Jim Corbett National Park Travel Guide 2026 – सफारी और घूमने का सबसे अच्छा समय | पूरी जानकारी

Jim Corbett National Park की मेरी यात्रा बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हम फिल्मों या ट्रैवल व्लॉग्स में देखते हैं, लेकिन असल में उससे कहीं ज्यादा सुकून देने वाली। सुबह जल्दी उठकर जब हम सफारी के लिए निकले, तो हल्की ठंड और ताज़ी हवा ने ही पूरा मूड बना दिया। चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़, पक्षियों की आवाज़ और बीच-बीच में सूखे पत्तों की खड़खड़ाहट सब कुछ बहुत real लग रहा था।

रास्ते में हमें हिरण और जंगली हाथी भी दिखे, जो अपने ही अंदाज़ में जंगल में घूम रहे थे। उस वक्त ऐसा लगा जैसे हम उनके घर में मेहमान हैं। भले ही उस दिन टाइगर नहीं दिखा, लेकिन सच कहूं तो उसका कोई अफसोस नहीं हुआ। क्योंकि जो शांति और जुड़ाव मुझे वहां महसूस हुआ, वो शायद किसी Tiger Sighting से भी ज्यादा खास था।

भारत के अन्य famous tiger parks जैसे Ranthambore और Bandhavgarh भी जरूर explore करें।

Jim Corbett National Park jungle safari with jeep and forest view

Jim Corbett National Park के बारे में

भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क, जो उत्तराखंड के  रामनगर में स्थित है। इसकी शुरुआत 1936 में हुई थी और यह खास तौर पर Bengal Tiger के लिए प्रसिद्ध है। Jim Corbett National Park में आपको टाइगर , हाथी, हिरण, मगरमच्छ और 500 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियाँ देखने को मिल सकती हैं, जो इस जगह को Wildlife Lovers के लिए बेहद खास बनाती हैं।

Jim Corbett Safari - सबसे जरूरी जानकारी

Jim Corbett National Park का मुख्य आकर्षण यहाँ की सफारी है। यहाँ दो तरह की सफारी होती हैं एक जीप सफारी और दूसरी कैंटर सफारी। दोनों का अपना अलग ही मज़ा है और हर एक अनुभव आपको जंगल को अलग अंदाज़ में महसूस करने का मौका देता है।

1. Jeep Safari

    जीप सफारी की खास बातें:

  • एक जीप में 6 लोग बैठ सकते हैं
  • यह सबसे पॉपुलर और फ्लेक्सिबल विकल्प है
  • इसमें टाइगर दिखने (बाघ के दर्शन) के chances ज्यादा होते हैं

2. Canter Safari

      कैंटर सफारी की खास बातें:

  • इसमें 16–20 लोग एक साथ बैठ सकते हैं (ओपन बस)
  • यह बजट फ्रेंडली विकल्प है
  • Dhikala Zone के लिए सबसे अच्छा माना जाता है

 Safari Zones Or Booking 

Jim Corbett National Park के प्रमुख सफारी ज़ोन:

    • Dhikala Zone – सबसे प्रसिद्ध, बेहतरीन wildlife experience
    • Bijrani Zone – आसानी से पहुंचने योग्य, अच्छी spotting
    • Jhirna Zone – पूरे साल खुला रहता है
    • Dhela Zone – कम भीड़ वाला, शांत अनुभव

अगर आप पहली बार जा रहे हैं, तो Dhikala Zone या Bijrani Zone चुनना सबसे बेहतर रहेगा।

Tiger safari experience in Jim Corbett forest India

सफारी बुकिंग के जरूरी टिप्स:-

  • कम से कम 30 दिन पहले बुकिंग कर लें
  • वीकेंड पर भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए पहले से प्लान करें
  • बुकिंग हमेशा सरकारी वेबसाइट या किसी भरोसेमंद एजेंट से ही करें

अगर आप Nature lover हैं तो Uttarakhand travel guide आपके लिए helpful होगी।

Best Time to Visit Jim Corbett

अक्टूबर से फरवरी - Best Season

  • मौसम ठंडा और सुहावना रहता है, जिससे सफारी का अनुभव और भी आनंददायक हो जाता है। इस समय wildlife spotting भी काफी अच्छी होती है, इसलिए जंगल में जानवरों को देखने के chances बढ़ जाते हैं।

