Last Update in May 2026
Goa Me Ghumne Ki Best Jagah 2026 | गोवा के 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल
आजकल हर इंसान घुमने फिरने का शौकीन है भारत में अनेक ऐसे स्थान है जहाँ पुरे साल लाखों की संख्या में देश और विदेश से पर्यटक घुमने आते है क्या आप जानते है भारत में स्थित गोवा एक ऐसा पर्यटक स्थल है जो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से आए पर्यटकों के लिए भी पहला आकर्षण का केंद्र है गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है देश दुनिया में गोवा अपने शानदार बीच और समुंदर के लिए जाना जाता है यहाँ की नाईट लाइफ यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है क्या आप जानते है गोवा का समुन्द्र तट लगभग 135 किलोमीटर लम्बा है लगभग 450 सालों तक गोवा पर पुर्तग़ालियो ने शासक किया और 19 दिसम्बर 1961 को गोवा भारत के प्रसाशन के अधीन हुआ।
भारत की 10 सबसे Romantic Honeymoon Places
फोर्ट अगुआड़ा उत्तरी गोवा में स्थित है वैसे तो यहाँ बहुत सारे फोर्ट लेकिन इनमें फोर्ट अगुआड़ा सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है यह किला अगुआड़ा बीच पर स्थित है इस किले का निर्माण 1612 में पुर्तगालियों ने ही करवाया था इसलिए यहाँ आपको पुर्तगाल वास्तु कला देखने को मिलेगी इस किले को जेल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
![]() |
| Fort Aduada |
किले में स्थित लाइट हाउस एशिया के सबसे पुराने लाइट हाउसो में से एक है आप को बता दे की लाइट हाउसो का मुख्य उदेश्य जाहजों को सुरक्षित बंदरगाह तक पहुँचाना होता है गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 18 किलोमीटर दूर यह किला अरब सागर और मांडवी नदी के संगम को भी दिखाता है इस किले के पास में सिंकुरियम बीच भी है।
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो गोवा स्थित यह किला आपको जरूर देखने जाना चाहिए यहाँ बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग भी होती है जैसे दिल चाहता है आदि यह किला हफ्ते के सभी दिनों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलता है।
2. बागा बीच - Baga Beach Goa
वैसे तो गोवा में सैकड़ों बीच है लेकिन बागा बीच यहाँ आए पर्यटकों की सबसे पहली पसन्द है बागा बीच पणजी से लगभग 20 किलोमीटर की दुरी पर है गोवा का सबसे बड़ा बीच केलेगुट बीच है जो बागा बीच के पास स्थित है|
![]() |
| Baga Beach |
बागा बीच अपने डिज़ाइनर स्टोर्स और स्ट्रीट बाज़ारो के लिए भी प्रसिद्ध है यहाँ पर उगते सूरज को देखना अपने आप में एक अलग ही अहसास है और यहाँ के सनसेट का नजारा यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है बीच पर स्थित कैफे ,रेस्टोरेंट ,बियर बार जहाँ आप गोवा की हर मशहूर चीज का आनन्द उठा सकते है|
2026 में घूमने के लिए भारत की 10 छुपी हुई खूबसूरत जगहें
3. बोम जीसस बेसिलिका चर्च-Basilica of Bom Jesus Church
ओल्ड गोवा के बेगिनिनीम नामक स्थान पर स्थित बेसिलिका चर्च 1605 ई में बन कर तैयार हुई थी 400 सालों से यह चर्च गोवा आए सभी पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र है इस चर्च को ओल्ड चर्च के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह गोवा का सबसे पुराना चर्च है|
![]() |
| old church goa |
इस चर्च में "सेंट फ़्रांसिस जेवियर" के अवशेषो (डेड बॉडी) को रखा गया है 1622 ई में सेंट फ़्रांसिस जेवियर के अवशेषो को यहाँ एक गिलास मकबरे में रखा गया है हर दस सालों में इनको निकाला जाता है यहाँ की आर्ट गैलरी पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण है बोम जीसस बेसिलिका चर्च को यूनेस्को ने विश्व स्तरीय धरोहर में शामिल किया हुआ है|
