते हैं, जहाँ हर तरह के Traveller के लिए कुछ न कुछ खास है।
2. द्वारिकाधीश मंदिर-Dwarkadhish Temple Mathura
श्री कृष्ण को अक्सर द्वारिकाधीश के नाम से भी जाना जाता है यहाँ भगवान श्री कृष्ण की सिंगासन पर बहुत ही विशाल मूर्ति है यहाँ उनको द्वारिका के राजा के रूप में दिखाया गया है इस मंदिर में आपको श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरित करने वाली कला और चित्रकारी देखने को मिल जाएगी इस मंदिर में और भी देवी देवताओं की सुंदर सुंदर मूर्तिया है इस मंदिर में होली और दिवाली पर बहुत भीड़ हो जाती है सावन माह के अन्त में होने वाला झूला उत्सव बहुत ही फेमस है

3. गोवर्धन पर्वत-Govardhan Parvat
मथुरा से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोवर्धन पर्वत यहाँ आए पर्यटकों की आस्था का प्रतिक है ये वही गोवर्धन पर्वत है जिसको भगवान श्री कृष्ण ने अपनी एक उँगली पर उठा दिया था गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगभग 21 किलोमीटर की है जिसको भक्त नंगे पांव पूरी करते है कुछ लोग इस परिक्रमा को दो भागों में पूरी करते है ऐसा माना जाता है कि इस परिक्रमा को पूरी करने से सभी मनोकामना पूरी होती है

4. कंस किला-Kans Qila Mathura
यमुना नदी के किनारे स्थित कंस किले का निर्माण जयपुर के महाराज मानसिंह ने करवाया था यह किला हिंदू और मुगल वास्तुकला का नमूना है किले की देख रेख ना होने की वजह से ये किला आज तक काफी जर्जर हालत में पहुँच गया है

अगर आपके पास 2–3 दिन हैं, तो मथुरा के साथ आगरा में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें भी Trip में शामिल की जा सकती हैं।
5. कुसुम सरोवर-Kusum Sarovar Mathura
कुसुम सरोवर मथुरा का एक और मुख्य आकर्षक है स्थानीय लोगों का कहना है की राधा श्री कृष्ण से मिलने इसी सरोवर पर आती थी इसीलिए राधा के नाम पर ही इस सरोवर का नाम कुसुम सरोवर पड़ा 60 फीट गहरे और 450 फीट लंबे इस सरोवर का जल बिल्कुल शांत रहता है बहुत लोग यहाँ स्नान भी करते हैं शाम को होने वाली आरती इस सरोवर की शोभा और भी बढ़ा देती है

6. मथुरा के घाट-Mathura Ghat
यमुना नदी के किनारे बसा मथुरा अपने अनेक घाटों के लिए भी जाना जाता है स्थानीय लोगों के अनुसार इन पवित्र घाटों का संबंध श्री कृष्ण के समय से है मथुरा आए पर्यटक यहाँ यमुना नदी पर स्थित घाटों पर स्नान करते हैं और पापों से मुक्ति प्राप्त करते है आजकल यहाँ केवल 25 घाट ही है जबकि पहले इन घाटों की संख्या बहुत ज्यादा थी घाट कुछ इस प्रकार है विश्राम घाट, चक्र तीर्थ घाट, कृष्ण गंगा घाट, गौ घाट, आदि

