कसौली में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें | Places To Visit In Kasauli 2026
Kasauli Travel Guide in Hindi 2026 | कसौली में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहें
कसौली हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है, जो अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, ठंडी हवा, देवदार के जंगलों और ब्रिटिश काल की पुरानी इमारतों के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ आपको प्राकृतिक सुंदरता, शांति और रोमांटिक पहाड़ी माहौल एक साथ मिले, तो कसौली आपके लिए एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। समुद्र तल से लगभग 1900 मीटर की ऊँचाई पर बसा यह छोटा सा हिल स्टेशन परिवार, दोस्तों और couples trip के लिए बेहद लोकप्रिय है। यहाँ का शांत वातावरण, सुबह का धुंध भरा नजारा और शाम का खूबसूरत sunset हर traveller को अपनी ओर आकर्षित करता है।
कसौली में आपको मंकी पॉइंट, गिल्बर्ट ट्रेल, सनसेट पॉइंट, क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड और टिंबर ट्रेल जैसी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलती हैं। हर जगह का अपना अलग आकर्षण है, इसलिए कसौली की यात्रा में आपको प्रकृति, शांति और पहाड़ों की खूबसूरती का भरपूर अनुभव मिलता है।
अगर आप प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं, तो यहाँ नेचर वॉक, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का मजा भी ले सकते हैं। शांत माहौल और सुहावना मौसम इसे वीकेंड ट्रिप, हनीमून या परिवार के साथ छोटी छुट्टी बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं।
अगर कसौली घूमने के बाद आपका मन हिमाचल की कुछ और खूबसूरत जगहें देखने का है, तो शिमला की खूबसूरत जगहें भी एक बार जरूर पढ़ें।
इस ब्लॉग में हम आपको कसौली में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहों के साथ-साथ वहाँ कैसे पहुँचें, घूमने का सबसे अच्छा समय, अनुमानित ट्रिप बजट और आसपास की प्रमुख जगहों की जानकारी देंगे। इससे आपकी Kasauli Trip 2026 को प्लान करना काफी आसान हो जाएगा और आप बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
1. गिल्बर्ट ट्रेल-Gilbert Trail Kasauli
कसौली का मुख्य आकर्षण गिल्बर्ट ट्रेल कसौली बस स्टैंड से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह जगह खास आप के लिए ही है 2 किलोमीटर का यह पैदल ट्रैक अपने दोनों तरफ हरियाली से घिरा हुआ है इस ट्रैक पर चलते हुए आप बहुत तरह के पक्षीयों को भी देख सकते है यह ट्रेक कसौली क्लब से शुरु होकर एयर फोर्स स्टेशन तक जाता है पहले तो रास्ता काफी चौड़ा है लेकिन एयर फोर्स स्टेशन तक जाते-जाते काफी संकरा हो जाता है आपको बता दे की कसौली में मौसम सालभर सुहावना रहता है तो आप किसी भी मौसम में इस ट्रैक का आनंद ले सकते है
2. मंकी पॉइंट और संजीवनी हनुमान मंदिर- Monkey Point and Sanjeevni Hanuman Mandir
कसौली का एक और धार्मिक स्थल संजीवनी हनुमान मंदिर जहाँ कसौली आए सभी पर्यटक हनुमान जी के दर्शन करने जरूर जाते है यह जगह वायु सेना के अधीन आती है इसलिए यहाँ पर सुरक्षा के कड़े कानून है यह जगह कसौली बस स्टैंड से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है आप खड़ी पहाड़ी पर चढाई करके मंकी पॉइंट हिल पर पहुँचते है जहाँ आप हनुमान जी के दर्शन कर सकते है
