Auli Travel Guide 2026: Best Time to Visit, Snowfall, Ropeway, Hotels, Budget, Places to Visit Mini Switzerland
औली ट्रैवल गाइड 2026 – उत्तराखंड की बर्फीली वादियों का ऐसा सफर जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे
औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन और Skiing Destination है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई लगभग 3,050 मीटर है। यहाँ से भारत की कई प्रसिद्ध हिमालयी चोटियाँ जैसे नंदा देवी, कामेट, माना पर्वत, हाथी पर्वत और द्रोणागिरी स्पष्ट दिखाई देती हैं। यही वजह है कि औली को भारत के सबसे सुंदर बर्फीले पर्यटन स्थल में गिना जाता है। औली को भारत का Mini Switzerland भी कहते है | केवल ठंडी हवा, पक्षियों की आवाज़ और दूर तक फैली सफेद चोटियाँ। उस पल एहसास हुआ कि कुछ जगहें सिर्फ घूमने के लिए नहीं होतीं, बल्कि खुद को फिर से महसूस करने के लिए होती हैं। जोशीमठ से औली की दूरी केवल 13 किलोमीटर है। चलिए शुरू करते हैं उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत बर्फीली मंजिलों में से एक के सफर।
चारधाम यात्रा कैसे करें? 2026 का पूरा ट्रैवल गाइड, बजट और यात्रा टिप्स
औली कैसे पहुँचे - How to Reach Auli
By Road
दिल्ली से औली लगभग 520 किमी की दूरी पर है दिल्ली से औली का सफर सड़क मार्ग से 12 से 13 घण्टे का है अगर आपको Road Trip पसंद है, तो औली का सफर जिंदगी के सबसे यादगार सफरों में शामिल हो सकता है। जब आप औली जाए तो एक दो दिन ज्यादा प्लान करे क्यों जो दिल्ली से औली का सबसे खूबसूरत रूट है उसमें इतने बहतरीन स्टेशन आते है की आप वहाँ भी एक दिन रुकना पसंद करेंगे नीचे दिल्ली से औली रूट है |
दिल्ली → हरिद्वार → ऋषिकेश → देवप्रयाग → श्रीनगर → रुद्रप्रयाग → कर्णप्रयाग → जोशीमठ → औली
By Flight or Train
आप औली फ्लाइट और ट्रेन के माध्यम से भी पहुँच सकते है अगर आप फ्लाइट से औली जाना चाहते है तो औली के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून है। यहाँ के लिए भारत के लगभग सभी मुख्य शहरों से फ्लाइट मिल जाती है देहरादून एयरपोर्ट से औली लगभग 280 किलोमीटर की दूरी पर है यहाँ से आपको औली के लिए टैक्सी मिल जाती है |
और अगर आप ट्रेन से औली जाना चाहते है तो भारत के सभी मुख्य शहरों से ट्रेन मिल जाती है औली के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश और हरिद्वार है यहाँ से औली के लिए आप टैक्सी ले सकते है |
Auli में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें
1. Auli Artificial Lake
औली की Artificial Lake आप के लिए इस यात्रा का सबसे दिलचस्प अनुभव रहेगा । दूर से देखने पर यह एक सामान्य पहाड़ी झील लगती है, लेकिन इसकी खासियत जानकर आप सचमुच प्रभावित होंगे। यह दुनिया की सबसे ऊँचाई पर बनी कृत्रिम झीलों में से एक मानी जाती है और इसे खास तौर पर स्कीइंग के लिए बनाया गया है। सर्दियों में जब प्राकृतिक बर्फ कम होती है, तो इसी झील के पानी से स्नो मेकिंग मशीनों द्वारा कृत्रिम बर्फ तैयार की जाती है, जिससे औली के स्की स्लोप पूरे सीजन बेहतरीन बने रहते हैं। चारों ओर फैले बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और शांत माहौल इस जगह को और भी यादगार बना देते हैं। अगर आप औली घूमने जा रहे हैं, तो इस अनोखी झील को अपनी यात्रा में ज़रूर शामिल करें। सुबह या शाम का समय फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छा रहता है।
2. Gorson Bugyal - गोरसों बुग्याल
औली से लगभग 3 किलोमीटर की आसान ट्रेक के बाद जब आप इस विशाल घास के मैदान तक पहुंचते है, तो सामने फैली हिमालय की बर्फ़ीली चोटियाँ और चारों ओर की हरियाली से सफर की सारी थकान मिट जाती है । साफ मौसम में यहाँ से नंदा देवी, कामेट, माना पर्वत और द्रोणागिरि जैसी प्रसिद्ध चोटियों के शानदार दृश्य देखे जा सकते हैं। अगर आप औली घूमने की योजना बना रहे हैं, तो गोरसों बुग्याल ट्रेक को अपनी यात्रा का हिस्सा ज़रूर बनाइए।