मथुरा कैसे पहुँचे-How to Reach Mathura
मथुरा उतर प्रदेश मे स्थित है जो दिल्ली से लगभग 160 किलोमीटर और आगरा से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देश के किसी भी कोने से आप यहाँ बड़ी आसानी से पहुँच सकते है यहाँ के व्यंजन देश दुनिया से आए पर्यटकों को बहुत पसंद आते है खासकर मथुरा का पेड़ा जब भी आप मथुरा जाए तो पेड़ा खाना ना भूले
ट्रेन से मथुरा कैसे जाए-How to Reach Mathura by Train
मथुरा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मथुरा ही है भारत के लगभग सभी राज्यो से यहाँ के लिए ट्रेन उपलब्ध है
बस या कार से मथुरा कैसे जाए-How to Reach Mathura by Bus or Personal Car
मथुरा के लिए रोड़ नेटवर्क बहुत ही अच्छा है भारत के लगभग सभी राज्यो से यहाँ के लिए बस उपलब्ध हो जाती है जैसे दिल्ली, कलकता, मुंबई, इंदौर, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, हरिद्वार आदि और अगर आप के आप अपनी कार है तो आप बड़ी आसानी से भारत के किसी भी राज्य से यहाँ पहुँच सकते है
मथुरा का Local Food
मथुरा की गलियों में घूमते हुए अगर आपने वहाँ का Local Food नहीं चखा, तो शायद ट्रिप का एक मजेदार हिस्सा मिस कर देंगे। यहाँ का खाना किसी फैंसी रेस्टोरेंट से ज्यादा अपनी सादगी और देसी स्वाद के लिए याद रहता है। मंदिरों के आसपास घूमते हुए जब गरमा-गरम कचौरी की खुशबू आती है या किसी दुकान पर ताजे पेड़े नजर आते हैं, तो उन्हें ट्राई करने का मन अपने आप हो जाता है।
- मथुरा के पेड़े – मथुरा आए हैं तो पेड़े जरूर चखें। दूध और खोया से बने ये पेड़े यहाँ की पहचान जैसे बन चुके हैं। एक-दो पेड़े खाते ही समझ आ जाता है कि लोग इन्हें घर वापस ले जाना क्यों पसंद करते हैं।
- कचौरी और जलेबी – सुबह-सुबह गरमा-गरम कचौरी और साथ में ताजी जलेबी मिल जाए, तो दिन की शुरुआत ही अच्छी हो जाती है। खासकर पुरानी स्थानीय दुकानों पर बैठकर या खड़े-खड़े इसका स्वाद लेना मथुरा के माहौल को और खास बना देता है।
- आलू की सब्जी और पूड़ी – अगर आपको सिंपल और देसी खाना पसंद है, तो आलू की मसालेदार सब्जी के साथ गरमा-गरम पूड़ी जरूर ट्राई करें। घूमने से पहले पेट भरने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है और इसका स्वाद घर के ट्रेडिशनल खाने जैसा लगता है।
- मथुरा की लस्सी – मथुरा की गर्मी में घूमते हुए एक गिलास ठंडी, गाढ़ी लस्सी मिल जाए तो थकान काफी हद तक दूर हो जाती है। मंदिरों और बाजारों में घूमने के बीच लस्सी का एक छोटा सा ब्रेक लेना भी अपने आप में अच्छा अनुभव है।
- ब्रज की मिठाइयाँ – पेड़ों के अलावा रबड़ी, मलाई और दूध से बनी दूसरी मिठाइयाँ भी यहाँ आसानी से मिल जाती हैं। अगर आपको मीठा पसंद है, तो मथुरा का खाने का अनुभव आपको निराश नहीं करेगा।
Tip: मथुरा में लोकल फूड खाते समय बहुत बड़ी या फैंसी दुकान ढूंढने की जरूरत नहीं है। कई बार छोटी-सी पुरानी दुकान पर मिलने वाला गरमा-गरम नाश्ता ही सबसे ज्यादा याद रह जाता है। बस खाने की जगह चुनते समय साफ-सफाई और फ्रेशनेस का ध्यान जरूर रखें।
अगर आप शिमला की भीड़ से थोड़ा दूर जाकर सुकून और प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो शिमला के पास घूमने की खूबसूरत जगहें भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं।
Mathura FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. मथुरा में सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल कौन-सा है
मथुरा का सबसे प्रसिद्ध स्थल श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर है, जिसे भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है।
2. मथुरा और वृंदावन के बीच कितनी दूरी है
मथुरा और वृंदावन के बीच लगभग 10 से 15 किलोमीटर की दूरी है, जिसे सड़क मार्ग से 20 से 30 मिनट में तय किया जा सकता है।
3. मथुरा घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं
मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों और दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए 2 से 3 दिन पर्याप्त होते हैं।
4. मथुरा में कौन-कौन से प्रमुख मंदिर हैं
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, गीता मंदिर, प्रेम मंदिर (वृंदावन) और बांके बिहारी मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल हैं।
5. मथुरा किस राज्य में स्थित है
मथुरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन शहर है।
6. मथुरा में प्रसिद्ध प्रसाद और खाने की चीजें क्या हैं
मथुरा अपने प्रसिद्ध पेड़े, कचौड़ी, जलेबी और पारंपरिक ब्रज व्यंजनों के लिए जाना जाता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.