Last Update in May 2026
Vaishno Devi Yatra 2026: Complete Travel Guide in Hindi
भारत विभिन्ताओ का देश है माना जाता है की यहाँ कोस कोस पर पानी और सौ कोस पर वाणी बदल जाती है और यहाँ अनेको देवी देवताओ की पूजा की जाती है क्योंकि भारत के लोग भगवान में बहुत आस्था रखते है आज हम आप को विशव भर में प्रसिद्ध उतर भारत के सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक माता वैष्णो देवी के पवित्र मन्दिर और गुफा के रहस्य के बारे में बताएगे यहाँ आप जानेगे की माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा कब और किसने बनवाई यहाँ दर्शन करने का सही समय और कैसे आप यहाँ पहुँच सकते है !
भारत में जम्मू कश्मीर के कटरा से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर त्रिकूटा पर्वत पर माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा है यहाँ देश विदेश से लाखो की तादात में माता के भक्त दर्शन के लिए आते है यह भारत में तुरमला वैंकटेश के बाद दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला धार्मिक पवित्र स्थान है !
Kedarnath Temple History In Hindi
![]() |
| Mata Vaishno Devi |
माता की पवित्र गुफा को लेकर प्रसिद्ध कथा
इसके बाद माता भैरोनाथ से छुपते हुए एक गुफा में चली गई माना जाता है की नौ महीनों तक माता इसी गुफा में तपस्या करती रही माता का पीछा करते हुए भैरोनाथ भी यहाँ तक पहुँच गया एक साधु ने भैरोनाथ को समझाया की जिसको तुम एक कन्या समझ रहे हो वो वास्तव में आदि शक्ति है लेकिन भैरोनाथ ने उसकी कोई बात नहीं मानी और माता गुफा के दुसरी और से रास्ता बना कर निकल गई वो गुफा अब अर्धकुंवारी के नाम से जानी जाती अर्धकुंवारी से पहले माता की चरण पादुका भी है ये वो स्थान है जहाँ माता ने भैरोनाथ को पीछे मुड़ कर देखा था !
Ayodhya Yatra Guide 2026
गुफा से बाहर हनुमान जी भैरोनाथ से युद्ध कर रहे थे लेकिन जब हनुमान जी थकने लगे तब माता ने आकर भैरोनाथ का वध कर दिया और भैरोनाथ का सिर त्रिकूट पर्वत की भैरव घाटी में जाकर गिरा आज उस स्थान को भैरोनाथ के मन्दिर के रूप में जाना जाता है जिस स्थान पर माता ने बाबा भैरोनाथ का वध किया था उस पवित्र गुफा को भवन के नाम से जाना जाता है इसी पवित्र गुफा में माता तीन(माँ लक्ष्मी ,माँ सरस्वती और माँ काली ) पिण्ड स्वरूप में विराज मान है इन तीनो के सम्लित रूप को ही माता वैष्णो देवी कहा जाता है वध के बाद भैरोनाथ ने माता से माफ़ी मांगी माता ने भैरोनाथ को वरदान दिया की मेरे दर्शन जब तक पुरे नहीं माने जाएंगे जब तक कोई भक्त मेरे बाद तुम्हारे दर्शन नहीं करता आज भी सभी श्रद्धालु माता के दर्शन के बाद भैरोनाथ के दर्शन को जाते है !श्रीधर की भक्ति से प्रसन होकर माता वैष्णो देवी ने उनको आशीर्वाद दिया तब से श्रीधर और उनके वंशज ही माता वैष्णो देवी की पूजा करते है !
माता वैष्णो देवी जाने का सही समय - Time For Visit
देश विदेश से माता के भक्त पुरे साल दर्शन के लिए आते रहते है माता के नवरात्रों में यहाँ बहुत ज्यादा श्रद्धालुओ की भीड़ होती है आप को दर्शन के लिए अच्छा खासा इंतजार करना पड़ता है अगर आप अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के सभी जगह (बाण गंगा, चरण पादुका,अर्धकुंवारी ,भवन ,भैरोनाथ)आराम से दर्शन करना चाहते है तो आप को दिसंबर से अप्रैल के बीच में माता वैष्णो देवी जाना चाहिए माता वैष्णो देवी आने के लिए आप अपनी सुविधा अनुसार कार,बस,रेल या हवाई जहाज से आ सकते है दिल्ली से कटरा लगभग 635 किलोमीटर की दूरी है!