आपको बता दे इस जगह को लेकर पौराणिक कथा है माना जाता है कि रामायण काल में जब रावण पुत्र मेघनाथ ने लक्ष्मण को अपने शक्ति बाण से मूर्छित कर दिया था तो हनुमान जी को हिमालय से संजीवनी बूटी लेने भेजा गया था माना जाता है कि हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेकर लंका जा रहे थे तो उन्होंने अपना दायां पैर इस पहाड़ी पर रखा था इसलिए यहाँ उनका मंदिर बना हुआ है और उस मंदिर को संजीवनी हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है इस पहाड़ी का आकार भी पैर के आकर जैसा है
कसौली जैसी शांत और हरियाली से भरी जगह पसंद है, तो Mashobra Hill Station आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
3. कसौली में घूमने की जगह सनसेट पॉइंट-Sunset Point Kasauli
कसौली क्लब से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित सनसेट पॉइंट कसौली का एक और खुबसूरत आकर्षण है पर्यटक यहाँ सनसेट का आनंद लेने आते है अगर आप शांति से प्रकृति को देखना और महसूस करना चाहते है तो जब भी कसौली जाए तो यहाँ शाम को एक दो घंटा जरूर बिताए
4. क्राईस्ट चर्च-Christ Church Kasauli
इस चर्च का निर्माण अंग्रेजों ने 1853 ई में करवाया था इस चर्च को खासकर अपनी कांच की बनी खिड़कियों के लिए भी जाना जाता है 1884 ई तक इस चर्च का विस्तार किया गया इस चर्च का आकर क्रॉस के आकर जैसा है इस चर्च का एक और आकर्षण यहाँ लगे क्लॉक टॉवर और सन डायल जो दिन का समय बताते है नीले पत्थरो और लकड़ी से बनी यह चर्च कलाकृति का एक बेजोड़ नमूना है चर्च में लगी पेंटिंग, घड़ी उस समय की है और आज भी ज्यों की त्यों है इनको इंग्लैंड से मंगवाया गया था चर्च में लगा फर्नीचर उस समय की लकड़ी से बना हुआ है और आज भी ज्यों का त्यों है उस समय यह चर्च सबसे प्रसिद्ध चर्चों मे से एक थी कसौली आए लाखो देशी और विदेशी पर्यटक इस चर्च को देखने जरूर जाते है
5. कसौली में घूमने की जगह गोरखा किला-Gorkha Kila Kasauli History
जब भी आप कसौली जाए तो गोरखा किला को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करे यह ऐतिहासिक किला कसौली से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इस किले का निर्माण गोरखा सेना प्रमुख अमर सिंह थापा ने अंग्रेजों से लड़ने के लिए किया था इस किले का मुख्य आकर्षण यहाँ रखी 180 साल पुरानी तोपें है यह किला देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है जो देखने पर बहुत ही खुबसूरत दृश्य प्रदान करता है इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह एक अच्छी जानकारी प्राप्त करने का स्थान भी है
6. बाबा बालक नाथ मंदिर-Baba Balaknath Mandir Kasauli
कसौली से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर यहाँ का बहुत प्रसिद्ध धार्मिक मंदिर है यह मंदिर शिवजी के प्रिय भक्त बाबा बालक नाथ को समर्पित है यह एक गुफा मंदिर है गुफा में औरतों के जाने की पाबंदी है इस मंदिर की मुख्य विशेषता यह है कि जो भी निसंतान व्यक्ति यहाँ संतान प्राप्ति की मन्नत मागता है उसे संतान सुख प्राप्त होता है नवरात्रों में यहाँ बहुत सारे पर्यटक दर्शन के लिए आते है
7. मॉल रोड-Mall Road Kasauli Best Places to Visit
मॉल रोड हर हिल स्टेशन की जान होती है कसौली स्थित मॉल रोड यहाँ का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है यहाँ मॉल से कसौली की खूबसूरती को देखने का एक अलग ही मजा है यह मॉल रोड आपको यूरोपियन देशों की मार्केट जैसा प्रतीत होता है यहाँ मॉल रोड पर आपको कसौली के प्रमुख होटल, रेस्रा, दुकानें और स्ट्रीट फूड मिलते है यहाँ आप घुड़सवारी का भी आनंद उठा सकते है यहाँ पर आपको प्रसिद्ध कसौली क्लब भी देखने को मिलते है
पहाड़ों से अलग राजस्थान की संस्कृति और रेगिस्तान का अनुभव लेना चाहते हैं, तो Jaisalmer Travel Guide आपके अगले ट्रिप के लिए काम आ सकता है।
8. ब्यूटीफ्यूल ब्रुअरी-Beautiful Brewery Kasauli Places for Whiskey Manufacturer
