इम्यूनिटी(Immunity) बढ़ाने के नेचुरल उपाय-How to increase Immunity Power in Body Naturally

Last Update in May 2026        

How to Increase Immunity Power Naturally – Best Natural Ways to Boost Your Body Immunity

आंकड़े बताते है की देश में सभी उम्र के लोग पहले की तुलना में अधिक बीमार पड़ते है! क्या आप ने सोचा है की ऐसा क्यों हो रहा है ? इस का एक बड़ा कारण लोगो का इम्यून सिस्टम कमजोर होना है ! 

                                इम्यूनिटी का सीधा मतलब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता से है !यह हमारे शरीर में एक ऐसा सुरक्षा कवच बनाता है जिससे शरीर जल्दी किसी बिमारी की चपेट में नहीं आता !जैसा की आप सब जानते है की आज -कल की भाग दौड़ भरी जिन्दगी और उलटे सीधे खान पान से हम लोग अनेक तरह की बीमारियों से पीड़ित है !सभी चिकित्सा और स्वास्थ्य विशेषज्ञ वायरस या बैक्टीरिया के संक्रमण से बीमार पड़ने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोगो के इम्यून सिस्टम को दुरस्त बनाने में एक साथ काम कर रहे है ! 

                            इम्यून सिस्टम हमारे शरीर की कोशिकाओं ,ऊतकों और अंगों का एक काम्प्लेक्स नेटवर्क है जो आपस में मिलकर कीटाणुओं और रोगाणुओं से शरीर की रक्षा करता है !अभी तक तो आप समझ ही गए होंगे की अगर हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग है तो हमारा शरीर जल्दी से किसी बीमारी की चपेट में नहीं आता !इसके विपरीत अगर हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर है तो हमारे शरीर की रागों के संक्रमण में आने की सम्भावना बढ़ जाती है ! 

कसोल और पार्वती वैली ट्रिप गाइड – बैकपैकर्स के लिए बेस्ट

             थोड़ा विस्तार से जानते है की इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाये रखने के लिया क्या करना चाहिए ? निचे बताये गये उपायों का नियमित रूप से पालन करने से आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होगा और आप हमेशा स्वस्थ रह पाएँगे !

1. सुबह उठ कर गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस,एक चम्मच शहद और थोड़ा अदरक का रस डाल कर पीए तो लाभ मिलेगा क्योंकि इस से शरीर हाइड्रेट होता है और शरीर से विषैली चीज़ों को निकालने में मदद मिलती है और हमारा इम्यून सिस्टम अच्छा बना रहता है !ध्यान रहे कि जरूरत के हिसाब से समय -समय पर दिनभर पानी का सेवन करें !

 

Natural immunity boosting foods like fruits, vegetables, and herbal drinks for strong immune system

2. सुबह उठने के बाद कोशिश करे की आप आधे घण्टे के अंदर शौच आदि कर ले क्योकि जितना जल्दी वेस्ट आप के शरीर से क्लियर होगा,आपके इम्यून सिस्टम के लिए उतना ही अच्छा है ! 

3. तुलसी के चार -पांच पतों के साथ दो दाने काली मिर्च और एक -दो दाना लौंग को पान की तरह चबाकर खाए! इससे आप का इम्यून सिस्टम और मजबूत होगा !

Healthy lifestyle habits to increase immunity power naturally including yoga, exercise and balanced diet

4. हर रोज 30 मिनट योगाभ्यास ,व्यायाम जरूर करें क्योंकि नियमित योगाभ्यास से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है ! योगाभ्यास में पहले आसन फिर प्राणायाम और अंत में ध्यान करें इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने के कुछ आसन है

                    हिमाचल प्रदेश के टॉप 7 हिल स्टेशन – फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट जगहें

       जैसे -उत्तानासन,त्रिकोणासन,भुजंगासन,ताड़ासन आदि ! योगाभ्यास से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है ,रक्त प्रवाह में सुधार होता है और शरीर के सभी सेल्स (Cells) एक्टिव होते है और इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है !

