आगरा में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें | Best Tourist Places to Visit in Agra 2026

Best Places to Visit in Agra in Hindi 2026 | ताजमहल से फतेहपुर सीकरी तक

आगरा भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन शहरों में से एक है, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, मुगल वास्तुकला और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहाँ हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं और इसकी खूबसूरती को करीब से महसूस करते हैं। अगर आप 2026 में आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह शहर आपको सिर्फ ताजमहल ही नहीं बल्कि आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, इतिमाद-उद-दौला और सिकंदरा जैसी शानदार जगहों से भी मंत्रमुग्ध कर देगा। आगरा की हर ऐतिहासिक इमारत अपने अंदर मुगल काल की समृद्ध कला, प्रेम और इतिहास की अनोखी कहानी समेटे हुए है। खास बात यह है कि ताजमहल, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी जैसे कई स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल हैं, जो इसे भारत के सबसे खास ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक बनाते हैं।

आगरा में ताजमहल के साथ खूबसूरत यात्रा का नजारा

अगर आप फैमिली ट्रिप, कपल ट्रिप या दोस्तों के साथ वीकेंड यात्रा की सोच रहे हैं, तो आगरा आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस ब्लॉग में हम आपको आगरा की सबसे खूबसूरत और फेमस घूमने वाली जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आपकी यात्रा यादगार और आसान बन सके।

अगर आपकी अगली यात्रा जयपुर की है, तो जयपुर में घूमने की 13 सबसे अच्छी जगहें भी देख सकते हैं।

1. ताजमहल (Taj Mahal)

दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है शाहजहाँ ने अपनी बेगम ममताज की याद में ताज महल का निर्माण करवाया था आपको बता दे भारत में सबसे ज्यादा पर्यटक ताज महल को ही देखने आते है ताज महल 42 एकड़ में फेला हुआ है यह 22 सालों में बनकर तैयार हुआ था इसको बनाने में 20 हजार मजदूर लगाए गए थे इसके निर्माण में 28 तरह के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था इसी कारण यह तीन रंग बदलता है सुबह गुलाबी दिन में सफेद और पूर्णिमा की रात को सुनहरा नजर आता है इसके नीचे मुमताज और शाहजहाँ की कब्र बनी हुई है जो यहाँ का मुख्य आकर्षण है ताज महल को देखने का समय सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का है

आगरा का खूबसूरत ताजमहल

ताजमहल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  1. ताजमहल के चारों कोनो पर 40 मीटर ऊचीं मीनार बनी हुई है जो इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगाती है ये मीनारें सीधी ना होकर थोड़ी बाहर की तरफ झुकी हुई है ऐसा बनाने के पीछे तर्क ये है कि अगर किसी भी कारण ये मीनारें गिरती है तो बाहर की तरफ ही गिरेगी जिससे मुख्य गुमद को कोई नुकसान ना हो
  2.  ताजमहल की ईमारत को एक ऐसी लकड़ी के आधार पर बनाया गया है जिसको मजबूत रखने के लिए नमी की जरूरत पड़ती है यही कारण है कि ताजमहल को यमुना नदी के किनारे पर बनाया गया है जिससे लकड़ी की नमी हमेसा बनी रहती है
  3. शाहजहाँ ताजमहल की तरह एक काला ताजमहल भी बनाना चाहता था जिसको बनाने में भी बहुत पैसा बर्बाद होता यह सोच कर शाहजहाँ को उसके बेटे औरंगजेब ने बंधी बना लिया जिस कारण उसका ये सपना पूरा नहीं हो पाया
  4. ताजमहल को बनाने में उस समय के लगभग 20 लाख रुपये लगे थे जोकि आज के लगभग 55 अरब रुपये होते है
  5. ताजमहल मे लगे फव्हारे किसी पाइप लाइन से नहीं जुड़े हुए है बल्कि हर फव्हारे के नीचे एक तांबे का टैंक है और खास बात ये है कि ये सभी टैंक एक साथ ही भरते है

2. फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri)

