लक्षद्वीप ट्रैवल गाइड 2026 – Budget, Beaches & Complete Trip Plan

लक्षद्वीप भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो अरब सागर में स्थित है। यह केरल के तट से लगभग 200 से 400 किलोमीटर दूर छोटे-छोटे Islands का समूह है। यहां कुल 36 द्वीप हैं, लेकिन सभी Islands Tourists के लिए खुले नहीं हैं। कुछ प्रमुख Tourist Islands में अगत्ती, कवरत्ती, मिनिकॉय और बंगाराम सबसे ज्यादा लोकप्रिय माने जाते हैं।अरब सागर के बीच बसे छोटे-छोटे द्वीप, नीले रंग का साफ पानी, सफेद रेत वाले समुद्र तट और यहां की शांत जिंदगी हर Traveler को पहली नजर में पसंद आ जाती है। 

पहली बार लक्षद्वीप पहुंचने का अनुभव किसी पोस्टकार्ड जैसी खूबसूरत दुनिया में कदम रखने जैसा लगता है। यहां का पानी इतना साफ दिखाई देता है कि कई जगहों पर समुद्र के अंदर की रंग-बिरंगी मछलियां भी आसानी से नजर आ जाती हैं। सुबह के समय बीच पर चलना, शाम को Sunset देखना और रात में समुद्र की लहरों की आवाज सुनना इस यात्रा को यादगार बना देता है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में लक्षद्वीप Honeymoon Couples, Family Travelers और Solo Travelers के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

Hidden places in India 2026

लक्षद्वीप ट्रैवल गाइड 2026 – खूबसूरत बीच और बजट ट्रिप प्लान

अगर आप 2026 में लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह Complete Travel Guide आपके काफी काम आएगी। इस ब्लॉग में हम आपको लक्षद्वीप घूमने का सही समय, बजट, होटल, Local Food, प्रसिद्ध द्वीपों, आसपास की घूमने वाली जगहों और जरूरी ट्रैवल टिप्स की पूरी जानकारी आसान हिंदी में बताएंगे।

लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से मार्च

लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है। इस दौरान मौसम काफी मनमोहक रहता है और समुद्र का पानी भी शांत रहता है। Water Sports Activities जैसे स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और कायकिंग का आनंद लेने के लिए यह समय सबसे बेहतर माना जाता है।

दिसंबर और जनवरी के समय यहां का मौसम बेहद शानदार रहता है। सुबह हल्की ठंडी हवा और शाम के समय समुद्र किनारे Sunset देखने का अनुभव काफी खास लगता है।

बारिश के मौसम में यात्रा

जून से सितंबर के बीच यहां भारी बारिश हो सकती है। कई बार समुद्री यात्रा और Water Activities प्रभावित हो जाती हैं। इसलिए बारिश के मौसम में यात्रा करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें।

How To Reach Lakshadweep - लक्षद्वीप कैसे पहुंचे ?

फ्लाइट से

लक्षद्वीप पहुंचने का सबसे आसान तरीका फ्लाइट माना जाता है। अगत्ती एयरपोर्ट यहां का मुख्य Airport है जहां केरल के कोच्चि शहर से नियमित फ्लाइट उपलब्ध रहती हैं।

कोच्चि से अगत्ती की फ्लाइट यात्रा लगभग 1.5 से 2 घंटे की होती है। जैसे ही फ्लाइटसमुद्र के ऊपर से गुजरती है, नीचे दिखाई देने वाले छोटे-छोटे Islands और नीला पानी यात्रा को बेहद खूबसूरत बना देते हैं।

जहाज से

अगर आप समुद्री यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं, तो कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए Passenger Ships भी उपलब्ध रहती हैं। हालांकि जहाज से यात्रा में 14 से 20 घंटे तक का समय लग सकता है।

जरूरी जानकारी- Important Information Before Travel

लक्षद्वीप घूमने के लिए भारतीय Tourists को भी Permit की जरूरत होती है। आमतौर पर Travel Packages या Hotels Booking के दौरान यह प्रक्रिया (Process) आसान हो जाती है। यात्रा से पहले Permit से जुड़ी जानकारी जरूर Confirm करें।

