Top 10 Tourist Places to Visit in Rishikesh in Hindi 2026 | योग नगरी ऋषिकेश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल
अगर आप उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत और आध्यात्मिक जगहों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ऋषिकेश आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर अपनी शांति, योग, मंदिरों, घाटों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यही वजह है कि इसे “योग नगरी” भी कहा जाता है। यहां आपको लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट, नीलकंठ महादेव मंदिर, बीटल्स आश्रम और शिवपुरी रिवर राफ्टिंग जैसी शानदार जगहें देखने को मिलती हैं। अगर आप परिवार, दोस्तों या सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं, तो ऋषिकेश हर तरह के ट्रैवलर्स के लिए एक शानदार अनुभव देता है।
सिर्फ आध्यात्मिकता ही नहीं, बल्कि यहां की रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैम्पिंग और ट्रेकिंग भी युवाओं को काफी आकर्षित करती है। सुबह गंगा आरती का अद्भुत नजारा और शाम को घाटों की शांति इस जगह को और भी खास बना देती है। इस ब्लॉग में हम आपको ऋषिकेश में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहों, वहां पहुंचने का तरीका, घूमने का सही समय और बजट की पूरी जानकारी हिंदी में देंगे, ताकि आपकी Rishikesh trip 2026 यादगार बन सके।
1. त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में घूमने की जगह-Triveni Ghat Rishikesh In Hindi
त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है ऐसा मानना है कि त्रिवेणी घाट पर गंगा, जमुना और सरस्वती का संगम होता है ये तीनों प्रमुख हिंदू नदिया है त्रिवेणी घाट पर सुबह और शाम पर्यटक स्नान के लिए आते हैं यहाँ घाट पर बनी सीढ़ियों पर पर्यटक स्नान करते है त्रिवेणी घाट से ही गंगा दायीं और मुड़ जाती है
हरिद्वार और ऋषिकेश की पवित्र यात्रा की पूरी जानकारी
घाट पर गंगा माता का एक खुबसूरत मंदिर है घाट पर एक तरफ भगवान शिवजी की भव्य मूर्ति बनी हुई है और दूसरी तरफ रथ पर श्री कृष्ण और अर्जुन की खुबसूरत प्रतिमा बनी हुई है यहाँ शाम को होने वाली गंगा आरती बहुत प्रसिद्ध है इसलिए आप जब भी आरती के लिए आए तो कुछ समय पहले आए अन्यथा आपको बहुत भीड़ होने के कारण बैठने की भी जगह नहीं मिलेगी आरती के बाद पर्यटक यहाँ दीप गंगा में छोडते है
2. रघुनाथ मंदिर ऋषिकेश में घूमने की जगह-Raghunath Temple Rishikesh In Hindi
हिंदुओं का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल रघुनाथ मंदिर ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर स्थित है यह मंदिर भगवान राम और माता सीता को समर्पित है ऐसा माना जाता है कि रावण वध के बाद भगवान राम ने अपने आपको ब्राह्मण हत्या का दोषी मान कर यहाँ तप किया था यहाँ मंदिर में भगवान राम और माता सीता की मूर्तियाँ है मंदिर में स्थित कुंड में पानी कहा से आता है ये आज भी एक रहस्य बना हुआ है
ऋषिकेश का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नीलकंठ महादेव मंदिर ऋषिकेश से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अगर आप ऋषिकेश घूमने जाए तो आपको नीलकंठ पर महादेव के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए यह मंदिर तीन तरफ से मनीकुट , विष्णुकूट और ब्रह्मा कूट पहाड़ों से घिरा हुआ है यह भगवान शिवजी का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है ऋषिकेश से पर्यटक अपनी कार या टैक्सी से नीलकंठ तक जाते है बहुत सारे श्रद्धालु पैदल मार्ग से नीलकंठ के दर्शन करने जाते है जो की 11 किलोमीटर की है