Immunity booster home remedies with lemon, ginger, turmeric and honey

5.  हमारा खान-पान हमारे शरीर को सही रखने में बड़ा योगदान देता है ! इसलिए हमें अपने खाने में प्रोटीन ,कार्बोहाइड्रेट,फैट ,मिनरल और विटामिन की मात्रा का पूरा ध्यान रखना चाहिए ! सुबह उठने के 2 से 3 घण्टे के अन्दर आप को नाश्ता कर लेना चाहिए ! विटामिन - C की इम्यून सिस्टम को मजबुत बनाने में अहम भुमिका मानी गई है ! इसलिए आप को अपने खाने में आंवला ,नींबू ,संतरा ,मोसंबी ,आम और अंगूर को पर्यापत मात्रा में लेना चाहिए ! Strong immune system concept showing healthy body and natural nutrition for better health

6. "Life is better when you are laughing"डॉक्टरों ने भी माना है की हंसना बेस्ट मेडिसन है ! इससे हमारे शरीर को ऑक्सीजन मिलता है और रक्त संचार में सुधार होता है जिससे आपका इम्यून सिस्टम और स्ट्रांग होता है ! 

मनाली ट्रैवल गाइड – पूरा बजट और प्लानिंग के साथ

7. नींद लेना सब को पसन्द है अगर हम रोज 7-8 घण्टे की अच्छी नींद लेते है तो इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है ! 

How to increase immunity power naturally with healthy food and fitness lifestyle

आप ने ऊपर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के कुछ तरीको के बारे में जाना ! कुछ ऐसी भी चीज़े है जिनके उपयोग से आप का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है जैस धूम्रपान,किसी भी प्रकार का नशा ,जंक फ़ूड ,गन्दा रहन-सहन ,तनाव ,नकारात्मक सोच आदि इन सब चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल ना करे !

इम्यूनिटी बढ़ाने के नेचुरल उपाय

1. इम्यूनिटी क्या होती है?

इम्यूनिटी शरीर की वह ताकत होती है जो हमें बीमारियों और संक्रमण से बचाती है।

2. इम्यूनिटी कैसे बढ़ाई जा सकती है?

सही खानपान, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्वस्थ जीवनशैली से इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाया जा सकता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ अच्छे हैं?

फल, हरी सब्जियां, दालें, बादाम, हल्दी, अदरक और आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं।

4. क्या घरेलू उपायों से इम्यूनिटी बढ़ सकती है?

हाँ, हल्दी वाला दूध, तुलसी की चाय और शहद-नींबू पानी जैसे घरेलू उपाय इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

5. क्या एक्सरसाइज इम्यूनिटी के लिए जरूरी है?

हाँ, नियमित एक्सरसाइज और योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

6. इम्यूनिटी कमजोर क्यों हो जाती है?

असंतुलित खानपान, तनाव, नींद की कमी और खराब जीवनशैली से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

7. क्या नींद इम्यूनिटी पर असर डालती है?

हाँ, पूरी और अच्छी नींद लेने से शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।

8. क्या बच्चों और बड़ों दोनों के लिए इम्यूनिटी बढ़ाना जरूरी है?

हाँ, हर उम्र के लोगों के लिए मजबूत इम्यूनिटी बहुत जरूरी है ताकि वे स्वस्थ और फिट रह सकें।

टिप्पणियाँ

About the Author

Kavisan

Founder & Travel Content Creator – MakeMyTrik

नमस्ते! मैं Kavisan हूँ और MakeMyTrik के माध्यम से भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी आसान हिंदी में साझा करता हूँ। यहाँ आपको घूमने की जगहें, सही समय, कैसे पहुंचें, बजट, यात्रा की तैयारी और उपयोगी travel tips से जुड़ी जानकारी मिलती है।

हमारा उद्देश्य है कि यात्रा की योजना बनाते समय आपको सरल, उपयोगी और practical जानकारी एक ही जगह मिल सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Places to Visit in Summer in India 2026 | Top Cool Destinations

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन | Top 10 Best Hill Stations in India 2026

13 Best Place to Visit in Jaipur,13 tourist places in jaipur

2026 में भारत के 10 सबसे खूबसूरत बीच(Beach) – Budget Friendly Travel Guide (Complete Details)

Mashobra Hill Station: शिमला की भीड़ से दूर प्रकृति की गोद में बसा एक शांत स्वर्ग