Jim Corbett National Park Travel Guide 2026 – सफारी और घूमने का सबसे अच्छा समय | पूरी जानकारी
Jim Corbett National Park की मेरी यात्रा बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हम फिल्मों या ट्रैवल व्लॉग्स में देखते हैं, लेकिन असल में उससे कहीं ज्यादा सुकून देने वाली। सुबह जल्दी उठकर जब हम सफारी के लिए निकले, तो हल्की ठंड और ताज़ी हवा ने ही पूरा मूड बना दिया। चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़, पक्षियों की आवाज़ और बीच-बीच में सूखे पत्तों की खड़खड़ाहट सब कुछ बहुत real लग रहा था। रास्ते में हमें हिरण और जंगली हाथी भी दिखे, जो अपने ही अंदाज़ में जंगल में घूम रहे थे। उस वक्त ऐसा लगा जैसे हम उनके घर में मेहमान हैं। भले ही उस दिन टाइगर नहीं दिखा, लेकिन सच कहूं तो उसका कोई अफसोस नहीं हुआ। क्योंकि जो शांति और जुड़ाव मुझे वहां महसूस हुआ, वो शायद किसी Tiger Sighting से भी ज्यादा खास था। भारत के अन्य famous tiger parks जैसे Ranthambore और Bandhavgarh भी जरूर explore करें। Jim Corbett National Park के बारे में भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क, जो उत्तराखंड के रामनगर में स्थित है। इसकी शुरुआत 1936 में हुई थी और यह खास तौर पर Bengal Tiger के लिए प्रसिद्ध है। Jim Corbett National Park में आपको टा...