Best Places to Visit in Nainital-नैनीताल में घूमने के लिए 10 सबसे अच्छी जगह
Nainital Travel Guide 2026 – नैनीताल में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहें नैनीताल का नाम सुनते ही मन में शांत झीलों, हरे-भरे पहाड़ों और ठंडी हवाओं की तस्वीर अपने आप बनने लगती है। उत्तराखंड का यह खूबसूरत हिल स्टेशन हर साल हजारों लोग इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल का आनंद लेने यहां पहुंचते हैं। यहां सिर्फ प्रसिद्ध नैनी झील ही नहीं, बल्कि कई खूबसूरत व्यू पॉइंट, झरने और प्राचीन मंदिर भी हैं, जहां हर जगह आपको कुछ नया देखने और महसूस करने का मौका मिलता है। सुबह-सुबह मॉल रोड पर टहलते हुए चाय की खुशबू और झील के ऊपर तैरता हल्का कोहरा पूरे माहौल को और भी मनमोहक बना देता है। स्नो व्यू पॉइंट से दिखाई देने वाली बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां ऐसा लगता है मानो हिमालय की खूबसूरती आंखों के सामने जीवंत हो उठी हो। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं, तो भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल जैसी झीलें भी अपनी यात्रा में जरूर शामिल करें। परिवार, दोस्तों या फिर अकेले घूमने वाले यात्रियों के लिए नैनीताल हर बार एक नया अनुभव लेकर आता है, इसलिए यहां बिताया गया समय लंबे समय तक याद रहता है। अगर ...