Haridwar Travel Guide - 2026
3. Chattrakund Lake - छत्रकुंड झील
औली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह छोटी लेकिन बेहद शांत मीठे पानी की झील आज भी ज़्यादातर पर्यटकों की नज़र से छिपी हुई है, इसलिए यहाँ भीड़ बहुत कम मिलती है। यहाँ चारों तरफ फले देवदार और ओक के घने जंगलों के बीच फैली खामोशी ने इस जगह को और भी खास बना दिया है। झील का साफ़ पानी आसपास की हरियाली और पहाड़ों का सुंदर प्रतिबिंब दिखाता है, जो फोटोग्राफी के लिए शानदार दृश्य बनाता है। अगर आप हल्की ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग या सिर्फ़ प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह बिल्कुल उपयुक्त है। मेरा सुझाव है कि यहाँ सुबह या शाम के समय आएँ और अपने साथ पानी व हल्का नाश्ता ज़रूर रखें, क्योंकि आसपास खाने-पीने की सुविधाएँ बहुत सीमित हैं। औली की यात्रा में यह अनदेखा रत्न आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।
4. Skiing in Auli
Auli Skiing सिर्फ एक एडवेंचर एक्टिविटी नहीं, बल्कि हिमालय को बिल्कुल अलग अंदाज़ में महसूस करने का मौका है। औली भारत की Skiing Capital के नाम से भी जाना जाता है। दिसंबर से मार्च के बीच यहाँ Beginner और Professional दोनों के लिए Skiing Courses उपलब्ध रहते हैं। अगर आपने कभी Skiing नहीं की है, तो यहीं से शुरुआत करना एक शानदार अनुभव हो सकता है। सुबह की ताज़ी बर्फ, ठंडी पहाड़ी हवा और सामने नंदा देवी व आसपास की बर्फ से ढकी चोटियों का नज़ारा इस अनुभव को और भी खास बना देता है। स्कीइंग के लिए ज़रूरी उपकरण जैसे स्की, बूट, हेलमेट और पोल आसानी से किराये पर मिल जाते हैं। रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और यादगार अनुभव की तलाश करने वालों के लिए औली स्कीइंग किसी सपने से कम नहीं है।
5. Auli Ropeway
औली रोपवे को एशिया के सबसे लंबे और ऊँचे रोपवे में से एक माना जाता है। अगर औली की सबसे खास चीज़ पूछी जाए, तो अधिकांश लोग औली रोपवे का नाम लेते हैं। औली रोपवे का इस्तेमाल जोशीमठ से औली तक जाने के लिए किया जाता है इसकी कुल लंबाई लगभग 4 किमी है जिसको पूरा करने है लगभग 20–25 मिनट का समय लगता है । ऊपर जाते समय नीचे फैले जंगल, घाटियाँ और सामने बर्फ से ढके पहाड़ ऐसा दृश्य बनाते हैं जिसे कैमरा पूरी तरह कैद नहीं कर सकता।अगर मौसम साफ हो तो यह अनुभव वास्तव में जीवनभर याद रहने वाला होता है। एक चीज़ का ध्यान अवश्य रखे पीक सीजन में रोपवे के टिकट पहले से ही बुक कर लें क्योंकि लंबी लाइन लग सकती है।
Best Hill Stations Near Delhi - 2026
6. Auli Chair Lift
अगर रोपवे का अनुभव अलग है, तो Chair Lift उससे भी ज्यादा रोमांचक महसूस होती है। ऊपर से पूरे औली का चारों ओर फैला हुआ मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। फोटोग्राफी के लिए यह जगह बेहतरीन है।
औली घूमने का सबसे अच्छा समय - Best Time to Visit Auli
औली एक ऐसा हिल स्टेशन है जो हर मौसम में अलग अनुभव देता है।
दिसंबर – फरवरी
बर्फ देखने वाले लोगों के लिए यह समय एक दम सही है इस मौसम में Heavy Snowfall, Skiing Season और Honeymoon Trips के लिए सबसे बेस्ट है |
मार्च - जून
औली घूमने का सबसे सही समय यही है इस समय हल्की ठंड रहती है और मौसम साफ़ रहता है ट्रैकिंग के लिए बिल्कुल सही समय है इसके साथ साथ यह समय फैमिली वेकेशन का भी है और सबसे ज्यादा भीड़ इसी समय होती है |
सितंबर - नवंबर