मार्च से जून

  • गर्मी ज्यादा होती है, लेकिन इस समय बाघ दिखने के Chances सबसे ज्यादा होते हैं, क्योंकि जानवर पानी के स्रोतों के आसपास ज्यादा दिखाई देते हैं।

जुलाई से सितंबर

  • बारिश का मौसम होता है, इसलिए कुछ ज़ोन बंद रहते हैं और सफारी के विकल्प सीमित हो जाते हैं। हालांकि जंगल की हरियाली इस समय सबसे खूबसूरत लगती है।
Wildlife animals in Jim Corbett National Park 2026

Jim Corbett कैसे पहुंचे - How to Reach

🚆 By Train

सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन Ramnagar है, जहां तक दिल्ली से सीधी ट्रेन आसानी से मिल जाती है।

🚗 By Road

दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 250 किमी है, जिसे आप 5–6 घंटे में आराम से तय कर सकते हैं। रास्ता अच्छा है, इसलिए यह एक शानदार रोड ट्रिप के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है।

✈️ By Air

सबसे नजदीकी एयरपोर्ट Pantnagar Airport है, जहाँ से आप टैक्सी लेकर आसानी से Jim Corbett National Park पहुंच सकते हैं।

Jim Corbett Nearby Places - पास में घूमने की जगह

1. Garjiya Devi Temple

गर्जिया देवी मंदिर पर पहुँचना मेरे लिए एक छोटा लेकिन यादगार अनुभव था। सुबह का समय था, कोसी नदी का पानी धीरे-धीरे बह रहा था और ठंडी हवा चेहरे को छू रही थी। सड़क से ही मंदिर दिखने लगता है, लेकिन जैसे ही सीढ़ियाँ चढ़ना शुरू करते हैं, माहौल बदल जाता है थोड़ी शांति, थोड़ी भक्ति और थोड़ा सा रोमांच। ऊपर पहुँचकर जब नदी चारों तरफ से दिखाई देती है, तो कुछ देर बस वहीं खड़े रहने का मन करता है। ज्यादा भीड़ नहीं थी, इसलिए सुकून से दर्शन हो गए। सच कहूं तो, यहाँ आकर मन अपने आप शांत हो जाता है।

2. Corbett Falls

कॉर्बेट झरना पहली बार देखने पर ही मन को सुकून दे देता है। जंगल के अंदर थोड़ा कच्चा रास्ता पार करने के बाद जब इस झरने की आवाज़ कानों में पड़ती है, तो अपने आप कदम तेज हो जाते हैं। ऊँचाई से गिरता पानी और उसके आसपास की हरियाली एकदम शांत और ताज़गी भरा माहौल बना देती है। यहाँ भीड़ ज्यादा नहीं होती, इसलिए आप आराम से बैठकर प्रकृति को महसूस कर सकते हैं। मैंने यहाँ कुछ देर बस चुपचाप बैठकर पानी की आवाज़ सुनी, जो किसी मेडिटेशन से कम नहीं लगा। अगर आप Jim Corbett आए हैं, तो कॉर्बेट झरना जरूर जाएं

Dhikala and Bijrani safari zones in Jim Corbett forest

3. Sitabani Forest

सीताबनी वन की मेरी यात्रा थोड़ा अलग और बेहद सुकून देने वाली रही।  हम सुबह धीरे-धीरे जंगल के कच्चे रास्तों पर चल रहे थे, आसपास सिर्फ पेड़ों की सरसराहट और पक्षियों की आवाज़ सुनाई दे रही थी। बीच-बीच में छोटे-छोटे मंदिर और खुली जगहें भी दिखीं, जो इस जगह को और खास बनाते हैं। यहाँ Tiger देखने का Pressure नहीं होता, इसलिए आप सच में जंगल को महसूस कर पाते हैं। मुझे सबसे अच्छा पल तब लगा जब हम कुछ देर गाड़ी रोककर बस खामोशी में बैठे रहे वो शांति आज भी याद है।