बस स्टैण्ड या रेलवे स्टेशन से आप बाण गंगा तक आप ऑटो में जा सकते है आप को यात्री पास की जरुरत पड़ेगी ये पास आप बस स्टैण्ड ,रेलवे स्टेशन या फिर जहां से पैदल यात्रा शरू होती है वहां चेकिंग के समय ले सकते है यहाँ से दो रास्ते है एक पुराना मार्ग और दूसरा तारकोटे मार्ग इस रास्ते से आप चरण पादुका के दर्शन नहीं कर पाएगे ये मार्ग सीधा अर्धकुंवारी जाता है तारकोटे मार्ग से अर्धकुंवारी लगभग 7.5 किलोमीटर और पुराने मार्ग से अर्धकुंवारी लगभग 5.5 किलोमीटर की दुरी है |
![]() |
| Mata Vaishno Devi Route |
अर्धकुंवारी से पहले हाथीमथा आता है यहाँ से आप नए मार्ग से सीधा भवन भी जा सकते है या फिर पुराने मार्ग से अर्धकुंवारी होते हुए भवन जाए अर्धकुंवारी से भवन लगभग 5.5 किलोमीटर की दुरी पर है भवन पहुँच कर आप स्नान कर सकते है ध्यान रहे भवन में आप सिवाए प्रसाद के कुछ भी नहीं लेकर जा सकते जैसे :-फ़ोन ,बैल्ट ,पर्श बैग आदि ये सब सामान रखने के लिए आप को लॉकर लेना पड़ेगा या अपना सब सामान किसी प्रसाद की दुकान पर रख सकते है अगर वो रखवा लेता है तो इसके बाद आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते है !
Haridwar Rishikesh Travel Guide - 2026
माता वैष्णो देवी दर्शन करने के बाद आप भैरोनाथ मन्दिर जो भवन से लगभग 2 किलोमीटर की दुरी पर है दर्शन के लिए जा सकते है भवन से भैरोनाथ मन्दिर के लिए आप रोपवे से भी जा सकते है जिसकी टिकट 100 Rs है रोपवे का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक है !
माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के बारे में
समंदर तल से लगभग 5200 फ़ीट की ऊचाई पर माता वैष्णो देवी का मन्दिर है यहाँ आप माता के पिण्ड रूप में दर्शन कर सकते है अब मन्दिर में दो गुफाएं है जब श्रद्धालु कम होते है तो प्राचीन गुफा से माता के पिण्ड रूप के दर्शन कराए जाते है अन्यथा 1977 में बनाई गई दूसरी गुफा से माता के पिण्ड रूप के दर्शन कराए जाते है!
जय माता की
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. माता वैष्णो देवी जाने का सही समय कौन सा है?
Mata Vaishno Devi Temple जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और यात्रा करना आसान होता है।
2. क्या वैष्णो देवी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
हाँ, वैष्णो देवी यात्रा के लिए यात्रा पर्ची या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है। बिना रजिस्ट्रेशन के भवन की ओर प्रवेश नहीं मिलता।
3. कटरा से वैष्णो देवी भवन की दूरी कितनी है?
कटरा से भवन तक की दूरी लगभग 14 से 15 किलोमीटर है, जिसे पैदल, घोड़े, पालकी या हेलीकॉप्टर से पूरा किया जा सकता है।
4. क्या वैष्णो देवी यात्रा बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित है?
हाँ, यात्रा मार्ग पर मेडिकल सुविधा, खाने-पीने की व्यवस्था और आराम करने के स्थान उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सुविधा मिलती है।
5. वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें?
हेलीकॉप्टर बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है। यात्रा सीजन में टिकट जल्दी भर जाते हैं, इसलिए पहले से बुकिंग करना बेहतर रहता है।
6. क्या वैष्णो देवी यात्रा रात में की जा सकती है?
हाँ, वैष्णो देवी यात्रा 24 घंटे खुली रहती है और कई श्रद्धालु रात में भी यात्रा करते हैं।
7. वैष्णो देवी यात्रा में कितना खर्च आता है?
यात्रा का खर्च आपके यात्रा साधन, होटल और खाने-पीने पर निर्भर करता है। सामान्य यात्रा ₹5000 से ₹10000 तक हो सकती है।
8. क्या वैष्णो देवी में मोबाइल और कैमरा ले जाना अनुमति है?
कुछ स्थानों पर मोबाइल और कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होती। भवन क्षेत्र में सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है।


0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.