Top 10 Places to Visit in Manali-मनाली में घूमने के लिए शीर्ष 10 स्थान

मनाली में घूमने के लिए शीर्ष 10 स्थान | Complete Manali Travel Guide in Hindi

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बसा मनाली भारत के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है। व्यास नदी के किनारे और कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर बसा यह खूबसूरत शहर अपनी हरी-भरी वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। इसे ‘देवताओं की घाटी’ के नाम से भी जाना जाता है।

मनाली का नाम ऋषि मनु से भी जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि जल प्रलय के बाद ऋषि मनु इसी स्थान पर आए थे और यहीं से मानव जीवन की दोबारा शुरुआत हुई। पुराने मनाली में आज भी ऋषि मनु को समर्पित एक प्राचीन मंदिर मौजूद है, जहाँ जाकर इस पौराणिक कहानी से जुड़ाव महसूस किया जा सकता है।

मनाली में घूमने की 10 खूबसूरत जगहों का दृश्य

अगर आप मनाली घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। कुछ जगहें अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर हैं, तो कुछ अपने इतिहास और धार्मिक महत्व के लिए। इसलिए मनाली की यात्रा पर निकलने से पहले इन प्रमुख जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें।

मनाली के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनके बारे में आप हमारी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की गाइड में जान सकते हैं।

1. हिडिम्बा देवी मंदिर - Hadimba Temple Manali

मनाली की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक हिडिम्बा मंदिर मनाली से कुछ ही दुरी पर जंगल में एक पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है 500 साल पुराने इस प्राचीन गुफा मंदिर को मनाली आए लगभग सभी पर्यटक जरूर देखने आते है

यह मंदिर महाभारत काल के पांडव पुत्र भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है आपको बता दे महाभारत के समय जब पांडव बनवास पर थे तो उनका सामना यहाँ राज कर रहे हिडिम्बा और उनके भाई हिडिम्ब से हुआ जिसकी यातनाओं से यहाँ के ग्रामीण बहुत परेशान थे हिडिम्बा ने कसम खाई थी की जो उसके भाई को युद्ध में हरा देगा वह उसी मनुष्य से शादी करेगी और जब भीम ने हिडिम्ब को युद्ध में हरा दिया तो भीम और हिडिम्बा की शादी हुई। 

मनाली का प्राचीन हिडिम्बा देवी मंदिर

कहा जाता है की हिडिम्बा बहुत ही दयालु और न्यायप्रिय शासिका थी अपने बेटे घटोत्कच को सिहासन पर बैठा कर अपनी राक्षसी पहचान मिटाने के लिए ध्यान करने जंगल में चली गई और एक चट्टान पर बैठ कर कठिन तपस्या करने लगी कई वर्षों की तपस्या के बाद उनकी प्रार्थना सफल हुई और उनको देवी होने का गौरव प्राप्त हुआ उसी चट्टान पर आज उनका मंदिर बना हुआ है। 

मनाली की खूबसूरत पहाड़ियों का शानदार दृश्य

यह मंदिर सामान्य मंदिरो से काफी अलग है क्योकि इसका निर्माण पैगोडा शैली में कराया गया है यह मंदिर चार मंजिला है जिसकी नीचे की तीन मंजिल देवदार की लकड़ी से बनी है और सबसे ऊपर वाली मंजिल का निर्माण तांबे और पीतल से किया गया है इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है क्योकि यहाँ स्थित विशाल पत्थर पर देवी के पद चिन्हों को ही देवी का विग्रह रूप मानकर पूजा जाता है इस मंदिर से लगभग 80 मीटर की दुरी पर घटोत्कच मंदिर भी है बर्फ़बारी के दौरान मंदिर और आसपास का नजारा यहाँ आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

2. सोलांग घाटी - Solang Valley Manali

सोलांग घाटी मनाली ही नहीं बल्कि पुरे हिमाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है यह मनाली से लगभग 30 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है यहाँ स्थित सोलंग गांव के नाम पर ही इसका नाम रखा गया था यहाँ के बर्फ से ढके पहाड़ और ग्लेशियर बहुत लोकप्रिय है 2011 में यहाँ  कमर्शियल स्कीइंग ग्राउंड की स्थापना की थी।