Spiti Valley Travel Guide 2026

लक्षद्वीप के सबसे खूबसूरत Tourist Places

1. अगत्ती द्वीप - Agatti Island

अगत्ती द्वीप लक्षद्वीप का सबसे प्रसिद्ध द्वीप माना जाता है क्योंकि यही Tourist Entry Point भी है। यहां का साफ समुद्र और लंबा Beach Area यात्रियों को काफी पसंद आता है।

सुबह के समय बीच पर टहलनाऔर शाम को नारियल के पेड़ों के बीच Sunset देखना बेहद सुकून देने वाला अनुभव देता है। यहां Snorkeling और Scuba Diving काफी लोकप्रिय हैं।

लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग और वॉटर स्पोर्ट्स एडवेंचर

अगत्ती द्वीप पर पर्यटक कई रोमांचक और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं

  • Scuba Diving - पानी के अंदर गोता लगाना (ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ)
  • Lagoon Boating - शांत समुद्री पानी में बोटिंग
  • Kayaking - जिसमें लोग एक छोटी नाव (kayak) को पैडल की मदद से चलाते हैं।
  • Beach Photography
  • Sunset Walk

अगर यहाँ ठहरने की बात करें तो अगत्ती में Budget Guest Houses से लेकर Beach Resorts तक कई विकल्प मिल जाते हैं।

2. बंगाराम द्वीप - Bangaram Island

अगर आप शांति और शानदार अनुभव चाहते हैं, तो बंगाराम द्वीप आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती है। यह Island Honeymoon Couples और Foreign Travelers के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।

यहां का फ़िरोज़ी नीला पानी (Turquoise Blue Water) और सफेद रेत किसी विदेशी Island जैसा अनुभव देता है। कई यात्री इसे भारत का Mini Maldives भी कहते हैं। यहां रात के समय समुद्र किनारे बैठकर तारों भरा आसमान देखना बेहद यादगार अनुभव बन जाता है।

लक्षद्वीप द्वीपों का ऊपर से लिया गया सुंदर दृश्य

इस द्वीप की कुछ खास बातें

  • Crystal Clear Water - क्रिस्टल जैसा साफ पानी
  • Peaceful Beaches - सुकून भरे बीच
  • Water Villas Style Resorts - पानी के ऊपर बने विला जैसे रिसॉर्ट 
  • Scuba Diving Spots - स्कूबा डाइविंग के स्थान 

3. कवरत्ती द्वीप - Kavaratti Island 

कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है और यहां Local Culture को करीब से देखने का मौका मिलता है। यह द्वीप प्रकृति और संस्कृति दोनों का बेहतरीन मिश्रण माना जाता है।

यहां की मस्जिदें, साफ सड़कें और शांत माहौल यात्रियों को काफी पसंद आता है।

लक्षद्वीप के क्रिस्टल क्लियर पानी वाले खूबसूरत बीच

कवरत्ती में घूमने की जगहें

  • Marine Aquarium - समुद्री मछलीघर
  • Ujra Mosque - उजरा मस्जिद
  • Lagoon Beach - लैगून समुद्र तट
  • Water Sports Center - जल क्रीड़ा केंद्र

Ranthambore Safari Experience - 2026

4. मिनिकॉय द्वीप - Minicoy Island

मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप के सबसे सुंदर Islands में गिना जाता है। यहां का Lighthouse (यह समुद्र किनारे बनी एक ऊँची इमारत है जो जहाज़ों को रास्ता दिखाने के लिए रोशनी देती है) काफी प्रसिद्ध है और यहां से समुद्र का नज़ारा बेहद शानदार दिखाई देता है।

यह द्वीप बाकी द्वीपों से थोड़ा अलग संस्कृति रखता है। यहाँ के पारंपरिक नृत्य और स्थानीय जीवनशैली यात्रियों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं।

लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग और वॉटर स्पोर्ट्स एडवेंचर

