8 Banned Location on Google Map -दुनिया की कुछ ऐसी जगह जहां गूगल Banned है

8 Banned Location on Google Map 

इस आधुनिक दुनिया में ऐसी शायद ही धरती की कोई जगह होगी जहां इन्सान ना पहुंचा हो और आजकल  के इंटरनेट युग में गूगल आप को हर देश ,शहर और गली की भी जानकारी देता है आप दुनिया के किसी भी शहर की लोकेशन गूगल मैप पर बड़ी आसानी से देख सकते है ! 
लेकिन इसके बावजूद दुनिया में कुछ ऐसी भी जगह है जहां की जानकारी आप को गूगल से भी नहीं मिलपाती और अगर ये कहे की दुनिया की इन जगहों पर गूगल शायद प्रतिबंध (Banned) है तो कहना गलत नहीं होगा। आइये जानते है दुनिया की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जहाँ गूगल प्रतिबंध (Banned) है!
1.  एरिया 51 (Area 51)
 
          एरिया 51 अमेरिका में नेवादा के दक्षिण में एक सैन्य अड्डे का नाम है ग्रूम झील के पश्चिमी तट पर एक बहुत बड़ा गोपनीय सैन्य हवाई क्षेत्र है इस सैन्य अड्डे का प्राथमिक उद्देश्य प्रयोगात्मक विमानों तथा हथियार प्रणालियों की जांच और विकास को समर्थन देना है।अमरीकी सरकार यह स्वीकार करती है की इस झील के निकट एक अभियान स्थल है लेकिन इस के आगे और कोई जानकारी नहीं देती राडार स्टेशन इस जगह की रक्षा करते है और इस झील के आसपास नागरिको और सामान्य हवाई सेना का जाना वर्जित है !
area 51


2. मोरोआ (Moruroa)
         मोरोआ ,जिसे  ऐतिहासिक रूप से अओपुनी के रूप में भी जाना जाता है, एक एटोल है जो दक्षिणी प्रशांत महासागर में फ्रेंच पोलिनेशिया में तुमोटू द्वीपसमूह का हिस्सा है यहाँ पे नुक्लेअर वेपन (Nuclear weapons) का परिक्षण किया जाता है !

3. रॉयल प्लेस ऑफ़ एम्स्टर्डम (Royal Place Of Amsterdam)
       यह प्लेस 17वी शताब्दी के डच स्वर्ण युग के दौरान एक शहर के हॉल के रूप में बनाया गया था यह नीदरलैंड के तीन महलों में से एक है यह महल राजा लुई नेपोलियन और बाद में डच रॉयल हाउस का शाही महल बन गया !

4.उत्तर कोरिया (North Korea)
उत्तर कोरिया और किम जोंग उन इन के बारे में पूरी दुनिया जानती है उत्तर कोरिया,आधिकारिक रूप से कोरिया जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य है देश की राजधानी और सब से बड़ा शहर प्योंगयांग है !उत्तर कोरिया के पास अमेरिका,चीन और भारत के बाद चौथी सब से बड़ी सेना है उत्तर कोरिया अपने आप को एक नास्तिक देश मानता है और माना जाता है की यहाँ पर कोई अधिकारिक धर्म भी नहीं है ! इस देश के बारे में कोई भी जानकारी जुटा पाना गूगल के लिये भी उतना ही मुश्किल है जितना आमजन के लिये !

5. हाउस ऑफ़ हॉरर (House of Horror)

एरियल कास्त्रो का जन्म अमेरिकी क्षेत्र के पुरेटो रीको में हुआ उन्होंने 22 साल तक एक स्कूल बस ड्राईवर का काम किया 2004 में उनके पिता की मृत्यु हो गए जो एक कार फर्म चलाते थे 2002 से 2004 के बीच में उन्होंने तीन युवतियों का अपहरण कर लिया 2013 में उनमें से एक युवति अपनी छह साल की बेटी के साथ वहां से भागने में सफल रही ! इसपर 2013 में एरियल कास्त्रो को बलात्कार ,अपहरण और हत्या के 937 मामलों में दोषी ठहराया और उनको पैरोल की सम्भवना के बिना उम्र कैद और 1000 साल की सजा सुनाई !
इस तरह की राक्षसी प्रकृति को देखते हुए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है की गूगल मैप ने इस डरावने घर को धुंधला कर दिया है !
house of horror
horror house


6. बेबीलोन (Babylon)
बेबीलोन मोसोपोटामिया सभ्यता का एक प्रसिध्द नगर है यहाँ सिकन्दर की मृत्यु हुए थी बेबीलोन के झूलते बाग़ जो विश्व के सात अजूबे में से एक है एक मास में चार सप्ताह में ,घड़ी का 12 घण्टों में ,घण्टों का 60 मिनट और मिनट का 60 सेकेंड में विभाजन बेबीलोन की ही देन है
babylon


7. फरोए इसलैंड (Faroe Island )
फरो आइलैंड अंध महासागर के बीच एक द्वीप समूह है डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ फरो द्वीप समूह भी डेनमार्क राजशाही का एक हिस्सा है पिछले कुछ वर्षों में अधिकांश मामलों का नियंत्रण स्थानीय शासन ने अपने हाथ में ले लिया है।हालांकि, सैन्य सुरक्षा, विदेश मामले और कानून जैसे मसले अभी भी डेनमार्क की जिम्मेदारी में आते हैं।

8. टंटुको नेशनल पार्क (Tantauco National Park,Chile)
    टंटुको पार्क चिली में चीलो द्वीप के दक्षिण छोर पर एक 1,180 किमी का निजी प्राकृतिक रिजर्व है। इस क्षेत्र के अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र के 118,000 हेक्टेयर क्षेत्र की रक्षा करने के लिए 2005 में चिली के बिजनेस मैग्नेट और चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा द्वारा पार्क बनाया गया था।
national park chile








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह

Haridwar Tourist Places In Hindi-हरिद्वार घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल की जानकारी

Kasol Travel Guide 2026 in Hindi – कसोल में घूमने की बेस्ट जगहें, बजट और टिप्स