बर्फ से ढकी सोलांग घाटी का खूबसूरत नजारा

अगर आप स्कीइंग करना चाहते है तो आप दिसंबर से फरवरी के बीच यहाँ आ सकते है क्योंकि इसको विंटर स्पोर्ट्स के नाम से भी जाना जाता है सर्दियों में यहाँ का तापमान 5 डिग्री से -14 डिग्री होता है जबकि गर्मियों में 4 से 25 डिग्री रहता है घाटी में ज्यादातर चाय और मैग्गी की दुकानें है जिसका स्वाद यहाँ बहुत अलग ही होता है पर्यटकों के लिए यहाँ बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स होते है जैसे पैराग्लाडिंग,स्कीइंग ,पैराशूटिंग ,स्केटिंग ,स्नो स्कूटर ,घुड़सवारी ,यार्क की सवारी आदि का आनंद ले सकते है इसलिए आपको सोलांग घाटी को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

3. जोगिनी झरना - Jogini Waterfall Manali

मनाली से लगभग 6 किलोमीटर की दुरी पर जोगिनी वॉटरफॉल मनाली का एक और लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जो की मनाली के प्रसिद्ध वशिष्ठ मंदिर से 4 किलोमीटर की ट्रैकिंग करके यहाँ पंहुचा जाता है यह हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा लेकिन बहुत ही खुबसूरत ट्रैक है 150 फ़ीट की ऊंचाई से गिरता हुआ पानी यहाँ आए सैलानियों को बहुत आकर्षित करता है। 

पहाड़ों के बीच बहता जोगिनी झरना

अगर आप ट्रेकिंग और प्रकृति प्रेमी है तो ये स्थान आपके लिए बहुत ही यादगार हो सकता है ट्रेकिंग के दौरान यहाँ आप सेब के बागों ऊंचे देवदार पेड़ों और छोटे-छोटे झरनों से जब गुजरते हो तो एक अलग ही अहसास होता है इस ट्रेकिंग में आपको 2 से 3 घंटे का समय लगेगा इसलिए कैमरा साथ लेकर जाए क्योंकि रास्ते में घाटी के शानदार फोटो व्यू बनते है जिनको आप कैमरे में कैद कर सकते हो।

4. अटल टनल - Atal Tunnel Rohtang Manali

मनाली से 29 किलोमीटर की दुरी पर स्थित अटल टनल दुनिया की सबसे लम्बी हाईवे सुरंग है क्योंकि यह समुंद्र तल से 10000 फ़ीट की ऊंचाई पर बनी हुई है इसकी लम्बाई 9 किलोमीटर है हिमालय के पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के बीच बनी यह टनल आधुनिक इंजीनियरिंग का जीता जागता नमूना है।

रोहतांग में अटल टनल का प्रवेश द्वार

इससे मनाली और लेह की दुरी 46 किलोमीटर तक कम हो गई है इस टनल की वजह से अब लाहौल स्पीति सालभर मनाली से जुडी रहेगी जबकि पहले भारी बर्फ़बारी के कारण यह घाटी के शेष हिस्से से 6 महीनों तक कटी रहती थी इस टनल को पार करके आप सीसू गांव जो की एक पर्यटक स्थल है जहा आप हेलीकाप्टर राइड और घुड़सवारी का आनंद ले सकते है टनल के अन्दर अग्नि शमन ,लाइटिंग और CCTV और टेलीफ़ोन की सुविधा भी है और टनल के अंदर हर एक किलोमीटर पर वायु गुणवता प्रणाली लगी हुई है इस लिए आपको इस आधुनिक टनल को देखने एक बार जरूर जाना चाहिए।

अटल टनल को पार करने के बाद आप लाहौल-स्पीति की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप आगे लेह-लद्दाख की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो हमारी लेह-लद्दाख ट्रैवल गाइड भी पढ़ सकते हैं।