चोपता की खूबसूरत वादियों की पूरी जानकारी
कहा जाता है कि समुंदर मन्थन के समय जो विष निकला था उसको भगवान शिवजी ने यही पर ग्रहण किया था जब शिवजी ने विष को ग्रहण किया तो उनका गला नीला हो गया था इसलिए इस जगह को नीलकंठ महादेव के नाम से जाना जाता है विष के प्रभाव को कम करने के लिए शिवजी ने यहाँ पर तप किया था और काल चक्र की गति को मात दी थी यहाँ मंदिर में एक पानी का झरना है जहाँ पर्यटक स्नान करते है मंदिर बहुत ही खुबसूरत है यहाँ दर्शाया गया समुंदर मन्थन का दृश्य पर्यटकों को बहुत ही लुभाता है मंदिर में स्थित शिवलिंग पर तीर्थ यात्री गंगा जल चढ़ाते है और मन चाही मन्नत मांगते है क्या आप जानते है मंदिर में स्थित पाँच फीट ऊंचा शिवलिंग विश्व का इकलौता ऐसा शिवलिंग है जिससे विष पसीना बनकर रिसता रहता है
4. त्रयंबकेश्वर् मंदिर ऋषिकेश में घूमने की जगह - Trayambakeshwar Mandir Rishikesh In Hindi
त्रयंबकेश्वर मंदिर ऋषिकेश का एक और दर्शनीय स्थल है लक्ष्मण झूले के पास गंगा नदी के किनारे बना यह मंदिर पर्यटक के साथ-साथ ऋषिकेश के स्थानीय लोगों के लिए भी गहरी आस्था का प्रतीत है इस मंदिर को 13 मंजिला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस मंदिर में कुल 13 मंजिलें है और हर मंजिल पर भगवान की मूर्ति के साथ-साथ दुकानें बनी हुई है जिन पर अनेकों धातुओ की अंगूठी और रुद्राक्ष और तुलसी की माला मिलती है आपको बता दे तेरहवीं मंजिल तक जाने के लिए इस मंदिर में कोई लिफ्ट नहीं है आपको सीढ़ियों से जाना पड़ेगा गंगा किनारे बने इस मंदिर में जब आप एक मंजिल से दूसरी पर जाते है तो आपको बहुत ही खुबसूरत नजारा देखने को मिलता है तो जब भी आप ऋषिकेश जाए तो इस मंदिर में जाना ना भूले तेरहवीं मंजिल से ऋषिकेश और गंगा का बहुत ही मनमोहक नजारा देखने को मिलता है
5. लक्ष्मण झूला ऋषिकेश में घूमने की जगह-Laxman Jhula Best Places To Visit In Rishikesh In Hindi
आप ऋषिकेश गए और लक्ष्मण झूला नहीं देखा तो शायद आपका ऋषिकेश जाना बेकार है लक्ष्मण झूला ऋषिकेश का एक और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है ऋषिकेश से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है यह 450 फीट लम्बा एक झूलता हुआ पुल है जो गंगा नदी के ऊपर बना हुआ है ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के अनुज लक्ष्मण ने गंगा नदी को पार करने के लिए यहाँ एक जूट के पुल का निर्माण किया था यही पर पश्चिम में लक्ष्मण जी का एक मंदिर भी बना हुआ है और बाद में 1889 ई मे कलकता के एक सेठ सूरजमल ने यहाँ पर लोहे की तारों से इस पुल का निर्माण करवाया
इसके बाद 1924 ई मे आई बाढ़ में यह पुल बह गया और बाद में अंग्रेजों ने इस पुल का फिर से निर्माण करवाया जो आज भी बड़ी मजबूती से खड़ा है इस पुल पर खड़े होकर आप बहुत ही मनमोहक नज़ारों का आनंद उठा सकते है
6. राम झूला ऋषिकेश में घूमने की जगह-Ram Jhula Rishikesh In Hindi
