उत्तराखंड के 8 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन – घूमने की पूरी जानकारी | Best Hill Stations in Uttarakhand (2026)

उत्तराखंड के 8 हिल स्टेशन जो किसी जन्नत से कम नहीं | Best Places to Visit in Uttarakhand

उतर भारत में स्थित उत्तराखण्ड देश विदेश के पर्यटको के लिये बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है उत्तराखण्ड को देव भूमि भी कहा जाता है उत्तराखण्ड में आप बहुत सारी नदियाँ ,पर्वत और बर्फ से ढके पहाड़ो का आनन्द ले सकते है वैसे तो उत्तराखण्ड में बहुत सारे पर्यटक स्थल है लेकिन आज हम आपको उत्तराखण्ड में स्थित कुछ ऐसे हिल स्टेशनो के बारे में बतायेगे जहा का मौसम और खूबसूरती देखते ही बनती है इन हिल स्टेशनो में कुछ ऐसे है जहा आप एक बार अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर जाना चाहोगे।

दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहाँ आप परिवार या दोस्तों के साथ आसानी से घूमने जा सकते हैं। दिल्ली के पास घूमने की इन जगहों की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

1. औली (Auli)

औली घूमने जाने  के लिये आप का शारारिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है यहाँ पर बहुत ठण्ड पड़ती है आप को अपने कान और नाक ढक कर रखने चाहिये और और आखों को सर्दी से बचाने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए ! कपास जैसी मुलायम बर्फ से ढकी ढलाने और चोटिया जहा पर प्रकति ने अपना सौंदर्य खुल कर बिखेरा है उत्तराखण्ड के बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन औली पर यह जिंदादिल लोगो के लिए बहुत ही खास हिल स्टेशन है। औली स्कीइंग के लिए काफी लोकप्रिय है यहाँ पर बहुत सारे डीलक्स रिसोर्ट है बच्चों के लिए भी यह हिल स्टेशन एक आदर्श जहग है यहाँ पर पडी बर्फ किसी खिलौने से कम नहीं होती है!

औली की पहाड़ियों और बर्फ का नजारा

Auli उत्तराखंड की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जो अपनी बर्फीली पहाड़ियों और skiing के लिए जानी जाती है। यह समुद्र तल से करीब 2,800–3,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां से हिमालय की ऊंची और सुंदर चोटियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। Auli घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च के बीच होता है, जब यहां बर्फबारी होती है और skiing का मजा लिया जा सकता है। यहां Auli Ropeway, Artificial Lake, Ski Slopes और Gorson Bugyal जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं। Auli जाने के लिए पहले Joshimath पहुंचना पड़ता है, जहां से सड़क या ropeway के जरिए Auli जाया जा सकता है। यहां घूमने के साथ trekking, skiing और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने का अच्छा अनुभव मिलता है।

2. मसूरी (Mussoorie)

मसूरी जिसे "पहाड़ों की रानी" भी कहा जाता है, उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह खूबसूरत पर्यटन स्थल अपनी हरी-भरी वादियों, ठंडी जलवायु और मनमोहक पहाड़ी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। एक यात्री के रूप में मसूरी की यात्रा का सबसे यादगार अनुभव माल रोड पर शाम की सैर और गन हिल से हिमालय की बर्फीली चोटियों का नज़ारा होता है। इसके अलावा केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन और लाल टिब्बा पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। अगर आप उत्तराखंड में प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरी छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो मसूरी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में मसूरी का नाम सबसे पहले आता है। अगर आप मसूरी घूमने का पूरा प्लान बना रहे हैं, तो मसूरी घूमने की पूरी जानकारी, घूमने की जगहें भी जरूर देखें।

मसूरी का खूबसूरत पहाड़ी नजारा

मसूरी में पर्यटकों के लिए विभिन आकर्षण के केंद्र है  जैसे 

      · गन हिल - यहाँ आप फोटो क्लिक कर सकते है 
· केबल कार का मजा उठा सकते है 
· आप यहाँ माल रोड और लाल टीबा भी देख सकते है 
· केम्पटी फॉल (Kempty Fall) - मसूरी से लगभग 15 KM की दूरी पर ठन्डे पानी का झरना है जहां आप खूब एन्जॉय कर सकते है ! 

3. एब्बोट माउंट (Abbott Mount)

एबट माउंट की असली खूबसूरती इसके देवदार के जंगल, शांत रास्तों और पहाड़ी माहौल में महसूस होती है। सुबह के समय ठंडी हवा के साथ जंगलों से आती पक्षियों की आवाज और दूर दिखाई देते पहाड़ मन को काफी सुकून देते हैं। अगर आप रोज की भागदौड़ और शहर के शोर से कुछ दिन दूर रहना चाहते हैं, तो यह जगह खास तौर पर अच्छी लग सकती है।

सर्दियों में यहाँ ठंड काफी बढ़ जाती है और मौसम अनुकूल होने पर बर्फबारी का आनंद भी लिया जा सकता है। हालांकि, बर्फ देखने के लिए यात्रा से पहले मौसम और स्थानीय सड़क की स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में मौसम कभी भी बदल सकता है।