5. अंजनी महादेव मंदिर - Anjani Mahadev Temple Manali

मनाली की सोलांग घाटी में स्थित इस प्राचीन मंदिर तक जाने के लिए 3 किलोमीटर का ट्रैक है जिससे आप 1 से 2 घंटे में मंदिर तक पहुंच सकते है और भगवान शिवजी के दर्शन कर सकते है क्या आप जानते है यहाँ स्थित शिवलिंग पर हमेशा प्राकृतिक रूप से वॉटरफॉल से पानी गिरता रहता है। 

बर्फ से ढका अंजनी महादेव मंदिर

यहाँ का बर्फ से बना शिवलिंग यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र है मान्यताओं के अनुसार जिस जगह पर शिवलिंग बनता है उस जगह को हनुमान जी की माँ अंजनी की तपोभूमि माना जाता है इसलिए इस शिवलिंग को अंजनी महादेव के नाम से जाना जाता है 

इस शिवलिंग को केवल शर्दियों में देखा जाता है जब घाटी में बर्फ़बारी शुरू होती है उसके बाद दिसंबर माह से यह शिवलिंग बनाना शुरू होता है और जनवरी तक यह 30-40 फ़ीट ऊंचा हो जाता है कहा जाता है की अमरनाथ के बाद यह धरती का दूसरा बर्फ का शिवलिंग है।

6. सेथन गांव - Sethan Village Manali

मनाली से लगभग 14 किलोमीटर की दुरी और 10000 फ़ीट की ऊंचाई पर बर्फ की मोटी परत और जंगल के बीच बसा यह गांव इग्लू हाउस(बर्फ के घर) के नाम से भी जाना जाता है पर्यटक यहाँ बने इग्लू हाउस में अपनी छुट्टियां बिताते है जोकि एक अलग ही अनुभव होता है इसलिए जब भी आप मनाली घूमने जाए तो सेथन गांव जरूर जाए।

बर्फ से ढका सेथन गांव और पहाड़ी नजारा

7. मनु मंदिर - Manu Temple Manali

क्या आप जानते है पृथ्वी पर मानव जाति का निर्माण ऋषि मनु ने किया था पुराने मनाली से 3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित यह मंदिर भगवान मनु का धरती पर इकलौता मंदिर है ब्यास नदी के किनारे स्थित इस मंदिर में आपको बेहद शांति और सुकून का अहसास होगा।

पुराने मनाली में स्थित प्राचीन मनु मंदिर

माना जाता है की मनु के धरती पर पहले कदम की छाप यहाँ देखी जा सकती है अपने जीवन के सात चक्र ऋषि मनु ने इसी जगह बिताए थे भगवान ब्रह्मा द्वारा बनाए गए संसार के पहले मनुष्य ऋषि मनु ही थे।

8. मॉल रोड - Mall Road Manali

जैसा की आप जानते है की हर हिल स्टेशन पर एक मॉल रोड होता है इसी प्रकार मनाली का मॉल रोड शहर के बिल्कुल मध्य में स्थित है यहाँ आप मनाली के अनेक व्यंजन का आनन्द ले सकते है और शॉपिंग भी कर सकते है यहाँ पर ऊनी कपड़े ,शाल और कुल्लू कैप काफी लोकप्रिय है।

मनाली की चहल-पहल भरी मॉल रोड

अगर आप मानसून के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त में भारत में घूमने की जगहें भी देख सकते हैं। इस दौरान कई जगहों पर हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती अपने अलग ही अंदाज में नजर आती है।

9. कोठी गांव - Kothi Village Manali

मनाली का एक और खुबसूरत पर्यटक स्थल कोठी गांव जो मनाली लगभग 14 किलोमीटर की दुरी पर लेह रोड पर स्थित है यह गांव इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग होती रहती है यहाँ से आप बर्फ से ढके पहाड़ और ब्यास नदी के बहुत ही मनमोहक रूप के दर्शन कर सकते है।

कोठी गांव से दिखाई देती बर्फीली पहाड़ियां

कैंपिंग प्रेमियों के लिए यह गांव मनाली का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्थान है कोठी गांव के आसपास आपको अनेक होटल ,गेस्ट हाउस या होम स्टे मिल जाएंगे यहाँ आने का सही समय अक्टूबर से जून के बीच का है।