कसौली को मिनी स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि सालभर यहाँ का मौसम यूरोपियन देश स्कॉटलैंड जैसा ही रहता है कसौली का एक और पर्यटक स्थल ब्रुअरी 1820 ई में स्थापित किया गया था यह स्थान भारत में बनी विदेशी शराब और पेय पदार्थो के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है यहाँ उपस्थित शराब की भठ्ठी को एडवर्ड डायर ने स्थापित किया था यहाँ बनने वाली व्हिस्की और पीली शराब बहुत प्रसिद्ध है
कसौली जाने का सही समय – Best Time to Visit Kasauli
कसौली घूमने के लिए मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय बढ़िया रहता है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है, इसलिए आप आराम से Mall Road, Monkey Point, Gilbert Trail और Sunset Point घूम सकते हैं।
जुलाई-अगस्त में बारिश के बाद कसौली की हरियाली और भी खूबसूरत लगती है, लेकिन बारिश की वजह से रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं। वहीं दिसंबर से फरवरी में ठंड काफी बढ़ जाती है। अगर आपको ठंडा मौसम पसंद है, तो सर्दियों में भी कसौली का अलग ही मजा है।
पहली बार कसौली जा रहे हैं तो मार्च से जून या सितंबर से नवंबर के बीच जाना बेहतर रहेगा।
कसौली कैसे पहुँचे-Best Way to Reach Kasauli
कसौली दिल्ली से लगभग 285 किलोमीटर और चंडीगढ़ से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सालभर यहाँ लाखों की संख्या में देश और विदेश से पर्यटक घूमने आते है जो कार, बस, ट्रेन और हवाई जहाज के माध्यम से कसौली पहुँचते है
सड़क से कसौली कैसे पहुँचे-How to Reach Kasauli by Road
दिल्ली या चंडीगढ़ से सीधी कसौली बस स्टैंड के लिए आपको बस मिल जाती है या फिर दिल्ली से सीधा अंबाला कैंट और कालका होते हुए आप अपनी कार या टैक्सी की मदद से बड़ी आसानी से 5 से 6 घंटे मे कसौली पहुँच सकते है
अगर आप दिल्ली से कसौली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले दिल्ली में घूमने की प्रमुख जगहें भी देख सकते हैं।
रेल से कसौली कैसे पहुँचे-How to Reach Kasauli by Train
कसौली का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका रेलवे स्टेशन है जो की कसौली से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है भारत के सभी राज्यों से कालका या चंडीगढ़ के लिए बड़ी आसानी से ट्रेन मिल जाएगी और फिर कालका या चंडीगढ़ से आपको कसौली के लिए टैक्सी या लोकल बस का सफर करना पड़ेगा
हवाई जहाज से कसौली कैसे पहुँचे-How to Reach Kasauli by Flight
कसौली का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा है जो कसौली से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है भारत के सभी हवाई अड्डों से चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाईट मिल जाएगी चंडीगढ़ पहुँच कर आप टैक्सी की मदद से आप कसौली जा सकते हो
कसौली में कहाँ ठहरें
कसौली में रुकने के लिए आपको बजट होटल, होमस्टे और अच्छे रिसॉर्ट आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप पहली बार कसौली जा रहे हैं, तो Mall Road के आसपास होटल लेना सुविधाजनक रहेगा। यहां से कई प्रमुख जगहों पर पैदल या थोड़ी दूरी तय करके पहुंच सकते हैं।
अगर आप भीड़ से थोड़ा दूर रहना चाहते हैं और कमरे से पहाड़ों का सुंदर नजारा देखना पसंद करते हैं, तो कसौली के आसपास होमस्टे या रिसॉर्ट चुन सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं तो होटल बुक करने से पहले पार्किंग, खाने और कमरे की सुविधाओं के बारे में जरूर पता कर लें।
एक छोटी सी सलाह: Weekend और छुट्टियों में कसौली के अच्छे होटल जल्दी भर जाते हैं, इसलिए जाने से पहले बुकिंग कर लेना बेहतर रहेगा।