Budget travel guide for Jim Corbett National Park trip

4. Nainital

Nainital, Jim Corbett National Park से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित है। जैसे ही आप इस पहाड़ी शहर में पहुंचते हैं, सामने झील का शांत पानी और चारों तरफ हरे-भरे पहाड़ मन को तुरंत खुश कर देते हैं। शाम के समय नैनी झील के किनारे टहलना या बोटिंग करना एक अलग ही अनुभव देता है। ठंडी हवा, हल्की-हल्की रोशनी और पानी में झलकता शहर बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां की मॉल रोड पर घूमते हुए छोटे-छोटे कैफे और दुकानों का मजा भी कुछ खास होता है। सुबह जल्दी उठकर टिफिन टॉप या स्नो व्यू प्वाइंट से सूर्योदय देखना भी यादगार पल बन जाता है।

Jim Corbett National Park jungle safari with jeep and forest view

अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती पसंद करते हैं, तो Nainital भी एक perfect destination है

मेरे अनुभव के आधार पर यात्रा के जरूरी सुझाव - Travel Tips

कोशिश करें कि सुबह वाली सफारी ही चुनें, क्योंकि इस समय जंगल ज्यादा एक्टिव होता है। सफारी के दौरान चमकीले रंग के कपड़े पहनने से बचें और जितना हो सके शांति बनाए रखें, ताकि जानवर परेशान न हों। अगर आपके पास दूरबीन हो तो जरूर साथ रखें, इससे दूर के Wildlife को आसानी से देख पाएंगे। साथ ही ध्यान रखें कि कई जगह मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता, इसलिए पहले से तैयारी करके जाएं।

Jim Corbett National Park में ठहरने के लिए सबसे अच्छे क्षेत्र रामनगर और ढिकाला हैं। अगर आप जंगल के अंदर रहने का असली अनुभव लेना चाहते हैं, तो ढिकाला में ठहरना एक अलग ही Adventure जैसा लगता है, लेकिन इसके लिए पहले से बुकिंग करना जरूरी होती है। वहीं अगर आपका Budget थोड़ा Tight है, तो रामनगर सबसे बेहतर और सुविधाजनक विकल्प है, जहाँ आसानी से होटल और रिसॉर्ट मिल जाते हैं और वहाँ से Safari Zones तक पहुंचना भी आसान रहता है।

FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब

Q1. क्या Jim Corbett में बाघ दिखना तय है ?

नहीं, बाघ दिखना तय नहीं होता, लेकिन गर्मियों में इसके Chances ज्यादा होते हैं।

Q2. क्या Safari की पहले से बुकिंग करना जरूरी है ?

हाँ, खासकर पीक सीजन में पहले से बुकिंग करना जरूरी होता है।

Q3. Family Trip के लिए Safe है ?

हाँ, यह पूरी तरह सुरक्षित और परिवार के साथ घूमने के लिए अनुकूल स्थान है।

Q4. कितने दिन का Trip Plan करें ?

2–3 दिन काफी होते हैं।

Q5. सबसे अच्छा  Zone कौन सा है ?

Dhikala Zone अच्छा माना जाता है।

टिप्पणियाँ

About the Author

Kavisan

Founder & Travel Content Creator – MakeMyTrik

नमस्ते! मैं Kavisan हूँ और MakeMyTrik के माध्यम से भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी आसान हिंदी में साझा करता हूँ। यहाँ आपको घूमने की जगहें, सही समय, कैसे पहुंचें, बजट, यात्रा की तैयारी और उपयोगी travel tips से जुड़ी जानकारी मिलती है।

हमारा उद्देश्य है कि यात्रा की योजना बनाते समय आपको सरल, उपयोगी और practical जानकारी एक ही जगह मिल सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Places to Visit in Summer in India 2026 | Top Cool Destinations

Nahan Travel Guide 2026: घूमने की बेस्ट जगहें, Best Time & Things to Do

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन | Top 10 Best Hill Stations in India 2026

13 Best Place to Visit in Jaipur,13 tourist places in jaipur

2026 में भारत के 10 सबसे खूबसूरत बीच(Beach) – Budget Friendly Travel Guide (Complete Details)