माजुली में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें | Top Places to Visit in Majuli

माजुली आइलैंड ट्रैवल गाइड हिंदी 2026 – कैसे पहुंचे, बेस्ट टाइम, बजट, घूमने की जगहें

असम की ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा माजुली भारत का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। यह अपनी शांत प्राकृतिक सुंदरता, वैष्णव संस्कृति, सत्रों (मठों), जनजातीय गांवों और हस्तशिल्प के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप माजुली यात्रा प्लान बना रहे हैं, तो ये जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

1) कमलाबाड़ी सत्र (Kamalabari Satra)

माजुली की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक। यह सत्र असम की सत्रिया नृत्य, संगीत और वैष्णव परंपरा का मुख्य केंद्र है। यहां का शांत माहौल, प्राचीन कला और आध्यात्मिक अनुभव यात्रियों को बहुत पसंद आता है।

Kamalabari-satra-majuli-visit-assam

2) औनियाती सत्र (Auniati Satra)

अगर आप इतिहास और संस्कृति पसंद करते हैं, तो यह जगह बेस्ट है। यहां पुराने हस्तशिल्प, पारंपरिक बर्तन, धार्मिक वस्तुएं और प्राचीन पांडुलिपियां देखने को मिलती हैं।

3) दक्षिणपात सत्र (Dakhinpat Satra)

यह माजुली का एक बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध सत्र है, जो खासकर रासलीला उत्सव के लिए जाना जाता है। त्योहार के समय यहां का माहौल और भी शानदार हो जाता है।

जोरहाट में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें | Best Places to Visit in Jorhat

4) समागुरी सत्र (Samaguri Satra)

यह जगह अपनी मास्क मेकिंग आर्ट के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कलाकार पारंपरिक तरीके से भगवान कृष्ण और अन्य पात्रों के मुखौटे बनाते हैं। अगर आपको unique photography और cultural content चाहिए, तो यह must-visit spot है।

5) मिसिंग गांव (Mishing Villages)

माजुली की असली खूबसूरती यहां के Mishing tribal villages में दिखती है। बांस के घर, लोक संगीत, traditional food और गांव की simplicity आपका दिल जीत लेगी।

mishing-village-majuli-visit-assam-hindi

6) सालमोरा पॉटरी विलेज (Salmora Pottery Village)

यह गांव बिना चाक के मिट्टी के बर्तन बनाने की कला के लिए famous है। यहां local artisans को काम करते देखना एक अलग experience है।

गोकर्ण में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहें | Best Places to Visit in Gokarna in Hindi

7) तेंगापानिया (Tengapania)

Sunset lovers के लिए यह जगह perfect है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे golden sunset, greenery और wooden view points इसे बेहद romantic और peaceful बनाते हैं।

Tengapania-majuli-best-place-visit-assam

8) गरमुर सत्र (Garmur Satra)

यह सत्र माजुली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। यहां का architecture और spiritual vibe बहुत आकर्षक है।

9) बर्ड वॉचिंग स्पॉट्स

सर्दियों में माजुली migratory birds के लिए स्वर्ग बन जाता है। अगर आप nature lover हैं, तो सुबह के समय wetlands और char areas में birdwatching जरूर करें।

10) ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट और फेरी राइड

माजुली की ferry ride अपने आप में एक attraction है। ब्रह्मपुत्र का विशाल नजारा और शांत लहरें आपकी trip को unforgettable बना देती हैं।

ferry-ride-majuli-best-place-assam

Majuli जाने का Best Time

अक्टूबर से अप्रैल माजुली घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और cultural festivals भी देखने को मिलते हैं।

माजुली कैसे पहुंचे | How to Reach Majuli

माजुली पहुँचने के लिए सबसे पहले आपको जोरहाट (Jorhat) पहुँचना होगा।

1) फ्लाइट से

  • Nearest Airport: Jorhat Airport
  • दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से कनेक्टिविटी अच्छी मिल जाती है।

2) ट्रेन से

  • Nearest Railway Station: Jorhat Town
  • वहाँ से टैक्सी लेकर Nimati Ghat जाएँ

माजुली में क्या करें | Things to Do in Majuli

  • साइकिलिंग करें
  • स्कूटी rental लेकर गाँव घूमें
  • बर्ड वॉचिंग
  • मुखौटा कला देखें
  • Traditional Assamese Fod खाएँ
  • Ferry Ride Enjoy करें
  • Photography और Reels बनाएँ
  • Local Festival Attend करें

कहाँ रुके | Best Stay in Majuli

माजुली में आपको कई अच्छे:

  • Bamboo Cottages
  • Eco Homestays
  • Riverside Stays
  • Budget Gest Houses

मिल जाते हैं।

क्या खाएँ | Famous Food in Majuli

माजुली का local Assamese food जरूर try करें:

  • Fish Thali
  • Bamboo Shoot Curry
  • Rice Beer (local culture)
  • Duck Curry
  • Pitha
  • Black Rice dishes

FAQ

Q1. माजुली घूमने में कितने दिन लगते हैं?

माजुली को अच्छे से Explore करने के लिए 2 से 3 दिन काफी हैं।

Q2. माजुली जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

October to March सबसे best time है।

Q3. क्या माजुली budget trip के लिए अच्छा है?

हाँ, यह इंडिया की best budget offbeat trips में से एक है।

Q4. माजुली क्यों famous है?

यह अपनी River Island Beauty, Satras, Tribal Culture, Mask Art और Sunset Views के लिए Famous है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