एबट माउंट की एक खास पहचान लगभग पांच एकड़ के जंगल के बीच बने 13 पुराने कॉटेज का समूह भी है। इन कॉटेज के आसपास का वातावरण आपको किसी पुराने पहाड़ी गांव जैसा एहसास देता है। यहाँ घूमने की बजाय कुछ समय रुककर प्रकृति को महसूस करना ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आपको कम भीड़ वाली पहाड़ी जगह, शांत माहौल और slow travel पसंद है, तो एबट माउंट उत्तराखंड की आपकी अगली यात्रा के लिए एक खूबसूरत विकल्प हो सकता है।

यहाँ पर विभिन पिकनिक स्पॉट है  जैसे : -

· वाणासुर का किला - अब्बोट माउंट से लोहाघाट होते हुए लगभग 25KM की दूरी पर स्थित वाणासुर का किला एक बहुत ही खूबसूरत स्थान हैयहाँ आपको 2 KM की पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है 

·  मायावती आश्रम यहाँ एक म्यूजियम और लाइब्रेरी है

4. चकराता (Chakrata)

अगर आप शांति और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के शौकीन है तो आप चकराता घूमने जा सकते है चकराता देहरादून से लगभग 100 KM की दूरी पर है यहाँ पर दूर-दूर तक फैले घने जंगलों में आप जौनसारी जनजाति के गांव का लुप्त उठा सकते हो यहाँ पर सेना के जवानों को कमांडो की ट्रेनिंग भी दी जाती है टाइगर फाल -चकराता से 5 KM पैदल चलने पर 50 मीटर ऊचे झरने से एक छोटे तालाब में गिरता पानी बहुत खूबसूरत लगता है चकराता के आसपास देखने के बहुत आकर्षण है जैसे लाखमंडल,मोईगढ़ झरना,कानासर,रामताल गार्डन,देववन आदि !

चकराता के पहाड़ और देवदार के जंगल

मसूरी और नैनीताल जैसी popular जगहों से अलग अगर आप शांत पहाड़ी माहौल का अनुभव करना चाहते हैं, तो चकराता जरूर देखें। यहाँ घूमने की जगहों, प्राकृतिक नजारों और आसपास के attractions के बारे में हमने चकराता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में विस्तार से बताया है।

5. कनाताल (Kanatal)

बताया जाता है की कनाताल नाम की झील हुआ करती थी जिस के नाम पर इस जगह का नाम कनाताल पड़ा ! उत्तराखण्ड का यह हिल स्टेशन कभी पर्यटकों से वीरान हुआ करता था लेकिन आजकल यह स्थान देश और विदेश के पर्यटकों के लिए काफी पसन्द किया जाने वाला स्थान बन चुका है दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए आप यहाँ घूमने का प्लान बना सकते है यह हिल स्टेशन दिल्ली से लगभग 315 KM की दूरी पर है !

कनाताल को प्राकृतिक खजानों के अलावा अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है यहाँ से 5 KM की दूरी पर माता सुरकंडा देवी का मन्दिर है जहाँ 2 KM पैदल यात्रा के बाद आप मन्दिर में दर्शन कर सकते है मन्दिर से आप हिमालय की बर्फ से ढकी सफेद पहाड़ियों का लुप्त उठा सकते है! अगर आप कैम्प लाइफ एन्जॉय करना चाहते है तो यहाँ आप कंपो में रुक सकते और और प्रकृति को और पास से एन्जॉय कर सकते है यहाँ से आप टिहरी डैम और धनोल्टी घूमने का भी प्लान कर सकते है यहाँ पर आप वेल्ली क्रासिंग और जंगल सफारी का भी लुप्त उठा सकते है !

6. कौसानी (Kausani)

पिंगनाथ चोटी पर बसा कौसानी हिल स्टेशन हिमालय की खूबसूरती के दर्शन कराता है यहाँ से बर्फ से ढके नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा बड़ा सुन्दर और आकर्षक दिखाई देता है भारत का स्विट्ज़रलैंड कहा जाने वाला कौसानी हिल स्टेशन कोसी और गोमती नदियों के बीच बसा हुआ है !

कौसानी से हिमालय का खूबसूरत

यहाँ पर आप 208 हेक्टयेर में फैले कौसानी चाय बागान को देख सकते है और प्रसिद्ध हिंदी कवि सुमित्रानन्द पंत ने जहा अपना बचपन गुजारा उसी घर को संग्रालय में बदल दिया गया है जिसे पंत संग्रालय कहा जाता है को भी यहाँ आप देख सकते है !

अनासक्ति आश्रम :-आप इस आश्रम से बर्फ से ढके हिमालय को देख सकते है यहाँ से नीलकंठ,नंदा घुटी ,नंदा देवी ,नंदा कोट पंचचुली शिखर दिखाई देते है !