आगरा से लगभग 35 किलोमीटर दूर फतेहपूर सिकरी मे स्थित बुलंद दरवाजा अकबर ने गुजरात पर हुई विजय की खुशी में बनवाया था यह वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना है लाल बलूवा पत्थर से बने इस दरवाजे को देखने हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते है यह दरवाजा विश्व का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार भी है

आगरा के पास फतेहपुर सीकरी का ऐतिहासिक स्मारक

बुलंद दरवाजे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी 

  1. इस दरवाजे तक जाने के लिए 52 सीढ़ियां चढ़नी  होती है यह दरवाजा लगभग 40 मीटर ऊचां और 35 मीटर चौड़ा है
  2. इस विशाल दरवाजे के उस समय की लकड़ी से बने दरवाजे आज भी ज्यों के त्यों है
  3. शेख सलीम दरगाह पर जाने के लिए इसी दरवाजे से होकर जाना पड़ता है
  4. दरवाजे के दाई और जामा मस्जिद है और सामने शेख की मजार है 

अगर आगरा घूमने के बाद दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों, बाजारों और मशहूर पर्यटन स्थलों को भी देखना चाहते हैं, तो हमारी दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगहें वाली गाइड जरूर पढ़ें।

3. आगरा किला (Agra Fort)

आगरा का किला यहाँ का एक और मुख्य आकर्षण है इस किले का निर्माण 1565-1573 ई मे अकबर ने करवाया था इस किले को बनने में लगभग 8 साल का समय लगा था यह किला ताजमहल से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इस भव्य किले का निर्माण लाल बलूवा पत्थर से किया गया है यह किला बिल्कुल दिल्ली के लाल किले के जैसा बना हुआ है इस लिए इसको आगरा का लाल किला भी कहा जाता है लगभग सभी मुगल शासकों के प्रमुख शाही निवासों में से एक था औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को इसी किले मे नजर बंद किया था इस किले के मुसम्मन बुर्ज में लगे संगमरमर के झरोखें से ताजमहल का बहुत ही खुबसूरत द्दश्य दिखाई देता है कहा जाता है कि यही से ताजमहल को देखते हुए शाहजहां की मृत्यु हुई थी पर्यटकों के लिए इस महल में देखने के लिए बहुत सारी जगह है जैसे दिवान-ए-आम, दिवान-ए-खास, अंगूरी बाग, जहांगीरी महल, मछली भवन, खास महल, मीना मस्ज़िद, रंग महल आदि यह किला सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है

आगरा किले का ऐतिहासिक नजारा

4. मरियम का मकबरा (Mariam Tomb Agra)

आगरा से 13 किलोमीटर की दूरी पर सिकन्दरा नामक जगह पर स्थित मरियम का मकबरा यहाँ का एक और पर्यटक आकर्षण है यह यहाँ स्थित अकबर के मकबरे से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है जो की मुगल वास्तुकला का एक नमूना है इस मकबरे का निर्माण मुगल शासक जहाँगीर ने अपनी माँ के मरने के बाद उनकी याद मे करवाया था

जयपुर के राजा की बेटी जोधा का विवाह अकबर से हुआ था जोधा ने सलीम को जन्म दिया जिनको बाद में जहाँगीर के नाम से जाना गया इसके बाद अकबर ने जोधा को "मरियम जमानी" के खिताब से नवाजा मरियम जमानी का मतलब होता है विश्व को सन्तान देने वाली इस लिए इस मकबरे को मरियम का मकबरा कहा जाता है यह हरियाली के बीच बनी हुई एक शांत जगह है इस लिए प्रेमी जोड़ों को यह जगह बहुत पसन्द आती है क्योंकि यहाँ बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ भी नहीं रहती बिना गुमद के इस मकबरे का निर्माण 1623 ई मे करवाया गया था

आगरा में इतिमाद-उद-दौला का ऐतिहासिक मकबरा

5. अकबर का मकबरा(Akbar Tomb)

