Top 5 Tourist Places in India – धरती पर स्वर्ग जैसी भारत की 5 सबसे खूबसूरत जगहें

Last Update in June-2026

Top 5 Tourist Places in India – भारत की 5 ऐसी जगहें जिन्हें हर यात्री को एक बार जरूर देखना चाहिए

      भारत एक ऐसा देश जिसमें अनेक धर्मों के लोग बड़े प्यार से मिलजूल कर रहते है यहाँ कहा जाता है की कोस-कोस पर पानी बदले और दो कोस पर वाणी यही कारण है की भारत का हर प्रदेश अपनी किसी ना किसी खासियत से लोगों को अपनी और आकर्षित करता है आज हम आपको भारत में स्थित ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताएंगे जिनको देख कर आप धरती पर स्वर्ग का अनुभव कर सकते है अगर भारत में रहते हुए आप ने इन जगहों को नहीं देखा तो मान लिजिए आपने कुछ नहीं देखा तो आइए जानते है उन पांच खुबसूरत जगहों के बारे में। 

1. रण ऑफ़ कच्छ - Rann of Kutch Gujarat  

               गुजरात के कच्छ जिले में स्थित रन ऑफ़ कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा सफेद रेत का रेगिस्तान है यह लगभग 23000 वर्ग किलोमीटर हुआ है यह दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है क्या आप जानते है भारत की 75% नमक की आपूर्ति यही से होती है सिकन्दर के समय में यह एक नौगम्य झील थी |

भारत की 5 सबसे खूबसूरत पर्यटन जगहों का मनमोहक दृश्य, जहां प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
rann of kutch


सालों से आ रहे अनेको भूकम्प के झटकों ने यहाँ की जमीन को ऊपर उठा दिया है जिस कारण अरब सागर से इसका सम्पर्क कट गया है समुंद्री पानी से यहाँ अनेको खाईयो की श्रृंखला बन गई है भूकम्पों ने यहाँ के रेगिस्तान में खारे पानी को फ़सा दिया है जिस कारण यहाँ नमक की उत्पति होती है यहाँ हर साल अक्टूबर से जून तक नमक की खेती होती है यह भारत की सबसे गर्म जगहो में से एक है जबकि सर्दियों में यहाँ का तापमान शून्य से भी कम हो जाता है।  

कश्मीर की खूबसूरत वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और प्राकृतिक नज़ारे

                     यह जगह धरती पर जीता जागता स्वर्ग है यहाँ दूर-दूर तक आप को सिर्फ सफेद रेत ही दिखाई देगा यहाँ देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते है सूर्योदय और सूर्यास्त का समय यहाँ आए पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है चाँद की रोशनी जब इस रण पर गिरती है तो पूरा रण सफेद रोशनी से जगमगा उठता है मानो जैसे स्वर्ग हो इसकी सुन्दरता का बखान शब्दो में नहीं किया जा सकता।  

मनाली के सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल और पर्यटन स्थल
great rann of kutch

                पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए यहाँ हर साल नवम्बर से फरवरी महीने के बीच में रण उत्सव मनाया जाता है जहाँ आप सफेद रेगिस्तान में यहाँ के कल्चरल प्रोग्राम का आनंद उठा सकते है इस दौरान यहाँ हर रोज़ हजारों की संख्या में पर्यटक रण उत्सव में हिस्सा लेने आते है |

2.अगत्ती आइलैंड-Agatti Island Lakshadweep 

                    लक्षद्धीप चारों तरफ समंदर से घिरा एक बहूत ही खुबसूरत द्वीप समुह है लक्षद्धीप अपने अनेक बीचों के लिए जाना जाता है इन्हीं बीचों में स्थित है अगत्ती आइलैंड यह लगभग 7.8 किलोमीटर लम्बा आइलैंड है जो कोच्चि से लगभग 450 किलोमीटर की दूरी पर है 

गोवा का सुंदर समुद्र तट और नीला समुद्री दृश्य
agatti island

                  यहाँ आकर आप को ऐसा अहसास होगा की आप किसी दूसरी दूनिया में आ गए है इस स्वर्ग जैसी जगह पर आप प्रकर्ति को बड़ी नजदीक से देख सकते है यहाँ का सफेद रेत और रंगबिरंगी मछलियाँ इस द्वीप की पहचान है यहाँ आप साइकिल की सवारी के साथ यहाँ के लोकल निवासियों की दिनचर्या  को भी जान सकते है यहाँ का प्यूमाइस पत्थर पैरों की एड़ियों को साफ़ करने के काम आता है