10. नग्गर कैसल - Naggar Castle Manali

ब्यास नदी के किनारे स्थित 550 साल पुराना प्राचीन किला नग्गर कैसल मनाली से लगभग 21 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है इसमें एक मंदिर और खुबसूरत आर्ट गैलरी भी है अब इसको एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया है

पहाड़ों के बीच बना ऐतिहासिक नग्गर कैसल

इस किले को लकड़ी और पत्थर से बहुत ही खुबसूरत बनाया गया है कुल्लू के राजा सिद्ध सिंह ने इसका निर्माण करवाया था तब यह शाही परिवार का निवास स्थान होता था नग्गर की बस्ती यहाँ आए पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है क्योंकि यह एक प्राचीन बस्ती की तरह दिखती है पर्यटक यहाँ हर मौसम में आना पसंद करते है सर्दियों में पूरा नग्गर सफेद चादर से ढक जाता है यहाँ फिल्मों की शूटिंग भी होती है जैसे जब वी मेट फिल्म का गाना ये इश्क़ हाय यही पर फ़िल्माया गया है। 

मनाली कब जाए :- Best Time to Visit Manali

मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय आपकी पसंद पर निर्भर करता है। अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, तो दिसंबर से फरवरी के बीच जा सकते हैं। वहीं मार्च से जून तक मौसम सुहावना रहता है, इसलिए sightseeing और घूमने के लिए यह समय काफी अच्छा है।

जुलाई से सितंबर तक बारिश का मौसम रहता है, इसलिए इस दौरान मौसम और सड़क की स्थिति देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं। अगर आप आराम से मनाली घूमना चाहते हैं, तो मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय बेहतर रहेगा।

मनाली कैसे पहुंचे :- How to Reach Manali              

मनाली दिल्ली से लगभग 530 किलोमीटर की दुरी पर है अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते है तो दिल्ली से वॉल्वो बस मिल जाती है या अपनी कार से जा सकते हो और मनाली का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिन्दर नगर रेलवे स्टेशन है जोकि मनाली से 47 किलोमीटर की दुरी पर है और अगर आप हवाई जहाज से आना चाहते है तो दिल्ली से कुल्लू मनाली एयरपोर्ट की फ्लाइट मिलती है जो मनाली से लगभग 50 किलोमीटर की दुरी पर है।

दिल्ली से मनाली सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप दिल्ली में भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली में घूमने की प्रमुख जगहों की हमारी गाइड देख सकते हैं।

मनाली में कहाँ ठहरें - Where to Stay in Manali

मनाली में होटल चुनते समय सिर्फ कमरे का किराया न देखें, बल्कि यह भी देखें कि आप किन जगहों पर घूमने वाले हैं। अगर पहली बार मनाली जा रहे हैं और बाजार, रेस्टोरेंट व शॉपिंग पास रखना चाहते हैं तो Mall Road के आसपास ठहरना सुविधाजनक रहेगा।

अगर आपको भीड़ से थोड़ा दूर शांत माहौल, कैफे और पहाड़ों का अच्छा नजारा पसंद है तो Old Manali अच्छा विकल्प है। वहीं बर्फबारी और पहाड़ी माहौल का अनुभव लेना चाहते हैं तो Solang Valley के आसपास होटल या होमस्टे देख सकते हैं।

बुकिंग करने से पहले कमरे में हीटर, गर्म पानी और पार्किंग की सुविधा जरूर पूछ लें। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान सड़क की स्थिति भी जांच लेना अच्छा रहता है। छुट्टियों और बर्फबारी के सीजन में होटल जल्दी भर जाते हैं, इसलिए पहले से बुकिंग करना बेहतर रहेगा।

best cafe in manali

मनाली में क्या खाएं - Local Food of Manali

मनाली की यात्रा में घूमने के साथ यहाँ का local food चखना भी एक अच्छा अनुभव है। सिड्डू जरूर try करें। यह आटे से बना एक पारंपरिक हिमाचली व्यंजन है, जिसे घी और चटनी के साथ खाया जाता है। ठंड के मौसम में गरमा-गरम सिड्डू का स्वाद और भी अच्छा लगता है।