आगरा का एक और पर्यटक स्थल अकबर का मकबरा आगरा से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अकबर की एक इच्छा थी कि उसकी मृत्यु के बाद उसके नाम से एक मकबरा बनाया जाए इस लिए उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र जहाँगीर ने 1613 ई में इस मकबरे का निर्माण करवाया था इस मकबरे को लाल बलूवा पत्थर से बनवाया गया है यही पर अकबर को दफन किया गया था  

सिकंदरा में अकबर के मकबरे का नजारा

6. ताज संग्राहलय (Taj Museum)

अगर आप इतिहास को और नजदीक से देखना और जानना चाहते हो तो आपको आगरा स्थित ताज संग्राहलय जरूर देखना चाहिए ताज संग्राहलय ताजमहल परिसर के अंदर ही स्थित है यह दो मंजिला इमारत एक उंचे चबूतरे पर बनी हुई है  


आगरा की प्रमुख पर्यटन जगहों का खूबसूरत नजारा
          

इस संग्राहलय मे बहुत सारी ऐसी चीजें रखी गई है जो मुगल काल में प्रयोग में ली जाती थी इनमें से कुछ है जैसे 

1. ताजमहल बनाने से पहले पेपर पर बनाया गया नक्शा आज भी इस संग्राहलय मे लगा हुआ है जो पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है

2. यहाँ पर दिखाई गई शाहजहाँ और मुमताज के चित्र पर्यटकों को काफी पसन्द आते है इसके अलावा सभी शाही परिवार के चित्र भी आप यहाँ देख सकते है

3. मुगल काल में युद्ध मे प्रयोग में लाए गए अस्त्र शस्त्र भी यहाँ आप देख सकते है

4. ताजमहल को बनाने में इस्तेमाल किए गए पत्थरो के नमूने भी आप यहाँ देख सकते है

5. यहाँ का मुख्य आकर्षण खाना खाने के प्रयोग में लाया जाने वाला "कटोरा" है शाहजहाँ के भोजन करने से पहले भोजन को इस बर्तन में डाल कर देखा जाता था की भोजन जहरीला तो नहीं है क्योंकि इस बर्तन में जहरीला भोजन डालने पर उसका रंग बदल जाता था

अगर आगरा के बाद किसी romantic destination पर जाने का प्लान है, तो भारत की 10 सबसे Romantic Honeymoon Places भी देख सकते हैं।

7. मेहताब बाग (Mehtab Bagh)

महताब बाग को चाँदनी बाग के नाम से भी जाना जाता है यह ताजमहल के विपरित दिशा में स्थित है यह 25 एकड़ में बना हुआ एक खुबसूरत बाग है जिसमें 40 पौधों की प्रजातियाँ है इस बाग के बीचों बीच एक तालाब है जिसमें ताजमहल का बहुत ही खुबसूरत प्रतिबिंब दिखाई देता है यह एक बहुत ही शांत जगह है जहाँ पर आप अच्छा समय बिता सकते हो इस बाग का निर्माण शाहजहाँ ने 1631 ई से 1635 ई में करवाया था 

मेहताब बाग से ताजमहल का खूबसूरत नजारा

8. सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य (Sur Sarovar Pakshi Abhyaran Agra)

आगरा से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य शहर की भाग दोड़ से दूर पिकनिक बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है यहाँ पर 100 से भी अधिक पक्षीयों की प्रजातियाँ आपको देखने को मिल जाएगी यहाँ स्थित कीठम झील को देखना भी एक अच्छा अनुभव है जिसमें बहुत सारी पानी के पक्षीयों की प्रजातियाँ भी आपको देखने को मिल जाएगी अगर आप पक्षी प्रेमी है तो आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए

आगरा कैसे पहुँचे-How to Reach Agra in Hindi

भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा भारत का प्रमुख पर्यटक स्थल है आगरा दिल्ली से लगभग 242 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है भारत के सभी राज्यो से यहाँ बड़ी आसानी से पहुँचा जा सकता है