ऋषिकेश से लक्ष्मण झूले की तरफ जाते हुए पहले राम झूला आता है यह 750 फीट लम्बा पुल गंगा नदी पर एक किनारे से दूसरे किनारे पर जाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है पहले यहाँ पर गंगा नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे पर जाने के लिए नाव का इस्तेमाल किया जाता था इस पुल का निर्माण 1983 ई में किया गया आपको इस झूले पर दोपहिया वाहन भी चलते हुए मिल जाएँगे क्योंकि यह झूला भार भी झेल सकता है इस झूले को शिवानंद झूले के नाम से भी जाना जाता है यह झूला शिवानंद आश्रम और स्वर्ग आश्रम को एक दूसरे से जोड़ता है
7. वशिष्ठ गुफा ऋषिकेश में घूमने की जगह-Vashistha Gufa Rishikesh In Hindi
ऋषिकेश से बद्रीनाथ रोड़ पर 25 किलोमीटर दूर एक बहुत ही प्राचीन गुफा है जहाँ ऋषि वशिष्ठ ध्यान किया करते थे ऋषि वशिष्ठ सप्त ऋषियों मे से एक थे इस गुफा के पास एक बहुत ही प्राचीन पवित्र शिवलिंग है यह गुफा लगभग तीन हजार साल पुरानी है अगर आप रोज की भाग दोड़ से दूर कुछ शांति के पल बिताना चाहते हो तो यह जगह आपके लिए खास हो सकती है यहाँ आप बहुत से ऋषि मुनियों को ध्यान मुद्रा में देख सकते हो
8. स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश में घूमने की जगह-Swarg Ashram Rishikesh In Hindi
स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश के बहुत ही प्रसिद्ध आश्रमों में से एक है गंगा नदी के किनारे बने इस आश्रम को अनेकों मंदिरों के लिए भी जाना जाता है इस आश्रम को काली कमली वाले के नाम से भी जाना जाता है स्वर्ग आश्रम में बने गीता भवन कॉम्पलक्स मे 1000 कमरे है और बहुत सारे हाल है जहाँ पर्यटक फ्री में यहाँ ठहर सकते है यहाँ दीवारों पर बने महाभारत और रामायण के चित्र पर्यटकों को बहुत लुभाते है
मसूरी की सबसे खूबसूरत घूमने की जगहें
9. रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग - River Rafting and Camping In Rishikesh In Hindi
ऋषिकेश को अध्यात्म और योग के अलावा अपने अनेकों एडवेंचर सपोर्ट एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है जिनमें रिवर राफ्टिंग सबसे प्रसिद्ध है यहाँ गंगा किनारे कैंपिंग करना एक अलग एहसास है आप online केम्प बुकिंग कर सकते है इस बुकिंग में आपको अनेकों एडवेंचर एक्टिविटी मिल जाती है जैसे रिवर राफ्टिंग, बूंगी जंपिंग, माउंटेन बाईकिंग, ट्रैकिंग, बोन फायरिंग आदि
10. नीर गढ़ जलप्रपात ऋषिकेश में घूमने की जगह-Neer Garh Water Fall Rishikesh
ऋषिकेश से बद्रीनाथ रोड पर लक्ष्मण झूले से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित नीर वाटर फॉल ऋषिकेश का सबसे बड़ा और प्राकृतिक वाटर फॉल है जब आप नीर वाटर फॉल जाते है तो रास्ते में दो और छोटे-छोटे झरने आते है इस वाटर फॉल पर हमेशा पर्यटक रहते है पर्यटक यहाँ ठंडे पानी में स्नान करते है और पास में बने रेस्टोरेंट पर चाय नाश्ता भी करते है जो वाटर फॉल के साथ फोटोग्राफी के शोकीन है उनको यहाँ जरूर आना चाहिए इस वाटर फॉल तक आप लगभग 1 किलोमीटर लम्बी पहाड़ों में ट्रैकिंग करके पहुँचते हो जो की बहुत ही शानदार होती है
ऋषिकेश घूमने जाने का सही समय-Best Time To Visit In Rishikesh In Hindi
वैसे तो हर इंसान अपने सुविधा और समय के हिसाब से कही भी घूमने जाता है पर्यटक यहां सालभर घूमने आते है ऋषिकेश जाने का सही समय अक्तूबर से नवंबर और फरवरी से मई के बीच का है सावन महीने में कावड़ियों के कारण यहाँ बहुत भीड़ हो जाती है इस लिए अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे है तो सावन महीने के बाद या पहले आए