इसके अलावा हिमाचली धाम, मदरा, खट्टे चने और कुल्लू ट्राउट फिश भी यहाँ के लोकप्रिय खाने में शामिल हैं। मनाली के बाजार और Old Manali में आपको मोमोज और थुकपा भी आसानी से मिल जाएंगे। मेरी सलाह है कि एक बार किसी स्थानीय ढाबे या हिमाचली रेस्टोरेंट में खाना जरूर खाएं, क्योंकि वहाँ आपको स्थानीय स्वाद का बेहतर अनुभव मिलेगा।

अगर आप मनाली के अलावा हिमाचल प्रदेश के दूसरे खूबसूरत हिल स्टेशनों को भी घूमना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन की हमारी पूरी गाइड जरूर पढ़ें।

मनाली के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. मनाली घूमने के लिए कितने दिन काफी हैं

मनाली और आसपास की प्रमुख जगहें देखने के लिए 3 से 4 दिन काफी रहते हैं। अगर आप आराम से घूमना चाहते हैं तो 4–5 दिन का प्लान बेहतर रहेगा।

2. मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है

बर्फबारी देखने के लिए दिसंबर से फरवरी अच्छा समय है। वहीं sightseeing और सुहावने मौसम के लिए मार्च से जून का समय बेहतर रहता है।

3. मनाली में बर्फ कब पड़ती है

मनाली में आमतौर पर सर्दियों के दौरान बर्फबारी देखने को मिलती है, खासकर दिसंबर से फरवरी के बीच। हालांकि बर्फबारी हर साल मौसम पर निर्भर करती है।

4. मनाली में परिवार के साथ घूम सकते हैं

हाँ, मनाली family trip के लिए अच्छी जगह है। यहाँ मंदिर, घाटी, झरने, बाजार और कई ऐसे tourist spots हैं जहाँ बच्चों और बुजुर्गों के साथ भी जाया जा सकता है।

5. मनाली में कहाँ ठहरना अच्छा है

अगर बाजार के पास रहना है तो Mall Road अच्छा विकल्प है। शांत माहौल और कैफे पसंद हैं तो Old Manali में ठहर सकते हैं। बर्फ और पहाड़ों के करीब रहना चाहते हैं तो Solang Valley के आसपास होटल देख सकते हैं।

6. मनाली में क्या-क्या खाना चाहिए

मनाली में सिड्डू, हिमाचली धाम, मदरा, खट्टे चने और कुल्लू ट्राउट जैसे स्थानीय व्यंजन जरूर चखें। इसके अलावा मोमोज और थुकपा भी आसानी से मिल जाते हैं।

7. मनाली से अटल टनल कितनी दूर है

अटल टनल मनाली से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर है। वहाँ जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांच लें, खासकर सर्दियों में।

8. क्या मनाली घूमना महंगा है

मनाली का खर्च आपके होटल, खाने और घूमने के तरीके पर निर्भर करता है। बजट होटल और local food चुनकर यात्रा का खर्च काफी कम रखा जा सकता है, जबकि अच्छे रिसॉर्ट और private taxi लेने पर बजट बढ़ जाता है।

टिप्पणियाँ

About the Author

Kavisan

Founder & Travel Content Creator – MakeMyTrik

नमस्ते! मैं Kavisan हूँ और MakeMyTrik के माध्यम से भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी आसान हिंदी में साझा करता हूँ। यहाँ आपको घूमने की जगहें, सही समय, कैसे पहुंचें, बजट, यात्रा की तैयारी और उपयोगी travel tips से जुड़ी जानकारी मिलती है।

हमारा उद्देश्य है कि यात्रा की योजना बनाते समय आपको सरल, उपयोगी और practical जानकारी एक ही जगह मिल सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Places to Visit in Summer in India 2026 | Top Cool Destinations

Nahan Travel Guide 2026: घूमने की बेस्ट जगहें, Best Time & Things to Do

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन | Top 10 Best Hill Stations in India 2026

13 Best Place to Visit in Jaipur,13 tourist places in jaipur

2026 में भारत के 10 सबसे खूबसूरत बीच(Beach) – Budget Friendly Travel Guide (Complete Details)