अयोध्या यात्रा गाइड 2026 – राम नगरी की आध्यात्मिक और यादगार यात्रा 

top 5 places of india
agatti island

               समंदर के अन्दर लगभग 65 फ़ीट नीचे आपको कछुवे,सार्क,मछली और रंगबिरंगे समुंद्री फुल और वनस्पति दिखाई देती है यहाँ आप स्कूबा डाइविंग का भी लुप्त उठा सकते है अगत्ती आइलैंड आप सिर्फ पानी के जहाज या फिर हवाई जहाज से ही जा सकते है अगत्ती हवाई अड्डा दुनिया का सबसे छोटा हवाई अड्डा है आप कोचीन से फ्लाइट पकड़ सकते है कोचीन से अगत्ती हवाई जहाज से लगभग 90 का सफर है और अगर आप समंदर का सफर करना चाहते है तो कोचीन से अगत्ती पानी के जहाज में लगभग 18 से 20 घंटे का सफर करके पहुँच सकते है 

top 5 places of india
agatti island airport

                    अगत्ती आइलैंड की खूबसूरती को शब्दो में बयां नहीं किया जा सकता इसलिए आप वाकई में घूमने फिरने के शौकीन है तो आप को अगत्ती आइलैंड जरूर जाना चाहिए।

3.बैकवाटर-Backwater Kerala

              भारत के दक्षिण में स्थित केरल बहुत ही खुबसूरत राज्य है केरल को भगवान का देश भी कहा जाता है वैसे तो केरल में बहुत सारे पर्यटक स्थल है लेकिन केरल में अरब सागर से कुछ दुरी पर स्थित बैकवाटर्स के इलाके दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है इन इलाकों की खुबसुरती के कारण हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने आते है क्योंकि यहाँ कृत्रिम और प्राकृतिक नहरों द्वारा जुड़ी हुई पांच बड़ी झीलें है जिनमें 38 नदियाँ पिछे से जल लाती है। 

                    केरल बैकवाटर्स इलाकों में लगभग 100 किलोमीटर तक जलमार्ग है जहाँ किनारों पर अनेको गांव और शहर बसे हुए है जहाँ से पर्यटक बैकवाटर इलाकों का आनंद लेने आते है जहाँ का मुख्य आकर्षण हाउसबोट भी है जिसमें सवार होकर पर्यटक बैकवाटर इलाकों की खुबसुरती का आनंद लेते है। 

top 5 tourist places in india
houseboat

top 5 tourist places in india

4. चंद्रताल झील-History of Chandratal lake in Hindi

                 हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की सीमा पर चंद्रताल झील हिमालय पर लगभग 4300 मीटर की ऊचाई पर स्थित है इस झील की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश से आए पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है आप यहाँ जून से सितम्बर के बीच में ही जा सकते है क्योंकि बाकी समय यह अति दुर्गम स्थानों में से एक है 

top 5 tourist places in india

                इस झील का आकार अर्ध चन्द्रमा जैसा है इसलिए इसका नाम चंद्रताल पड़ा सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है कि इस झील में पानी के आने का कोई स्त्रोत नहीं दिखाई देता इसका यह अर्थ निकाला जा सकता है की पानी का स्त्रोत झील में जमीन के नीचे से ही है झील के बीचों बीच एक टापू भी है 

top 5 places to visit in india

                        इस झील का पानी शीशे की तरह चमकता है क्योंकि यह एक साफ पानी की झील है माना जाता है कि यह वही स्थान है जहां भगवान इंद्र के रथ ने युधिष्ठिर को उठाया था चेनाब नदी का उद्गम स्थान चंद्रताल झील ही है।

5. कश्मीर-Kashmir 

                भारत की चोटी पर स्थित कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है यही कारण है की देश दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने आते कुदरत ने कश्मीर पर कुछ अलग ही मेहर बख्शी है क्योंकि यहाँ का मौसम पूरे सालभर एक अलग ही रूप में नजर आता है 

top 5 places to visit in india

                       गर्मियो में यहाँ हर तरफ आप को हरियाली और सुन्दर वनस्पती दिखाई देगी और सर्दियों में कश्मीर पूरी तरह बर्फ की चादर ओढे देखेगा और सेबों का मौसम आते ही लाल सेब बाग़ों में झूलते नजर आएंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चकराता घूमने की बेस्ट जगहें – एक शांत हिल स्टेशन जहाँ विदेशी पर्यटक नहीं जा सकते (Travel Guide 2026)

जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Jaisalmer Tourist Places 2026

Nahargarh Fort History in Hindi: नाहरगढ़ किले का इतिहास, रहस्य और रोचक तथ्य

13 Best Place to Visit in Jaipur,13 tourist places in jaipur

UNBEATEN-इच्छाशक्ति की कहानी बताता एक अद्भुत पूल History of Brooklyn Bridge