हवाई जहाज से आगरा कैसे पहुँचे-How to Reach Agra by Flight

आगरा का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा दीन दयाल उपाध्याय हवाई अड्डा है जो आगरा शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देश के लगभग सभी हवाई अड्डों से यहाँ के लिए फ्लाईट बड़ी आसानी से मिल जाएगी

आगरा घूमने के खर्च और यात्रा बजट की जानकारी

रेल से आगरा कैसे पहुँचे-How to Reach Agra by Train

आगरा भारत के बहुत ही पुराने शहरों में से एक है भारत के सभी प्रमुख शहरों से आगरा के लिए ट्रेन उपलब्ध हो जाती है वैसे तो आगरा में तीन रेलवे स्टेशन है ( आगरा कैंट, आगरा शहर, आगरा फोर्ट) आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी रेलवे स्टेशन की टिकट ले कर आगरा पहुँच सकते हो

आगरा घूमने से पहले जरूरी यात्रा टिप्स

सड़क से आगरा कैसे पहुँचे-How to Reach Agra by Road

भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों से आगरा के लिए सड़क सुविधा काफी अच्छी है आप बस या अपनी खुद की कार से बड़ी आसानी से आगरा पहुँच सकते है अगर आप दिल्ली से आगरा जाना चाहते है तो दिल्ली सराय काले खां से आपको बस, वॉल्वो मिल जाएगी जो आपको बहुत ही खुबसूरत सफर के साथ आगरा छोड़ देगी

ताजमहल टिकट और घूमने के समय की जानकारी

आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय

  आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। इस दौरान मौसम सुहावना, ठंडा और sightseeing के लिए काफी comfortable रहता है। खासकर अगर आप ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और मेहताब बाग जैसी ऐतिहासिक जगहों को आराम से explore करना चाहते हैं, तो यही season सबसे best माना जाता है। इस समय दिन का तापमान लगभग 11°C से 29°C के बीच रहता है, जिससे family trip, couple trip और photography का मज़ा दोगुना हो जाता है।

ताजमहल टिकट और Timing 2026

अगर आप ताजमहल देखने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इसके समय और टिकट की जानकारी जरूर जान लें। ताजमहल रोज़ाना सूर्योदय से लगभग 30 मिनट पहले खुलता है और सूर्यास्त के 30 मिनट बाद तक खुला रहता है। ध्यान रखें कि हर शुक्रवार ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

टिकट की बात करें तो भारतीय पर्यटकों के लिए सामान्य प्रवेश शुल्क ₹50 प्रति व्यक्ति है। यदि आप ताजमहल के मुख्य मकबरे (Main Mausoleum) के अंदर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए ₹200 अतिरिक्त शुल्क देना होता है। वहीं, 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

भीड़ से बचने और ताजमहल का सबसे सुंदर नज़ारा देखने के लिए सुबह जल्दी पहुँचना सबसे अच्छा माना जाता है। ऑनलाइन टिकट पहले से बुक करने पर समय की बचत होती है और लंबी कतारों से भी बचा जा सकता है।

अगस्त में घूमने का प्लान है तो अगस्त में भारत की खूबसूरत जगहें वाली हमारी पूरी गाइड भी एक बार जरूर देखें।

आगरा में क्या खाएँ - Agra Local Food

आगरा घूमने जाएँ और यहाँ का स्वादिष्ट खाना न चखें, तो सफर कुछ अधूरा-सा लगता है। सबसे पहले आगरा का मशहूर पेठा जरूर ट्राई करें। इसके अलावा सुबह के नाश्ते में बेड़ई-कचौड़ी और सब्जी काफी पसंद की जाती है। अगर आपको नमकीन पसंद है तो दालमोठ भी जरूर चखें।

मुगलई खाने के शौकीन हैं तो आगरा में मुगलई व्यंजन, कबाब और बिरयानी का स्वाद लिया जा सकता है। इसके साथ ही स्थानीय मिठाइयों और स्ट्रीट फूड को भी अपनी food list में शामिल कर सकते हैं।