कम भीड़, साफ आसमान और शानदार Mountain Views के लिए यह भी एक अच्छा समय माना जाता है। मानसून में हरियाली बेहद खूबसूरत होती है, लेकिन भूस्खलन (Landslide) की संभावना के कारण यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।
अगर आप परिवार के साथ शांत और प्राकृतिक जगह तलाश रहे हैं, तो औली एक बेहतरीन विकल्प है। बच्चों के लिए Ropeway और Snow Activities आकर्षण का केंद्र होती हैं, जबकि बड़े लोग हिमालय के अद्भुत नज़ारों और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। यह सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि ऐसी जगह है जहाँ कुछ दिन बिताने के बाद मन हल्का और यादें हमेशा के लिए साथ रह जाती हैं।
Auli Trip Budget – औली घूमने का कुल खर्च
औली का सबसे अच्छा पहलू यह है कि यहाँ हर बजट के हिसाब से ट्रिप प्लान की जा सकती है। चाहे आप दोस्तों के साथ जा रहे हों, परिवार के साथ छुट्टियाँ मना रहे हों या हनीमून पर जा रहे हों, हर तरह का विकल्प उपलब्ध है।
1. Budget Trip (₹8,000–₹10,000 प्रति व्यक्ति)
अगर आप बस, शेयर टैक्सी और बजट होटल चुनते हैं, तो 3 दिन की यात्रा लगभग ₹8,000–₹10,000 में पूरी हो सकती है।
2. Mid-Range Trip (₹15,000–₹20,000)
अगर आप आरामदायक होटल, प्राइवेट टैक्सी और बेहतर सुविधाएँ चाहते हैं, तो यह बजट पर्याप्त रहेगा। अगर आप जनवरी के बजाय मार्च या अप्रैल में जाते हैं, तो कई होटलों में अच्छे ऑफ़र मिल जाते हैं।
Auli Local Food Experience
अगर आप औली की संस्कृति को करीब से जानना चाहते हैं, तो यहाँ के स्थानीय खान-पान का अनुभव ज़रूर लें। क्योकि किसी भी यात्रा का मज़ा वहाँ के स्थानीय स्वाद के बिना अधूरा रहता है। औली और जोशीमठ में आपको उत्तराखंड के कई पारंपरिक व्यंजन चखने का मौका मिलेगा जैसे :-
अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो ठंडी शाम में पहाड़ों के बीच एक कप अदरक वाली चाय का स्वाद अलग ही याद बन जाता है। मुझे आज भी याद है शाम को हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी और एक छोटे से ढाबे में गरमा-गरम मैगी और चाय मिली। उस समय लगा कि कभी-कभी साधारण पल ही सबसे खूबसूरत यादें बन जाते हैं।
Auli Travel Tips - जो आपकी यात्रा आसान बना देंगे
1. सर्दियों में कई लेयर वाले गर्म कपड़े रखें।
2. अच्छे ग्रिप वाले ट्रेकिंग शूज़ पहनें।
3. सनग्लास और सनस्क्रीन साथ रखें। बर्फ पर सूरज की रोशनी तेज़ महसूस होती है।
4. मोबाइल में Offline Maps डाउनलोड करके रखें।
5. ऊँचाई पर पर्याप्त पानी पीते रहें।
6. मौसम का अपडेट देखकर ही यात्रा शुरू करें।
7. Ropeway और होटल पहले से बुक करें।
8. नकद पैसे भी साथ रखें, क्योंकि कुछ जगह नेटवर्क की समस्या हो सकती है।
9. प्रकृति का सम्मान करें प्लास्टिक या कूड़ा बिल्कुल न फैलाएँ।
औली के आसपास घूमने की जगहें
अगर आपके पास 1–2 दिन अतिरिक्त हैं, तो औली के आसपास इन जगहों को भी अपनी यात्रा में शामिल करें।
1. जोशीमठ - Joshimath
2. बद्रीनाथ - Badrinath
3. वैली ऑफ़ फ्लावर्स - Valley of Flowers
4. हेमकुंड शाहिब - Hemkund Sahib
5. विष्णुप्रयाग - Vishnuprayag
Chopta Travel Guide Hindi - 2026
निष्कर्ष - Conclusion
अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ रोमांच, शांति और प्राकृतिक सुंदरता एक साथ मिल जाए, तो औली आपकी सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए। सर्दियों की बर्फ, गर्मियों की हरियाली, हिमालय के शानदार दृश्य, रोमांचक रोपवे शांत ट्रेक और स्थानीय लोगों की सादगी ये सब मिलकर इस सफर को यादगार बना देते हैं। यात्रा खत्म होने के बाद भी औली की यादें लंबे समय तक आपके साथ रहती हैं। शायद यही किसी अच्छी यात्रा की सबसे बड़ी पहचान है।
बार-बार पूछे जाने वाले सवाल - FAQs







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.