माना जाता है "सेंट फ़्रांसिस जेवियर" के पास चिकित्सा की अभूतपूर्व शक्तिया थी चर्च की ऊंचाई लगभग 61 फ़ीट है अगर आप गोवा जाते है बोम जीसस बेसिलिका चर्च देखने जरूर जाना चाहिए इस चर्च के आस पास कुछ और पर्यटक स्थल भी है जैसे :-
- ओल्ड गोवा
- हॉलीवुड फैशन गोवा हाई क्वालिटी
- गोवा क्याकिंग डे टूर
- सेंट फ़्रांसिस जेवियर का मकबरा
- सेंट मोनिका चर्च
बोम जीसस बेसिलिका चर्च सप्ताह के सातों दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है सोमवार से शनिवार आप सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आ सकते है जबकि रविवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है।
4. टीटो नाईट क्लब - Tito's Night Club Goa
गोवा की नाईट लाइफ दुनिया भर में प्रसिद्ध है यहाँ हजारों की संख्या में नाईट क्लब है जहाँ पर्यटक रात भर पार्टिया करते है टीटो गोवा का सबसे पुराना क्लब है जो अपने विशाल डांस फ्लोर के लिए भी प्रसिद्ध है उत्तरी गोवा में स्थित बागा बीच और कलांगुटे(Calangute Beach) के पास लेन में बहुत सारे क्लब और रेस्तरां बने हुए है इनका समय रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक होता है।
5. दूधसागर जलप्रपात - Dudhsagar Waterfall Goa
कर्नाटक गोवा की सीमा पर स्थित दूधसागर झरना पणजी से लगभग 60 किलोमीटर की दुरी पर है देश के सबसे ऊंचे झरनों में से एक यह झरना 1017 फ़ीट ऊंचा और 100 फ़ीट चौड़ा है इतनी ऊंचाई से गिरता हुआ पानी बिल्कुल दूध की तरह सफेद दिखाई देता है इसलिए इसका नाम दूधसागर रखा गया था वर्तमान में दूधसागर झरने तक पहुंचने का एक ही मार्ग है जो भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य के हरे भरे जंगलों और नदियों के बीच से जाता है जो बहुत ही मनमोहक सफर है।
यहाँ आप भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य की टैक्सी से ही जा सकते है इस सफर में आपको अनेको वन्य जीव भी दिख जाएंगे जिस स्थान पर झरने का पानी गिरता है वहाँ आप स्नान कर सकते है और फोटोग्राफी कर सकते है एक बात ध्यान रहे यहाँ आपका मोबाइल सिग्नल नहीं पकड़ पाएगा यहाँ फिल्मों की शूटिंग भी होती है।
नैनीताल में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगहें
6. सनबर्न गोवा - Sunburn Goa
यह एक म्यूजिक फेस्टिवल है जो हर साल 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलता है जो नए साल की ख़ुशी में मनाया जाता है यह एशिया का सबसे बड़ा म्यूजिक फेस्टिवल है देश विदेश से भारी संख्या में पर्यटक इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने यहाँ आते है|
![]() |
| Sunburn Festival Goa |
कई देशों के बड़े - बड़े बैंड और डीजे यहाँ पहुंचते है यहाँ आप ट्विन साइकिलिंग ,हॉट एयर बैलून,एक्वा रोलिंग आदि का भी आनन्द उठा सकते हो।
7. आवर लेडी ऑफ़ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च-Our Lady of The Immaculate Conception Church Goa
पणजी का मुकुट कहा जाने वाली आवर लेडी ऑफ़ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च 1541 ई में एक पहाड़ी के किनारे पर चैपल के रूप में बनाई गई थी अपने दो टावर और लम्बे घंटा घर के लिए प्रसिद्ध इस चर्च को पणजी में काफी दूरी से देखा जा सकता है|
8. मडगांव-Mudgaon Goa
प्राचीन गोवा के सबसे पुरानी बस्तियों में से एक मडगांव हमेशा फेस्टिवल मोड में रहता है इस जगह को मठगांव भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर हिन्दुओं के नौ मठ स्थित है|
गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 18 किलोमीटर की दुरी पर मडगांव स्थित है मडगांव गोवा की सांस्कर्तिक राजधानी भी है जो साउथ गोवा में है और पणजी के बाद गोवा का दूसरा सबसे बड़ा जिला भी है यहाँ के समुंद्री तट बहुत खुबसूरत है यहाँ स्थित कोलवा बीच पर्यटकों को बहुत पसन्द आता है क्योकि इस बीच की रेत एकदम सफ़ेद है।
9. नेवल एवीएशन म्यूजियम-Naval Aviation Museum Goa
पूरे एशिया में प्रचलित भारत का एकमात्र नेवल एवीएशन म्यूजियम गोवा में स्थित है आप यहाँ सात अलग अलग तरह के एयरक्राफ्ट ,रॉकेट ,बम ,पैरासूट ,पायलट की पोशाके आदि देख सकते है|
गोवा की कैसीनो गेमिंग इंडस्ट्री बहुत बड़ी है बहुत सारे कैसीनो पणजी स्थित मंडीवी नदी में है गोवा में कुछ कैसीनो जमीन पर और कुछ समुन्द्र में आइलैंड पर स्थित है ये है कुछ प्रसिद्ध कैसीनो जो गोवा में है जैसे डेल्टन रॉयल ,डेल्टन जाक,कैसीनो प्राइड ,कैसीनो पैराडाइस आदि|
गोवा कैसे जाए-How To Reach Goa
आप गोवा सड़क ,रेल और हवाई किसी भी मार्ग से अपनी सुविधा के अनुसार जा सकते है भारत के सभी बड़े महानगरों से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाती है जैसे दिल्ली ,मुंबई ,बैंगलोर ,कोचिन आदि|
गोवा जाने का सही समय- Best Time To visit in Goa
देखिए वैसे तो सालभर यहाँ पर्यटक आते रहते है लेकिन गोवा घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच का रहता है दिसम्बर और जनवरी यहाँ का पिक सीज़न होता है क्योंकि इस समय यहाँ भारी मात्रा में पर्यटक होते है नया साल और हनीमून मनाने के लिए गोवा सभी की पहली पसन्द में आता है।
Budget Family Trip India 2026 – परिवार के साथ घूमने की बेस्ट जगहें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. गोवा में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगहें कौन सी हैं?
गोवा में बागा बीच, कलंगुट बीच, दूधसागर झरना, फोर्ट अगुआड़ा, अंजुना बीच और पालोलेम बीच सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माने जाते हैं।
2. गोवा ट्रिप के लिए कितना बजट चाहिए ?
एक सामान्य Goa Trip के लिए प्रति व्यक्ति 8,000 से 20,000 रुपये तक का बजट पर्याप्त हो सकता है। यह आपकी होटल, यात्रा और घूमने की पसंद पर निर्भर करता है।
3. क्या गोवा फैमिली ट्रिप के लिए अच्छा स्थान है ?
हाँ, गोवा फैमिली ट्रिप के लिए एक शानदार जगह है। यहाँ शांत बीच, चर्च, प्राकृतिक सुंदरता और कई फैमिली फ्रेंडली पर्यटन स्थल मौजूद हैं।
4. गोवा में कपल्स के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
पालोलेम बीच, अंजुना बीच और डोना पाउला कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहाँ का शांत वातावरण और सनसेट व्यू बेहद रोमांटिक माना जाता है।
5. गोवा में कौन-कौन से वॉटर स्पोर्ट्स किए जा सकते हैं?
गोवा में पैरासेलिंग, जेट स्की, स्कूबा डाइविंग, बनाना राइड और स्नॉर्कलिंग जैसे कई रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है।
6. गोवा घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?
गोवा की प्रमुख जगहें घूमने के लिए 4 से 6 दिन पर्याप्त माने जाते हैं। इस दौरान आप बीच, चर्च, फोर्ट और वॉटर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।
7. गोवा में सबसे खूबसूरत बीच कौन सा है?
पालोलेम बीच और कलंगुट बीच गोवा के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय बीचों में शामिल हैं। यहाँ का साफ पानी और सुंदर नजारे पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं।
8. गोवा जाने के लिए कौन सा महीना सबसे सस्ता होता है?
जून से सितंबर के बीच गोवा में ऑफ-सीजन रहता है, इसलिए इस समय होटल और फ्लाइट्स अपेाकृत सस्ते मिल सकते हैं।













0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.