एक छोटी सी सलाह: पेठा खरीदते समय किसी अच्छी और भरोसेमंद दुकान से ही खरीदें, क्योंकि आगरा में पेठे की कई अलग-अलग varieties मिलती हैं।

आगरा यात्रा से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. आगरा घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं

अगर आपके पास समय कम है, तो 1 दिन में आगरा की प्रमुख जगहें देखी जा सकती हैं। लेकिन बिना जल्दबाजी के ताजमहल, आगरा किला और दूसरी जगहों को घूमना चाहते हैं, तो 2 दिन का प्लान ज्यादा अच्छा रहेगा।

2. आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है

आगरा घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा रहता है। इन महीनों में मौसम ज्यादा सुहावना होता है, इसलिए ताजमहल और दूसरी ऐतिहासिक जगहों पर घूमने में ज्यादा परेशानी नहीं होती।

3. ताजमहल किस दिन बंद रहता है

ताजमहल हर शुक्रवार बंद रहता है। इसलिए अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा की तारीख तय करते समय शुक्रवार का ध्यान जरूर रखें।

4. ताजमहल देखने में कितना समय लगता है

ताजमहल को आराम से देखने के लिए 2 से 3 घंटे का समय रखना ठीक रहेगा। अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है या आप परिसर को आराम से देखना चाहते हैं, तो थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें।

5. क्या आगरा एक दिन में घूम सकते हैं

हाँ, बिल्कुल। एक दिन में आप ताजमहल, आगरा किला और कुछ आसपास की प्रमुख जगहें देख सकते हैं। हालांकि, पूरा दिन भागदौड़ में न बिताना हो तो 2 दिन का प्लान बेहतर रहेगा।

6. आगरा में क्या खाना चाहिए

आगरा आए हैं तो यहां का मशहूर पेठा जरूर चखें। इसके अलावा बेड़ई-कचौड़ी, दालमोठ और मुगलई खाना भी ट्राई किया जा सकता है। अगर आपको स्थानीय स्वाद पसंद है, तो आगरा का स्ट्रीट फूड भी एक बार जरूर आजमाएं।

7. क्या ताजमहल की टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं

हाँ, ताजमहल की टिकट ऑनलाइन बुक की जा सकती है। अगर आप weekend या छुट्टियों में जा रहे हैं, तो पहले से टिकट बुक करना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।

8. आगरा से फतेहपुर सीकरी कितनी दूर है

फतेहपुर सीकरी आगरा से करीब 40 किलोमीटर दूर है। अगर आपके पास 2 दिन का समय है, तो इसे अपनी यात्रा में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

9. आगरा घूमने से पहले किन बातों का ध्यान रखें

आगरा जाने से पहले ताजमहल की timing, शुक्रवार की बंदी, टिकट और मौसम की जानकारी जरूर देख लें। गर्मियों में दोपहर के समय घूमने से बचना बेहतर रहता है, जबकि सर्दियों में सुबह के समय कोहरे का ध्यान रखना चाहिए।

टिप्पणियाँ

About the Author

Kavisan

Founder & Travel Content Creator – MakeMyTrik

नमस्ते! मैं Kavisan हूँ और MakeMyTrik के माध्यम से भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी आसान हिंदी में साझा करता हूँ। यहाँ आपको घूमने की जगहें, सही समय, कैसे पहुंचें, बजट, यात्रा की तैयारी और उपयोगी travel tips से जुड़ी जानकारी मिलती है।

हमारा उद्देश्य है कि यात्रा की योजना बनाते समय आपको सरल, उपयोगी और practical जानकारी एक ही जगह मिल सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Places to Visit in Summer in India 2026 | Top Cool Destinations

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन | Top 10 Best Hill Stations in India 2026

13 Best Place to Visit in Jaipur,13 tourist places in jaipur

2026 में भारत के 10 सबसे खूबसूरत बीच(Beach) – Budget Friendly Travel Guide (Complete Details)

Mashobra Hill Station: शिमला की भीड़ से दूर प्रकृति की गोद में बसा एक शांत स्वर्ग