मिनिकॉय द्वीप में क्या देखें

  • Minicoy Lighthouse - मिनिकॉय प्रकाश स्तंभ
  • Tuna Fishing Culture - टूना मछली पकड़ने की संस्कृति
  • Traditional Village Life - पारंपरिक गाँव का जीवन
  • Beach Photography - समुद्र तट फोटोग्राफी
  • 5. कल्पेनी द्वीप - Kalpeni Island

    कल्पेनी द्वीप अपने Coral Reefs (यह समुद्र के अंदर पाए जाने वाले कठोर और रंग-बिरंगे पत्थर जैसे प्राकृतिक ढांचे होते हैं, जिनमें बहुत सारे समुद्री जीव रहते हैं) और खाड़ी / लैगून (उथला समुद्री जल क्षेत्र) की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ Adventure Activities पसंद करने वाले यात्री काफी संख्या में आते हैं।

    लक्षद्वीप Trip Budget 2026

    Lakshadweep की यात्रा का बजट आपकी यात्रा शैली पर निर्भर करता है।

    Budget Trip

    अगर आप Budget Traveler हैं, तो 4 से 5 दिन की यात्रा लगभग 25,000 से 40,000 रुपये में हो सकती है।

    इसमें शामिल हो सकता है:

    • Flight Tickets
    • Basic Hotel Stay
    • Local Transport
    • Food
    • Basic Activities

    Luxury Trip

    अगर आप Comfortable Stay और Water Sports Enjoy करना चाहते हैं, तो 50,000 से 80,000 रुपये तक का Budget जा सकता है।

    लक्षद्वीप का Local Food

    लक्षद्वीप का Local Food समुद्री स्वाद और Kerala Style Dishes का शानदार Combination माना जाता है।

    यहां Seafood काफी प्रसिद्ध है। खासकर Tuna Fish Curry, Coconut Rice, Fried Fish, Prawn Dishes or South Indian Breakfast etc.शाकाहारी यात्रियों को भी यहाँ आसानी से South Indian भोजन मिल जाता है।

    Mussoorie Hill Station Travel Guide - 2026

    Lakshadweep की यात्रा के लिए कुछ जरूरी ट्रैवल टिप्स जो आपकी यात्रा को आसान और बेहतर बना देंगे।

    • यात्रा से पहले Permit जरूर Confirm करें
    • Water Activities के लिए Extra Budget रखें
    • Sun Protection Cream साथ रखें
    • Light Cotton Clothes Carry करें
    • Advance Hotel Booking करें
    • Plastic Waste समुद्र किनारे ना फैलाएं

    लक्षद्वीप यात्रा के फायदे और चुनौतियां

    फायदे

    • कम भीड़
    • साफ Beaches
    • शांत वातावरण
    • शानदार Water Sports
    • Natural Beauty

    चुनौतियां

    • Limited Hotels
    • Permit Process
    • थोड़ा Expensive Budget
    • Weather Dependency

    FAQs – लक्षद्वीप ट्रैवल गाइड 2026

    1. लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है ?

    अक्टूबर से मार्च के बीच का समय लक्षद्वीप घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम सुखद रहता है और Water Activities का आनंद आसानी से लिया जा सकता है।

    2. क्या लक्षद्वीप घूमने के लिए Permit जरूरी है ?

    हाँ, भारतीय Tourists को भी लक्षद्वीप यात्रा के लिए Permit की जरूरत होती है।

    3. लक्षद्वीप यात्रा का Average Budget कितना होता है ?

    एक सामान्य 4–5 दिन की यात्रा का खर्च लगभग 25,000 से 80,000 रुपये तक हो सकता है।

    4. क्या लक्षद्वीप Honeymoon Trip के लिए अच्छा है ?

    हाँ, शांत Beaches और Luxury Resorts की वजह से यह Honeymoon Couples के बीच काफी लोकप्रिय है।

    5. लक्षद्वीप में कौन-कौन सी Water Activities की जा सकती हैं ?

    Scuba Diving, Snorkeling, Kayaking और Glass Bottom Boat Ride यहां की सबसे Popular Activities मानी जाती हैं।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