कसौली के आसपास घूमने की जगहें
अगर आपके पास कसौली में 2-3 दिन हैं, तो आसपास की कुछ जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं। Timber Trail, Solan, Chail और Dagshai कसौली के आसपास घूमने के लिए अच्छे विकल्प हैं। यहां आपको पहाड़, हरियाली और शांत माहौल के साथ कुछ ऐतिहासिक जगहें भी देखने को मिलती हैं।
- Timber Trail: पहाड़ों और हरियाली के बीच घूमने और सुंदर नजारे देखने के लिए अच्छी जगह है।
- Solan: कसौली के पास स्थित यह शहर अपने मंदिरों, बाजार और शांत माहौल के लिए जाना जाता है।
- Chail: अगर आपको भीड़ से दूर शांत जगह पसंद है, तो Chail जरूर जा सकते हैं। यहां देवदार के जंगल और खूबसूरत पहाड़ी नजारे देखने को मिलते हैं।
- Dagshai: यह अपनी पुरानी इमारतों और ऐतिहासिक माहौल के लिए जाना जाता है। इतिहास में रुचि रखने वालों को यह जगह पसंद आ सकती है।
अगर आपके पास समय है, तो कसौली के साथ इनमें से एक या दो जगहों को घूमने के प्लान में जरूर शामिल करें।
कसौली यात्रा के लिए जरूरी Tips
कसौली जाने से पहले कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख लें तो घूमने में परेशानी कम होगी और आप ट्रिप को अच्छे से enjoy कर पाएंगे।
- आरामदायक जूते जरूर पहनें, खासकर अगर Gilbert Trail पर घूमने या पैदल चलने का प्लान है।
- पहाड़ों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए हल्की जैकेट या गर्म कपड़े साथ रखना अच्छा रहेगा।
- बारिश के दिनों में छाता या रेनकोट जरूर रखें और फिसलन वाले रास्तों पर संभलकर चलें।
- Monkey Point जैसी जगहों पर स्थानीय सुरक्षा नियमों का पालन करें और जरूरी पहचान पत्र साथ रखें।
- Weekend या छुट्टियों में होटल जल्दी भर सकते हैं, इसलिए पहले से होटल बुक करना बेहतर रहेगा।
- हर जगह ATM मिलना जरूरी नहीं है, इसलिए थोड़ा कैश साथ रखना काम आ सकता है।
- अपनी कार से जा रहे हैं तो पहाड़ी रास्तों पर धीरे और सावधानी से ड्राइव करें।
- घूमने के दौरान आसपास सफाई का ध्यान रखें और कचरा या प्लास्टिक सड़क या पहाड़ी पर न छोड़ें।
अगर कसौली घूमकर आपका मन अभी भरा नहीं है, तो हिमाचल की इन 15 खूबसूरत जगहों में से किसी एक जगह का अगला ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
कसौली के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. कसौली घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है
कसौली जाने के लिए मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय अच्छा रहता है। मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ही बहुत ठंडा, इसलिए आराम से घूम सकते हैं।
2. कसौली में कौन-कौन सी जगह जरूर देखनी चाहिए
अगर पहली बार कसौली जा रहे हैं तो Gilbert Trail, Monkey Point, Sunset Point, Christ Church और Mall Road को अपनी लिस्ट में जरूर रखें। इन जगहों को आराम से घूमने में एक से दो दिन लग जाते हैं।
3. क्या कसौली में बर्फ देखने को मिलती है
सर्दियों में कसौली में अच्छी-खासी ठंड पड़ती है और कभी-कभी बर्फबारी भी हो जाती है। लेकिन अगर सिर्फ बर्फ देखने के लिए जा रहे हैं, तो यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर देख लें।
4. दिल्ली से कसौली कितनी दूर है
दिल्ली से कसौली करीब 285 किलोमीटर दूर है। कार से जाने पर ट्रैफिक और रास्ते की स्थिति के अनुसार लगभग 6 घंटे या उससे ज्यादा लग सकते हैं।
5. क्या कसौली 2 दिन की Weekend Trip के लिए सही है
हाँ, कसौली Weekend Trip के लिए काफी अच्छा है। अगर आप दिल्ली या चंडीगढ़ से जा रहे हैं, तो शनिवार-रविवार में भी कसौली घूमकर वापस आ सकते हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.