ऋषिकेश कैसे पहुँचे-How To Reach Rishikesh
भारत की राजधानी दिल्ली से ऋषिकेश 265 किलोमीटर की दूरी पर है भारत के सभी राज्यो से ऋषिकेश के लिए आप रेल, जहाज और सड़क के माध्यम से पहुँच सकते है
ट्रेन से ऋषिकेश कैसे पहुँचे-How To Reach Rishikesh By Train In Hindi
ऋषिकेश का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है भारत के लगभग सभी राज्यो से यहाँ के लिए ट्रेन उपलब्ध हो जाती है अगर आपको ऋषिकेश के लिए सीधा ट्रेन ना मिले तो आप हरिद्वार की ट्रेन लेकर हरिद्वार से ऋषिकेश जा सकते है
हवाई जहाज से ऋषिकेश कैसे पहुँचे-How To Reach Rishikesh By Flight
ऋषिकेश का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा देहरादून है यह ऋषिकेश से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है भारत के लगभग सभी राज्यो से यहाँ के लिए फ्लाईट मिल जाती है यहाँ से आप टैक्सी या फिर बस की सहायता से ऋषिकेश पहुंच सकते है
सड़क मार्ग से ऋषिकेश कैसे पहुँचे-How To Reach Rishikesh By Road
ऋषिकेश के लिए सड़क सुविधा काफी अच्छी है दिल्ली से ऋषिकेश के लिए वॉल्वो या AC बस बड़ी आसानी से मिल जाती है या फिर आप अपनी कार से बड़ी आसानी से ऋषिकेश पहुँच सकते है
उत्तराखंड की अनदेखी और खूबसूरत जगहें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1) ऋषिकेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर और बीटल्स आश्रम सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत जगहें हैं।
2) ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है। इस समय मौसम सुहावना रहता है और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा भी बेहतर आता है।
3) ऋषिकेश ट्रिप का बजट कितना होना चाहिए?
एक 2 से 3 दिन की ऋषिकेश ट्रिप में प्रति व्यक्ति लगभग ₹3000 से ₹7000 तक खर्च आ सकता है, जो होटल, खाना और एडवेंचर एक्टिविटीज पर निर्भर करता है।
4) क्या ऋषिकेश फैमिली ट्रिप के लिए अच्छा है?
हाँ, ऋषिकेश फैमिली, दोस्तों और सोलो ट्रैवलर्स सभी के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है। यहां धार्मिक स्थल और एडवेंचर दोनों का अच्छा अनुभव मिलता है।
5) ऋषिकेश में कौन-कौन सी एडवेंचर एक्टिविटीज होती हैं?
यहाँ रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैम्पिंग, ट्रेकिंग और जिपलाइनिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज उपलब्ध हैं।
✅ निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप आध्यात्मिक शांति, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर का एक साथ अनुभव करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश आपके लिए एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। गंगा नदी के किनारे बसे इस खूबसूरत शहर में लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, नीलकंठ महादेव मंदिर, बीटल्स आश्रम और रिवर राफ्टिंग जैसी कई शानदार जगहें और एक्टिविटीज आपका इंतजार करती हैं।
चाहे आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हों, दोस्तों के साथ एडवेंचर चाहते हों या सोलो ट्रैवल का मजा लेना चाहते हों, Rishikesh Travel Guide in Hindi 2026 आपके लिए पूरी मदद करेगा। सही समय, बजट और प्लानिंग के साथ आपकी ऋषिकेश यात्रा यादगार बन सकती है।



.jpg)
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.