अमेज़न जंगल -पृथ्वी का फेफड़ा Amazon Jungle - Earth Lung दुनिया का सबसे बड़ा जंगल और उसके रहस्य The world's largest forest and its secrets

अमेज़न जंगल -पृथ्वी का फेफड़ा  Amazon Jungle - Earth Lung

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल और उसके रहस्य The world's largest forest and its secrets 

8000 साल पहले पूरी धरती का आधा भाग जंगलों से घिरा हुआ था जो अब केवल एक तिहाई से भी कम रह गया है क्योंकि हम डेवलपमेंट के नाम पर पेड़ों को काट तो देते है लेकिन और पेड़ नहीं लगाते आप सब जानते है की हमें जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है और पेड़ हमें ऑक्सीजन देते है यहाँ आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े जंगल और उसके कुछ रोचक रहस्य के बारे में बताएंगे अगर हम भारत की बात करे तो भारत का सबसे बड़ा जंगल सुन्दरवन का जंगल है जो पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित है !
Amazon Jungle - Earth Lung,Amazon rainforest

                                              Amazon Rainforest 

                                  दुनिया का सबसे बड़ा जंगल अमेज़न वर्षावन जंगल है यह जंगल लगभग 2.1 मिलियन वर्गमील में फैला हुआ है यह जंगल 8 दक्षिण अमेरिकन देशों में फैला है इस जंगल का 60% भाग ब्राज़ील के अन्दर आता है अमेज़न जंगल के बारे में यह भी कहा जाता है की अगर यह कोई देश होता तो दुनिया का 9वा सबसे बड़ा देश होता! आइये जानते है अमेज़न जंगल की कुछ रहस्य्मयी और रोचक बाते। 
1. पृथ्वी का फेफड़ा 
                            क्या आप जानते है पूरे विश्व की 20% ऑक्सीजन अकेले अमेज़न के जंगल से उत्पादित होती है इसलिए इसको पृथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है !
2. दुनिया का सबसे बड़ा सांप 
                               विश्व में सांपो की लगभग तीन हजार प्रजाति है इनमें सबसे खतरनाक सांप एनाकोंडा को माना जाता है एनाकोंडा सांप अमेज़न के जंगलो में पाया जाता है यह सभी सांपो में बड़ा और भारी होता है मगरमच्छ की तरह इसकी आखें सिर पर होती है जिससे यह पानी के अन्दर छुपकर पानी के बाहर जो जानवर होते है उन पर ध्यान रख सकता है यह बड़ी आसानी से भेड़ बकरियों को भी निगल जाता है ! 
Amazon Jungle Animals,Anaconda
Amazon Jungle Animals
3. अगर आप बरसात के दिनों में अमेज़न जंगल में फस जाते हो तो आप के पास अपना छाता खोलने के लिए दस मिनट का समय होगा क्यों हो गए ना हैरान क्योंकि यह जंगल इतना घना है कि बारिश की बूंदो को नीचे जमीन तक आने में पूरे दस मिनट का समय लग जाता है !

 
4. अमेज़न के जंगलों में वैसे तो सालभर वर्षा होती रहती है लेकिन बरसात के दिनों में अमेज़न नदी का रूप बहुत भयानक हो जाता है उस समय नदी लगभग 190 - 200 किलोमीटर चौड़ी हो जाती है !
5. मौत की नदी  
                    रहस्य से भरे अमेज़न के जंगल में एक ऐसी नदी भी है जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है अगर गलती से कोई आदमी इसमें गिर जाए तो उसका मरना लगभग तय है !
            ये थी अमेज़न के जंगल के बारे में कुछ रोचक जानकारी पेड़ हमारे जीवन का आधार है पेड़ों से हमे जीने के लिए जरुरी ऑक्सीजन मिलती है इसलिए हमें हमारी आने वाली पीढ़ी के सुनहरे कल के लिए साल में दो चार पेड़ जरूर लगाने चाहिए ! 

टिप्पणियाँ

About the Author

Kavisan

Founder & Travel Content Creator – MakeMyTrik

नमस्ते! मैं Kavisan हूँ और MakeMyTrik के माध्यम से भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी आसान हिंदी में साझा करता हूँ। यहाँ आपको घूमने की जगहें, सही समय, कैसे पहुंचें, बजट, यात्रा की तैयारी और उपयोगी travel tips से जुड़ी जानकारी मिलती है।

हमारा उद्देश्य है कि यात्रा की योजना बनाते समय आपको सरल, उपयोगी और practical जानकारी एक ही जगह मिल सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Places to Visit in Summer in India 2026 | Top Cool Destinations

Nahan Travel Guide 2026: घूमने की बेस्ट जगहें, Best Time & Things to Do

भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन | Top 10 Best Hill Stations in India 2026

13 Best Place to Visit in Jaipur,13 tourist places in jaipur

2026 में भारत के 10 सबसे खूबसूरत बीच(Beach) – Budget Friendly Travel Guide (Complete Details)