7. मुनस्यारी (Munsiyari)

मुनस्यारी को मिनी कश्मीर भी कहा जाता है मुनस्यारी उत्तराखण्ड का बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है जो एक तरफ तिब्बत सीमा और दूसरी तरफ नेपाल की सीमा से लगा हुआ है यह हिल स्टेशन चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है गर्मियों के सीजन में यहाँ बहुत ज्यादा भीड़ होती है इसलिये जाने से पहले होटल की एडवांस बुकिंग जरूर कर ले वैसे तो मुनस्यारी में बहुत आकर्षण है लेकिन आप यहाँ Birth Fall, Nanda Devi Temple, Madkot Villlage, Khuliya Top आदि पर आनन्द ले सकते है  

मुनस्यारी से पंचाचूली पर्वत का दृश्य

8.  रानीखेत (Ranikhet)

रानीखेत एक महत्वपूर्ण सैन्य छावनी के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि यहाँ का वातावरण काफी व्यवस्थित और शांत नजर आता है। अगर आपको गोल्फ में दिलचस्पी है, तो यहाँ का रानीखेत गोल्फ कोर्स जरूर देखने लायक है। हरे-भरे मैदान और आसपास का पहाड़ी वातावरण इसे बाकी जगहों से अलग अनुभव देते हैं।

रानीखेत उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है जो छुट्टी में हर समय घूमने की बजाय थोड़ा रुकना, प्रकृति को महसूस करना और मन को आराम देना चाहते हैं। सुबह की ठंडी हवा में टहलना, किसी शांत जगह बैठकर पहाड़ों को देखना और शाम को धीरे-धीरे ढलती रोशनी का आनंद लेना—यही छोटी-छोटी चीजें रानीखेत की यात्रा को खास बना देती हैं।

रानीखेत के देवदार के जंगल और पहाड़

यहाँ पर बहुत सारे आकर्षण के केंद्र है जैसे:-

गोल्फ कोर्स :-रानीखेत से 4 KM की दूरी पर एशिया के उच्चतम गोल्फ कोर्सो में से एक है इस के अलावा रानीखेत का सबसे पुराना चर्च सेंट ब्रिजेट चर्च है यहाँ आप आसियाना पार्क ,मनकामेश्वर मन्दिर ,रानी झील ,बिनसर महादेव ,भालू धाम ,मजरखाली ,ताड़ीखेत आदि देख सकते है और इसके अलावा चौबटिया में आप आड़ू ,बादाम और सेब के बाग भी देख सकते है !

उत्तराखंड में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन अगर आपका मन इस बार सिर्फ पहाड़ों में कुछ शांत और खूबसूरत दिन बिताने का है, तो उत्तराखंड में घूमने की 15 सबसे खूबसूरत जगहें को अपनी यात्रा लिस्ट में जरूर शामिल करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन कौन सा है

Ans: मसूरी और नैनीताल उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन हैं, जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं।

Q2. उत्तराखंड घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है

Ans: मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Q3. परिवार के साथ घूमने के लिए कौन सा हिल स्टेशन बेहतर है

Ans: नैनीताल, मसूरी और रानीखेत परिवार के साथ आरामदायक छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

Q4. उत्तराखंड में बर्फबारी देखने के लिए कहां जाएं

Ans: औली, मुनस्यारी और चोपता में सर्दियों के दौरान बर्फबारी का शानदार अनुभव लिया जा सकता है।

Q5. उत्तराखंड का सबसे शांत हिल स्टेशन कौन सा है

Ans: कौसानी और मुनस्यारी शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं।

Q6. क्या उत्तराखंड के हिल स्टेशन हनीमून के लिए अच्छे हैं

Ans: हां, मसूरी, औली और कौसानी अपनी खूबसूरत वादियों और रोमांटिक माहौल के कारण हनीमून कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Q7. क्या उत्तराखंड के हिल स्टेशन बजट ट्रिप के लिए उपयुक्त हैं

Ans: हां, यहां हर बजट के अनुसार होटल, होमस्टे और यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे कम खर्च में भी अच्छी यात्रा की जा सकती है।

टिप्पणियाँ

About the Author

Kavisan

Founder & Travel Content Creator – MakeMyTrik

नमस्ते! मैं Kavisan हूँ और MakeMyTrik के माध्यम से भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी आसान हिंदी में साझा करता हूँ। यहाँ आपको घूमने की जगहें, सही समय, कैसे पहुंचें, बजट, यात्रा की तैयारी और उपयोगी travel tips से जुड़ी जानकारी मिलती है।

हमारा उद्देश्य है कि यात्रा की योजना बनाते समय आपको सरल, उपयोगी और practical जानकारी एक ही जगह मिल सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Places to Visit in Summer in India 2026 | Top Cool Destinations

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन | Top 10 Best Hill Stations in India 2026

13 Best Place to Visit in Jaipur,13 tourist places in jaipur

2026 में भारत के 10 सबसे खूबसूरत बीच(Beach) – Budget Friendly Travel Guide (Complete Details)

Mashobra Hill Station: शिमला की भीड़ से दूर प्रकृति की गोद में बसा एक शांत स्वर्ग